भाजपा नेताओं ने वर्तमान मुद्दों पर बैठक की

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद तथा पार्टी प्रवक्ताओं की बुधवार को हुई एक बैठक में बालाकोट हवाई हमले और मोदी सरकार के विकास एजेंडे पर चर्चा हुई। आधिकारिक सूत्रों ने इसे लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी का एक हिस्सा बताया । उन्होंने कहा कि यह सत्तारूढ़ गठबंधन को आम लोगों के बीच चर्चा का विषय तय करने मदद पहुंचाने के लिए नियमित संवाद है। भाजपा मानती है कि हवाई हमले के विषय ने चुनावी विमर्श में उसके राष्ट्रवाद के मुद्दे को अहमियत प्रदान की…

Read More

एयर इंडिया के दिल्ली -फ्रैंकफर्ट विमान में घटा हवा का दबाव

नयी दिल्ली। दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में उड़ान के दौरान हवा का दबाव घट गया जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह हवाई अड्डे पर वापस आ गया। एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक उड़ान भरने के 15 मिनट बाद 20,000 फुट की ऊंचाई पर विमान के भीतर हवा का दबाव घट गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, ”दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 121 में आज हवा का दबाव घट गया और 220…

Read More

सुखोई -27 लड़ाकू विमान ने अमेरिका के विमान को खदेड़ा: रूस

मॉस्को । रूस के लड़ाकू विमान सुखोई -27 ने बाल्टिक सागर में उसके हवाई क्षेत्र में आए एक अमेरिकी वायु सेना के विमान का पीछा किया और उसे अपने क्षेत्र में लौटने पर मजबूर किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा, हवाई रक्षा ड्यूटी पर तैनात सुखोई -27 लड़ाकू विमान ने हमारे हवाई क्षेत्र में आए अमेरिका के आरसी-135 विमान का पीछा किया और सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को हासिल किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, रूस का लड़ाकू विमान विदेशी विमान को अपनी…

Read More

अमेरिकी खुफिया विभाग हवाई हमलों में नागरिक मौतों की जानकारी नहीं देगा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को अब आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमलों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या का सार्वजनिक तौर पर खुलासा करने की आवश्यकता नहीं होगी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के बुधवार के आदेश के बाद ओबामा शासन का वह आदेश समाप्त हो गया है, जिसके अनुसार खुफिया अधिकारियों को हर साल हमलों की संख्या का अवर्गीकृत सारांश और साथ ही उन हमलों के कारण युद्धक और गैर-युद्धक मौतों का ब्योरा देना…

Read More

डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया से वार्ता जारी रखेगा अमेरिका

वाशिंगटन । अमेरिका ने कहा है कि वह डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) से वार्ता लगातार जारी रखेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सराह सेंडर्स ने एक बयान में कहा,  हम डीपीआरके के साथ निरंतर बातचीत कर रहे हैं , जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा है। हम देखेंगे कि क्या हुआ है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बाल्टन ने मंगलवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क से बातचीत में कहा था कि हमें यह देखना है कि क्या डीपीआरके द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अभी भी…

Read More

बुमराह चैम्पियन है, उन्हें टीम में पाकर खुश हूं : कोहली

नागपुर । आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में आठ रनों से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यॉर्करमैन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैम्पियन बताया है और कहा है कि टीम में बुमराह के रहने से वह खुश हैं। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। भारत ने इस जीत के साथ ही वनडे में अपनी अबतक की 500वीं जीत दर्ज कर ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 133 मैचों में यह…

Read More

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंचे श्रीकांत

कुआलालम्पुर । भारत के पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में आठवें स्थान पर कायम हैं। श्रीकांत के 60,470 अंक हैं। जापान के केंटो मोमोटा ने अपना पहला स्थान कायम रखा है। शीर्ष-10 में कोई सिर्फ एक बदलाव हुआ है। जापान के केंटो निशिमोटो एक स्थान आगे बढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 11वें स्थान पर पहुंचा दिया। शीर्ष-10 में शामिल श्रीकांत इकलौते भारतीय हैं। समीर वर्मा 14वें स्थान पर कायम हैं तो वहीं एच.…

Read More

भाजपा की वेबसाइट हैक होने पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया

कांग्रेस ने भाजपा की वेबसाइट हैक होने पर बुधवार को उस कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या उसे किसी मदद की जरूरत है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के बीच मिलीभगत है। भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने पर एक संदेश में कहा गया है, ‘‘हम जल्द वापस आएंगे’। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर आपको किसी मदद की जरूरत है तो हमें मदद करके खुशी होगी।’’ कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर आप ने कहा कि दोनों…

Read More

मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, सभी पक्षों से मांगे नाम

नईदिल्ली | अयोध्या मामले में मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय बेंच ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद मध्यस्थता के लिए नाम सुझाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संवैधानिक पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा ने इस मामले में कोई मध्यस्थ रखने का विरोध किया, तो वहीं निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्ष मध्यस्थता के लिए राजी है. मुस्लिम पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि…

Read More

राफेल डील की रिव्यू पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है सुनवाई

नईदिल्ली । फ्रांस के साथ हुए राफेल फाइटर जेट डील पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई होगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने जनवरी में राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में सरकार को क्लीन चिट दिए जाने के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी. इस मामले में पहले फैसला दे चुके तीन जज, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई, जस्टिस केएम जोसफ और संजय किशन कौल सुनवाई करेंगे. सुप्रीम कोर्ट बीते 26…

Read More