लखनऊ। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर बसा उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लंबे समय से संत और स्थानीय लोग इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की मांग कर रहे थे। अगले साल तीर्थराज प्रयाग में कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है जिसमें दुनियाभर से करोड़ों लोगों के आने की संभावना है। राज्य सरकार की इसकी तैयारी पर…
Read MoreYear: 2018
अंग्रेजों ने 9 साल के महाराजा दलीप सिंह से जबरन लिया था कोहिनूर: एएसआई
लुधियाना। बेशकीमती कोहिनूर हीरे को अंग्रेजों ने जबरन लिया था या फिर इसे उन्हें भेंट स्वरूप दिया गया था। यह सवाल जनरल नॉलेज के सबसे अहम सवालों का हिस्सा रहा है लेकिन अब शायद इसकी गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। भारत के पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) का कहना है कि इसे ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पंजाब के महाराजा से जबरन लिया गया था। वह भी तब जब महाराजा दलीप सिंह मात्र 9 साल के थे।एक आरटीआई के जवाब में एएसआई ने केंद्र सरकार के उस बयान का विरोधाभास किया है…
Read More72 घंटों का नया फोरकास्ट सिस्टम लॉन्च
नई दिल्ली। ठंड में दिल्ली-एनसीआर की हवा दरुस्त रखने के लिए मैराथन प्रयास भी शुरू हो गए हैं। केंद्र ने सोमवार को एक हवा की गुणवत्ता को लेकर पूर्वानुमान करने वाला नया फोरकास्ट सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम आने वाले 3 दिनों में हवा कैसी रहेगी इसका पूर्वानुमान लगा सकता है। इससे दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, गाजियाबाद और रोहतक की हवा भी चेक की जाएगी।इस नई सर्विस से जहां लोगों को खराब हवा की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी बल्कि एजेंसियों को भी समस्या से पहले कदम उठाने और…
Read Moreएएमयू एल्युमिनाई मीट में कश्मीरी छात्रों का मूक प्रदर्शन
अलीगढ़। आंतकी मन्नान वानी के एनकाउंटर के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में आयोजित शोक सभा के बाद यूनिवर्सिटी में विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एएमयू में एल्युमिनाई मीट के दौरान कश्मीरी छात्रों ने मूक प्रदर्शन किया। छात्रों ने शोक सभा आयोजित करने के आरोप में सस्पेंड किए गए छात्रों पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। कश्मीरी छात्र हाथों में पोस्टर बैनर लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में ही बैठे हैं।बता दें कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में 10 अक्टूबर को मन्नान सहित तीन…
Read Moreमानेंगे सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं: सीएम पिनराई विजयन
तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को अनुमति देने के बाद मचे बवाल पर केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानेंगे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, हम किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे। सरकार सबरीमाला मंदिर जाने वाले भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखेगी। सीएम ने आगे कहा, सरकार मामले में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगी। हमने कोर्ट में कह चुके हैं कि आदेश को लागू किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को मंदिर के दरवाजे खुलने हैं।सीएम विजयन के…
Read Moreमोनिका लेविंस्की के साथ बिल क्लिंटन का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था: हिलरी
न्यूयॉर्क। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन ने चर्चित मोनिका लेविंस्की मामले में अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मोनिका लेविंस्की स्कैंडल में बिल का इस्तीफा नहीं देने का फैसला सही था। हिलरी ने यह भी कहा कि मोनिका के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था।सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में हिलरी से इससे संबंधित सवाल पूछा गया था। जिसपर हिलरी ने अपने पति का बचाव किया। यह पूछने पर कि क्या लगभग 20 साल पहले मोनिका…
Read Moreपत्रकार जमाल खाशोगी के लापता होने के बाद अमेरिका ने बढ़ाया दबाव
वॉशिंगटन। पत्रकार जमाल खाशोगी के लापता होने के बाद से सऊदी अरब की किरकिरी हो रही है।अब वहां होनेवाले समिट में भी अमेरिका और यूके ने जाने से इनकार करके सऊदी अरब की टेंशन और बढ़ा दी हैं। इससे तिममिलाए सऊदी ने आरोपों को नकारते हुए धमकी दी है कि अगर उनपर कार्रवाई हुई तो वे जवाब बड़ी कार्रवाई से देंगे।दरअसल, खुद को आधुनिक दिखाने के एजेंडा पर काम कर रहे सऊदी ने वहां फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशटिव नाम से बड़े निवेश सम्मेलन का आयोजन किया है, लेकिन बड़े देशों और…
Read Moreदीपावली पर तीन जोड़ी ट्रेनों में लेंगे एसी के अतिरिक्त कोच
लखनऊ। आगामी दीपावली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर रेल प्रशासन ने 03 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच निश्चित अवधि के लिये लगाने का निर्णय लिया है।इस सम्बन्ध में पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसर्म्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इस निर्णय के तहत 19715/19716 जयपुर-लखनऊ जं.-जयपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जयपुर से 02 से 30 नवम्बर, 2018 तक तथा लखनऊ जं. से 03 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक लगाया जायेगा। इस गाड़ी में…
Read Moreप्रांत स्तरीय हिन्दी एवं संस्कृत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला ने ट्राॅफी पर कब्जा किया
झाकड़ी: भारत विकास परिषद की झाकड़ी शाखा (हिमाचल पूर्व) द्वारा दिनांक 14 अक्तूबर 2018 को स्थानीय प्रेक्षागृह में प्रांत स्तरीय हिन्दी एवं सस्कृत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिताष् का आयोजन किया गया । जिसमें राजकीय गल्र्स वरि0 माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब; लोरेन्स स्कूल सनावर; सोलन, लोटस स्कूल परवाणु; सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला; शिवालिक साईंस स्कूल बद्दी; राजकीय उच्च विद्यालय सनारसा पदम वरि0 माध्यमिक विद्यालय रामपुर प्रोजेक्ट वरि0 माध्यमिक विद्यालय, भावानगर एवं राजकीय वरि0 माध्यमिक विद्यालय छात्र; बिलासपुर की टोलियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र/छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम निष्ठा एवं सर्मपण के भाव को जागृत…
Read Moreउत्तराखण्ड में निकाय चुनाव की आचार संहिता हुई लागू।
दीपक सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ-उत्तराखण्ड आखिरकार उत्तराखण्ड में मार्च के बाद से उठा पटक में लगी निकाय चुनाव की अधिसूचना आखिरकार जारी हो ही गई। प्रदेश में निकाय चुनाव की आचार संहिता हुई लागू। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निकाय चुनाव कार्यक्रम। 18 नवम्बर को होंगे मतदान, 20 नवम्बर को होगी मतगणना, 20, 22 व 23 को होंगे नामांकन, 25 व 26 को मतपत्रों की जांच, 27 अक्टूबर को नाम वापसी, राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की प्रेस वार्ता शुरू निकाय चुनाव से जुड़ी जानकारी दे रहे आयुक्त। निकाय…
Read More