मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के बीच चल रहा बातचीत का दौर सीट बंटवारे को लेकर उलझ गया है। बताया जाता है कि राज्य की 48 संसदीय सीटों में से आठ सीटों को लेकर पेंच उलझा हुआ है। दूसरी ओर मित्र दलों को सम्मानजनक हिस्सेदारी देने को लेकर भी दोनों दलों में मंथन जारी है। फिलहाल कांग्रेस-एनसीपी में गठबंधन करने को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी मुखिया शरद पवार पर छोड़ा गया है। कांग्रेस और एनसीपी के बीच अब…
Read MoreYear: 2018
गोल्फर ज्योति रंधावा अवैध शिकार मामले में गिरफ्तार
बहराइच। भारत के अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को अवैध शिकार मामले में गिरफ्तार किया गया है। रंधाव को उनके साथी महेश विजदार के साथ उत्तर प्रदेश के मोतीपुर रेंज के कतर्नियाघाट इलाके से अरेस्ट किया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कतर्नियाघाट के डीएफओ और उनकी टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।उनके पास से शिकार में प्रयोग किए जाने वाले हथियार, जंगली जानवर की खाल और जंगली मुर्गा भी बरामद हुआ है। वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस गोल्फर से पूछताछ कर…
Read Moreनेटफ्लिक्स दुनिया को भारतीय प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच : अनिल कपूर
नेटफ्लिक्स के आगामी शो सिलेक्शन डे का सह-निर्माण करने वाले अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर का कहना है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म दुनिया को भारतीय प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच है। अनिल कपूर ने कहा, यह शो (सिलेक्शन डे) एक बेहद अच्छे उपन्यास (अरविंद अडिगा की नामांकित पुस्तक) का रूपांतरण है। यह 28 दिसंबर को दुनिया भर के 190 से अधिक देशों में प्रदर्शित किया जाएगा। मुझे लगता है कि नेटफ्लिक्स पूरी दुनिया को भारतीय कलाकारों और तकनीशियनों की क्षमता दिखाने का एक शानदार मंच है।अनिल ने कहा कि एक निर्माता के…
Read Moreपेरिस जलवायु समझौते से रूस के औद्योगिक विकास पर खतरा नहीं: पुतिन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर हुए पेरिस समझौता 2015 के लागू होने से देश के औद्योगिक विकास पर कोई खतरा नहीं है। एक रूसी पार्टी के नेता सर्गेय मिरोनोव ने पुतिन को देश के औद्योगिक विकास पर पेरिस जलवायु समझौते के लागू होने से तथाकथिक नकारात्मक प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए एक पत्र सौंपा। मिरोनोव के मुताबिक, समझौता रूस को ऐसी स्थिति में ले जा सकता है जहां उसे गैस और तेल उत्पादन को कम करना होगा। पुतिन ने कहा कि मेरा मानना है…
Read Moreपेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, आगे फिर गिरावट के आसार
नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही। डीजल के दाम भी लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। हालांकि तेल बाजार के जानकार बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में आनेवाले दिनों में और राहत मिल सकती है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में काफी गिरावट आ चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का भाव 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। देश…
Read Moreतीसरे मोर्चे की कसरत
कहा जा रहा है, यूपी में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने कांग्रेस को दरकिनार कर आपस में एक समझौता कर लिया है। हाल तक ऐसा लग रहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के दो राजनीतिक मोर्चों के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। विपक्षी नेता कई मौकों पर साथ खड़े दिखाई दिए और अलग-अलग मौकों पर सबने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी को सत्ता से हटाने की है। संकेत साफ था कि समूचा विपक्ष एकजुट होकर मोदी…
Read Moreठंड से जमी डल झील
श्रीनगर। ठंड से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। ठंड का सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की डल झील बर्फ का मैदान बन गई है। डल डील में बर्फ की इतनी मोटी चादर जमने लगी है कि बच्चे इसपर क्रिकेट तक खेल रहे हैं। श्रीनगर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है।वहीं हिमाचल की लाहौल घाटी में जहां ठंड बढऩे के साथ ही नदी और नाले जमने लगे हैं।श्रीनगर की डली झील जमने से जहां…
Read Moreश्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात
कश्मीर में चल रहे चिल्लई कलां के दौरान राजधानी श्रीनगर में पिछले 11 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा शून्य से 6.8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते पारे के बीच शहर में कई जगह पानी के नल जम गए हैं वहीं डल झील की सतह पर बर्फ की परत जमने लगी है। वहीं घाटी के प्रवेश द्वारा काजीगुंड में शून्य से 5.3 डिग्री नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड मंगलवार को हिमपात होने के…
Read Moreउत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी
नई दिल्ली। लगातार गिरते पारे के बीच उत्तर भारत में लगातार शीतलहर जारी है। उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते तक शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मिली खबर में बताया गया है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक चला गया। जानकारी में रहे कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। मैदानी इलाकों में अमृसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
Read Moreजीएसटी लक्ष्यों में लगातार बदलाव पर चिदंबरम ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांगे्रसी नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के घोषित लक्ष्यों में किए गए बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे क्यों बदला जा रहा है। उन्होंने लगातार ट्वीट करते हुए कहा, कल तक जीएसटी की एकल मानक दर एक बेवकूफाना विचार था। कल से यह सरकार का घोषित लक्ष्य है। उन्होंने कहा, कल तक जीएसटी की उच्चतम दर 18 फीसदी अव्यवहारिक थी। कल से कांग्रेस पार्टी की 18 फीसदी उच्चतम दर की वास्तविक मांग सरकार का…
Read More