पीएनबी महाघोटाला : गीतांजलि ग्रुप के वीपी विपुल चैतालिया को सीबीआई ने हिरासत में लिया

मुंबई। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरफ से पीएनबी को 12,600 करोड़ रुपये का चूना लगाए जाने के बाद जांच एजेंसियां तेजी से कार्रवाई कर रही हैं। पीएनबी महाघोटाले में सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट (ऑपरेशंस) विपुल चैतालिया को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार चैतालिया को फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। जनरल मैनेजर-ट्रेजरी एसके चंद से भी पूछताछ इससे…

Read More

आईपीएल 2018: शाहरुख खान ने किया दिनेश कार्तिक का वेलकम, देखिए स्पेशल मेसेज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चुना है। सोमवार को टीम के मालिक शाहरुख खान ने भी उनका स्पेशल मेसेज भेजकर स्वागत किया। शाहरुख ने ट्वीट में लिखा, इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले हम अपने नए कप्तान दिनेश कार्तिक का स्वागत करते हैं। हमें भरोसा है कि आप हमारे पहले के कप्तानों की तरह टीम को आगे लेकर जाएंगे। बता दें कि साल 2017 में गौतम गंभीर केकेआर…

Read More

शूटिंग वर्ल्ड कप: मनु भाकर ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल, भारत टॉप पर

मेक्सिको। इंटरनैशनल शूटिंग स्पॉर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप में भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार रात हुए मिक्सड इवेंट्स में भारत के नाम दो और मेडल आए। इसमें एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज शामिल है। भारत के लिए मिक्सड इवेंट का गोल्ड मेडल मनु भाकर और ओम प्रकाश मिथरवाल की टीम ने जीता। यह गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स इवेंट) में आया। मनु का यह दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला) में गोल्ड जीता था। वह सिर्फ 16 साल की हैं। भारत के…

Read More

कोनराड संगमा ने ली सीएम पद की शपथ

शिलांग। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कोनराड को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। गंगा प्रसाद ने कोनराड को सोमवार को प्रदेश में सरकार बनाने का आमंत्रण दिया था। राज्य में पांच दलों और एक निर्दलीय के समर्थन से एनडीए सरकार बनी है. कोनराड के साथ जेम्स पीके संगमा, ए एल हेक समेत 11 मंंत्री भी शपथ ली। बता दें कि प्रदेश में एनपीपी की अगुवाई में बनी सरकार को बीजेपी के…

Read More

पीएनबी घोटाले को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

नई दिल्ली। पीएनबी धोखाधड़ी मामले, कावेरी मुद्दे और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस एवं कुछ अन्य दलों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं इन्हीं मुद्दों पर राज्यसभा में भी लगातार हंगामा होने पर सदन की कार्रवाही 11 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। बजट सत्र के दूसरे दौर के दूसरे दिन मंगलवार की कार्यवाही आरंभ होने…

Read More

बीजेपी की बैठक में गूंजा नारा: जीत जारी है अब कर्नाटक की बारी है

नई दिल्ली। त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत और नगालैंड और मेघालय में बीजेपी गठबंधन की सरकार के बाद दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में उत्तर पूर्व में जीत की खुशी मनाने के लिए पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेता गले में उत्तर-पूर्व का पारंपरिक पटका पहनकर आए। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का सांसदों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मोदी ने भी बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को मिठाई खिलाई। बजट सत्र पार्ट टू की तैयारी  उत्तर पूर्व के 3 राज्यों…

Read More

भारतीय मूल के अधिकारी स्कॉटलैंड यार्ड के नये आतंकवाद निरोधक प्रमुख नियुक्त

लंदन। ब्रिटेन में स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के अधिकारी नील बसु को सोमवार को देश का आतंकवाद निरोधक प्रमुख नियुक्त किया गया। ब्रिटेन में इस जिम्मेदारी को कई लोग ब्रिटिश पुलिस में सबसे कठिन मानते हैं। 49 वर्षीय बसु वर्तमान में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक कमिश्नर हैं। उन्हें विशेष अभियान के लिए सहायक कमिश्नर पद पर पदोन्नत किया जाएगा।बसु बल के नैशनल लीड फॉर काउंटर टेररिजम और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के विशेष अभियान के प्रमुख होंगे। वह मार्क राउली का स्थान लेंगे जो 21 मार्च को इस्तीफा देने वाले…

Read More

यरुशलम में अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए उत्सुक हैं ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में मेजबानी की। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने संभावना जताई कि वह यरुशलम में होने वाले नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर सकते हैं।  यरुशलम में आगामी मई में नए अमेरिकी दूतावास का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, मैं आपका आपकी असाधारण दोस्ती के लिए शुक्रिया करना चाहता हूं। अमेरिका इस साल मई में इजरायल के 70वें स्वतंत्रता दिवस…

Read More

किम ने साउथ कोरियाई राष्ट्रपति को देश आने का न्योता दिया

नॉर्थ-साउथ कोरिया के बीच घटती दूरियां सियोल। साउथ कोरिया का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर बीतेे सोमवार (5 मार्च) को नॉर्थ कोरिया पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल के यहां पहुंचने पर नॉर्थ कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने उनका गर्मजाशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान साउथ कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने अपने राष्ट्रपति मून जेई इन का एक पत्र किम जोंग को सौंपा। करीब एक दशक के बाद नॉर्थ कोरिया आए साउथ कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किम जोंग उन की मुलाकात शीतकालीन ओलंपिक में शुरू हुई चर्चा…

Read More

राहुल शर्मा ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘एक्स रे – द इनर इमेज’ के लिए २० किलो वजन घटाया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘एक्स रे – द इनर इमेज’ के लिए २० किलो वजन घटाया. मुंबई :  कौन कहता है कि बॉलीवुड में केवल महिलाओं को शारीरिक रूढ़िताओं से निपटना पड़ता है? ऐसे पुरुष भी हैं, जो इस तरह के पूर्वाग्रहों के शिकार होते हैं और अवसरों पर हार जाते हैं! आने वाले स्टार राहुल शर्मा ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना रास्ता बनाने के लिए कई बाधाओं को तोड़ दिया और २० किलो वजन कम करके महान बदलाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। बिहार के मुजरपुर से राहुल ने अपने रंगरूप के बारे में काफी सामना किया…

Read More