नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) गुरुवार से अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान तेज करने की योजना बना रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को जनवरी तक के लिए टाल दिया है। वीएचपी के सदस्य राम मंदिर के निर्माण पर समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सांसदों से संपर्क करेंगे।वीएचपी नेताओं ने बताया कि संगठन दिसंबर से एक अध्यात्मिक प्रचार शुरू करेगी, जिसके तहत इसके सदस्य देश भर की चुनिंदा जगहों पर बैठक करेंगे। साधु-संत घूम-घूम कर लोगों…
Read MoreYear: 2018
भारत में जहरीली हवा ने ले ली 1 लाख बच्चों की जान: डब्ल्यूएचओ
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में प्रदूषण के कारण वर्ष 2016 में 1,10,000 बच्चों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों की मौत का संबंध भारत की लगातार जहरीली होती जा रही हवा से है। यही नहीं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के मामले में भारत ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, इन बच्चों की मौत की वजह पीएम 2.5 है जो वायु प्रदूषण के कारण तेजी से बढ़ रहा है।विश्व स्वास्थ्य संगठन…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को सजा के विरोध में बीएनपी का देशव्यापी धरना-प्रदर्शन
ढाका। बंगलादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) अपनी अध्यक्ष और देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार एक मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाये जाने के विरोध में मंगलवार को देशभर में धरना-प्रदर्शन करेगी। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने सोमवार को यहां बीपीएन नया पलटन के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। आलमगीर ने कहा धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम सभी जिलों, कस्बों और मेट्रोपोलिटन सिटी में किया जाएगा। आलमगीर ने कहा कि सुश्री जिया को सरकार के इशारे पर अवैध रूप से दोषी…
Read Moreइंडोनेशिया विमान हादसा: ट्रैफिक की वजह से फ्लाइट हुई मिस, बची जान
जकार्ता। फ्लाइट का मिस होना किसी के लिए बहुत बड़ी समस्या हो सकती है लेकिन सोनी सेतियावान नाम के शख्स के लिए यह ईश्वरीय वरदान जैसा हो गया। सोमवार को इंडोनेशिया की विमानन कंपनी लॉयन एयर के बोइंग विमान की दुर्घटना में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा 190 भी हो सकता था, लेकिन सेतियावान सौभाग्यशाली रहे कि ट्रैफिक जाम में फंस कर उनकी फ्लाइट मिस हो गई।बोइंग में इंडोनेशिया की फाइनैंस मिनिस्ट्री के करीब 20 कर्मचारी भी सवार थे। इनमें आधा दर्जन सेतियावान…
Read Moreव्यस्तताओं की वजह से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी व्यस्तताओं की वजह से अगले साल भारत की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में भाग नहीं ले पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वॉशिंगटन में वार्ता के दौरान ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था। वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने जुलाई में कहा था कि ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण मिला है लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। मोदी के निमंत्रण पर ट्रंप के फैसले के बारे में पूछे जाने पर वाइट हाउस…
Read Moreयोसेमिटी नेशनल पार्क में 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की मौत
न्यूयॉर्क। कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में दुर्गम क्षेत्र से जुड़े एक इलाके में इस सप्ताह 800 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद एक भारतीय दंपति की मौत हो गई। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, विष्णु विश्वनाथ (29) और मीनाक्षी मूर्ति (30) की योसेमिटी नेशनल पार्क में टाफ्ट प्वाइंट से गिरकर मौत हो गई। उनकी पहचान अमेरिका में रह रहे भारत के दंपति के रूप में हुई। खबर के अनुसार, दंपति हाल ही में न्यूयॉर्क से यहां रहने आया था। विश्वनाथ को सिस्को में सिस्टम इंजीनियर की…
Read Moreचिरायता के फायदे और नुकसान
By: Dr. Ripudaman Singh, Asstt. Editor-ICN & Hemant Kumar, Special Correspondent-ICN स्विर्टिया चिरेटा (Swertia Chirata) को भारत में चिरायता के रूप में जाना जाता है। स्विर्टिया चिरेटा इसका वैज्ञानिक नाम है। यह एक वार्षिक जड़ी बूटी है जो भारत भर में मिलती है और इसकी ऊंचाई 1.5 मीटर तक होती है। संस्कृत में इस जड़ी-बूटी को भूनिम्ब या किराततिक्त कहा जाता है। इस प्राचीन जड़ी बूटी को नेपाली नीम के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह नेपाल के जंगलों में एक आम पेड़ है। इस पौधे के बारे में सबसे पहले 1839 में यूरोप में पता चला…
Read Moreअशोक के पेड़ के फायदे
By: Dr. Ripudaman Singh, Asstt. Editor-ICN & Hemant Kumar, Special Correspondent-ICN अशोक के पेड़ के फायदे और नुकसान – शोक का मतलब दुख है। अशोक का मतलब है दुख या दर्द से राहत देने वाला। अशोक एक ऐसा वृक्ष है जिसके कई गुण हैं। इसका वैज्ञानिक नाम सरका असोच (Saraca asoca) है। यह पेड़ भारतीय उपमहाद्वीप खासकर दक्षिण भारत, मध्य और पूर्वी हिमालय के करीब पाया जाता है। अशोक वृक्ष को नेपाल, भारत और श्रीलंका में पवित्र माना जाता है। इस वृक्ष के साथ बौद्धों और हिंदुओं की मजबूत धार्मिक आस्था जुड़ी…
Read Moreकेविवि को मिला पहला प्रति कुलपति, प्रो. अनिल कुमार राय ने की ज्वाइनिंग
महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रो. अनिल कुमार राय ने बतौर प्रति कुलपति पद ग्रहण कर लिया है। सोमवार को प्रातः 11 बजे विवि के कुलपति प्रो. अरविन्द अग्रवाल की उपस्थिति प्रो. राय ने केविवि में प्रथम प्रति कुलपति के रुप में पद ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. राय ने महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा जैसे जाने-माने विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में बतौर विभागाध्यक्ष लम्बे समय तक काम किया है। इसके अलावा इनके पास तमाम प्रशासनिक पदों का…
Read Moreट्रंप ने ठुकराया गणतंत्र दिवस पर आने का न्योता
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर बतौर चीफ गेस्ट भारत आने के मोदी सरकार के न्योते को ठुकरा दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस पत्र में ट्रंप ने न आ सकने पर खेद जताया है। इसका कारण अमेरिका में कुछ राजनीतिक कार्यक्रम और ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन है, जो 26 जनवरी से कुछ दिन पहले या ठीक उसके बाद निर्धारित हो सकता है। ट्रंप ने यह…
Read More