लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट

नई दिल्ली। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर लद्दाख अब जल्द ही एक नई वजह से जाना जाएगा। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, दक्षिणी करगिल से करीब 200 किलोमीटर दूर बनाए जाने वाले इस प्लांट से बिजली उत्पादन के साथ ही एक साल में करीब 12,750 टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के इलाकों को रोजगार भी मिलेगा।नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन संस्था सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इससे जुड़े प्रॉजेक्ट्स…

Read More

मेहरम के बिना हज पर जाएंगी 2340 महिलाएं

नयी दिल्ली। ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना हज पर जाने की इजाजत मिलने के बाद इस साल 2340 महिलाएं अकेले हज पर जाने की तैयारी में हैं।यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी है। भारतीय हज समिति के मुताबिक, ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने के लिए कुल 2340 महिलाओं का आवेदन मिला और सभी को स्वीकार कर लिया गया। इन महिलाओं के रहने, खाने, परिवहन और दूसरी जरूरतों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान ने बताया, ”इस बार…

Read More

असम पैनल के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, केंद्र सरकार को झटका

गुवाहाटी। केंद्र सरकार ने 1985 के असम समझौते को लागू करवाने के लिए जिस नौ सदस्यीय कमिटी का गठन किया था, उसके चेयरमैन ने पैनल ही छोड़ दिया। कमिटी के चेयरमैन एमपी बेजबरुआ पांचवें ऐसे सदस्य हैं जो अब तक इस कमिटी को छोड़ चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस कमिटी की नियुक्ति समझौते के 6वें क्लॉज की समीक्षा के लिए की थी। बता दें कि असम समझौते का क्लॉज 6 यह सुनिश्चित करता है कि असम के नागरिकों की विरासत, सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की संवैधानिक, विधायी और…

Read More

अमेरिकी संसद में पेश हुआ पाकिस्तान का गैर नाटो सहयोगी का खास दर्जा खत्म करने का बिल

वॉशिंगटन। एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने यूएस कांग्रेस में पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के दर्जे को समाप्त करने के लिए एक बिल पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन कांग्रेसमैन ऐंडी ब्रिग्स द्वारा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव 73 पेश किया गया।इसमें पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में दर्जा समाप्त करने की बात लिखी गई है। साथ ही पाकिस्तान को फिर से गैर-नाटो का दर्जा दिए जाने की स्थिति में विशेष शर्तों का भी जिक्र किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के लिए इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ…

Read More

कोयला की खान का एक हिस्सा ढहा, 21 मजदूरों की मौत

शीआन। चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शानक्सी में एक कोयला खान में इसका एक हिस्सा गिरने से 21 मजदूर मारे गए तथा दो अन्य इसमें फंसे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार तड़के यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार शेन्मू शहर में बैजी माइनिंग कंपनी लिमिटेड के लाजीआगोऊ के कोयला खान में दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय खान में 87 मजदूर काम कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उनमें से 66 को सुरक्षित निकाल लिया गया। खान में फंसे दो मजदूरों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही…

Read More

ग्रामीण युवाओं के लिए सजेगा क्रिकेट का मेला खेलेगा भारत, देखेगा इंडिया

किसान क्रिकेट लीग ‘लाल बहादुर शास्त्री मैमोरियल कप ऑफ होप’ में खेलने के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी 2019 से शुरू होगा। देश की पहली किसान क्रिकेट लीग में खेलने के इच्छुक युवा 17 जनवरी से अपना रजिस्ट्रेशन किसान क्रिकेट की वैबसाइट www.kisancricket.com पर करा सकते हैं। उनकी सहायता के लिए एक हैल्पलाइन भी उपलब्ध करायी जायेगी। 17 से 24 साल तक के ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा इस लीग में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना उम्र और निवासी का…

Read More

सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान, दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ: लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन (SP-BSP Alliance) का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है।  उन्होंने कहा कि लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से ऊपर जनहित है।मायावती को पीएम बनाने के सवाल पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, कहा यूपी ने हमेशी पीएम दिया है, मैं चाहूंगा इस बार भी यूपी…

Read More

अखिलेश यादव और मायावती की सपा-बसपा गठबंधन पर संयुक्त प्रेसवार्ता

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस 12 जनवरी 2019 को दोपहर 12:00 बजे होटल ताज गोमती नगर में होगी।  लखनऊ।आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए अन्य पार्टियां एक जुट हो रहीं हैं। इनमें सपा-बसपा का गठबंधन प्रमुख माना जा रहा है। इन दो पार्टियों के गठबंधन की बात पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती साबित…

Read More

भारतीय मूल की अमेरिका की पहली महिला सेनेटर कमला हैरिस ने अपनी मां को बताया अपनी प्रेरणा

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को 2020 के चुनावों में टक्कर देने की तैयारी कर रहीं कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी सुपरहीरो मां को दिया है। हैरिस के मुताबिक उनकी भारतीय मूल की अमेरिकी मां ने उनमें जिम्मेदारी की भावना जगाई जो उनके राजनीतिक करियर को प्रेरित करता है। हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सेनेटर हैं।हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डॉनल्ड हैरिस से विवाह किया था। उन्होंने अपनी…

Read More

हिन्दी भाषा के दर्जे का मंथन किया जाना चाहिये: सुषमा

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा हमें इस भाषा की स्थिति पर मंथन करना चाहिए तथा इस बात पर भी विचार करना चाहिए लोगों के बीच इसे बढ़ावा देने के लिये और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं तो फिर दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। ऐसे लोगों से हम कहते हैं कि हम दो अलग अलग दिवस मनाते हैं, हम दोनों अवसर मनाते…

Read More