नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने के मकसद से अगले कुछ महीनों के भीतर देश भर में एक करोड़ बूथ सहयोगियों की फौज खड़ी करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से स्वीकृत कार्य योजना के तहत संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने बीते 13 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि वे हर बूथ पर कम से 10 बूथ सहयोगी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं।गहलोत…
Read MoreYear: 2018
फ्लोरेंस तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी तट पर दस्तक दे चुके उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लोरेंस से हुए विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बारिश जारी रहने और बाढ़ की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, 13 मृतकों में से नौ की मौत शुक्रवार रात को हुई, जबकि बाकी की मौत शनिवार को हुई।सीएनएन के अनुसार, फ्लोरेंस ने उत्तरी कैरलिना में श्रेणी-1 तूफान के रूप में शुक्रवार सुबह दस्तक दी। इसके चलते राज्य में और दक्षिण कैरोलिना में 796,000 ग्राहकों को बिजली…
Read Moreदक्षिण कोरिया के अधिकारियों का दल प्योंगयांग रवाना
सोल। दक्षिण कोरिया के 93 अधिकारियों का समूह रविवार को उत्तर कोरिया के लिए रवाना हो गया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के बीच आगामी बैठक की तैयारियों के मद्देनजर यह दौरा किया जा रहा है। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, राष्ट्रपति मून मंगलवार से गुरुवार तक प्योंगयांग के दौरे पर रहेंगे। यह उनकी किम जोंग उन के साथ तीसरी वार्ता होगी।दक्षिण कोरिया के 93 सरकारी अधिकारियों की टीम ने 19 बसों में सवार होकर सीमा पार की। इसमें प्रौद्योगिकी संबद्ध…
Read Moreमिस इंग्लैंड: हिजाब पहनने वाली क्यों नहीं बन सकती ‘ब्यूटी क्वीन’
लंदन। ‘हिजाब गर्ल’ सारा इफ्तेखार भले ही ‘मिस इंग्लैंड’का ताज पाने में सफल न हुई हों, लेकिन लोगों के दिलों को जरूर जीत चुकी हैं। बहुत सी महिलाएं उन्हें अपना रोल मॉडल भी मानने लगी हैं, लेकिन ट्रोलर्स हैं कि लगातार उनके हिजाब को लेकर ही ट्रोल किए जा रहे हैं। वेबसाइट डेली मेल को दिए गए इंटरव्यू में सारा ने ऐसे ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, हिजाब पहनने वाली ‘ब्यूटी क्वीन’ क्यों नहीं बन सकती है। जल्द ही ऐसा वक्त भी आएगा। हडर्सफील्ड विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई…
Read Moreलीबिया में चुनाव के लिए जर्मनी 23.3 लाख डॉलर देगा: संयुक्त राष्ट्र
त्रिपोली। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने शनिवार को कहा कि त्रिपोली में चुनाव कार्यक्रमों के लिए जर्मनी 20 लाख यूरो (23.3 लाख डॉलर) मुहैया कराएगा। आईएएनएस ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूएनडीपी के बयान के हवाले से बताया कि लीबिया में जर्मनी के राजदूत ओलिवर ओकजा ने कहा कि इसका उद्देश्य 2018 से 2020 के बीच लीबिया में नगर पालिका चुनावों के संचालन में नगर पालिका चुनावों के लिए केंद्रीय समिति (सीसीएमसीई) की मदद करना है। सीसीएमसीई ने गुरुवार को बताया कि दक्षिणपश्चिमी लीबिया के शहरों बानी…
Read Moreक्यूबा: 15,000 सेब बेचने पर सुपरमार्केट ने कर्मचारियों को निकाला
हवाना। क्यूबा के एक सुपरमार्केट ने एक साथ कई स्टाफ को बाहर कर दिया। उनकी गलती यह थी कि उन्होंने एक ही ग्राहक को 15,000 सेब बेच दिए, तब जब देश में फलों की कमी बनी रहती है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक पत्रकार ने हवाना के सुपरमार्केट में फलों को बेचते देखा था और उन्होंने यह बात अपने ब्लॉग में लिखी थी जिस खबर के फैलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। इन्हों ने तो केवल इकठे सेब ही बेचे, उन श्रीमान जी का क्या कहियेगा जिनका…
Read Moreसऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइल नष्ट की
रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने शनिवार को हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल नष्ट कर दी। यह मिसाइल सीमावर्ती शहर जजान की ओर दागी गई थी। गठबंधन सेना के प्रवक्ता तुर्की अल मलीकी ने जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब की वायुसेना ने मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस ताजा हमले के साथ यमन की ओर से सऊदी अरब के शहरों की ओर दागी गई मिसाइलों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है, जिनमें से अधिकतर…
Read Moreनेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों से परेशान हैं ब्रिटिश पीएम
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीजा मे ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन की आलोचना करते हुए कहा कि वह नेतृत्व में होड़ को लेकर चल रही अटकलों से परेशान हैं। मध्य दक्षिणपंथी कंजर्वेटिव पार्टी की नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह अपने भविष्य से ज्यादा ब्रेग्जिट समझौते पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने में छह महीने का समय बचा है। टरीजा पूरी तरह से अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जॉनसन पर जमकर बरसीं। जॉनसन ने कहा था…
Read Moreराधिका मदान टोरंटो फिल्मोत्सव में पदार्पण को लेकर उत्साहित
एक्ट्रेस राधिका मदान अपनी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में जाने पर एक्साइटेड हैं. मर्द को दर्द नहीं होता को टीआईएफएफ 2018 में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है. राधिका ने कहा, एक नवोदित एक्ट्रेस के तौर पर मैं टोरंटो में ऐसे रेपुटेड फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. फिल्म के ग्लोबल ब्रॉडकास्ट और उन दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलने का अनुभव बहुत शानदार होगा.विशाल भारद्वाज की पटाखा से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहीं राधिका ने कहा, यह मेरे…
Read Moreअब रेडियो पर डेब्यू करने जा रही हैं करीना कपूर खान
मां बनने के बाद वीरे दी वेडिंग से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली करीना कपूर खान अब एक नए मीडियम में अपने हाथ आजमाने जा रही हैं। अपने दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर के फुटस्टेप फॉलो करते हुए करीना अब अपना रेडियो शो होस्ट करने जा रही हैं। खबरों की मानें को करीना का यह रेडियो शो इस साल दिसंबर से ऑन एयर हो जाएगा। उन्होंने बुधवार को मुंबई के एक स्टूडियो में एक खास फोटोशूट के साथ अपने नए वेंचर को शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक,…
Read More