रेस 3 में सलमान के साथ नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा!

सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया है। शायद यही वजह है कि फिल्ममेकर्स बार-बार दोनों को अपनी फिल्मों में किसी न किसी रूप में कास्ट करते हैं। सोनाक्षी की पिछली फिल्म वेलकम टु न्यू यॉर्क में सलमान खान ने कैमियो किया था। इसमें दोनों के बीच एक ड्रीम रोमांटिक सीच्ंस फिल्माया गया था। अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर दोनों को स्क्रीन पर एकसाथ देखने का मौका दर्शकों को मिलेगा। बता दें, यह जोड़ी दबंग 3 में नहीं…

Read More

एसएससी पर बिफरी संसदीय समिति, कहा- सरकार दे दखल

नई दिल्ली। पिछले चार सालों में एसएससी परीक्षा धांधली के कारण रद्द करनी पड़ी है। इसके अलावा कई गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। इससे न सिर्फ इस संस्थान की साख बुरी तरह प्रभावित हुई है, देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है और सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। संसद में पेश एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग के मामलों पर सुझाव देने के लिए बनी स्थाई समिति की रिपोर्ट में एसएससी की…

Read More

भारत की सरकारी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर रहा है पाक

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच राजनयिक विवाद कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान ने मई 2017 से जीओवी.इन डोमेन वाली सभी भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा अगले महीने नई दिल्ली में होने जा रही डब्ल्यूटीओ मीटिंग से भी पाकिस्तान ने अपने पांव खींच लिए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत सरकार की वेबसाइट्स नहीं खुल रही हैं। इसके बाद सरकार ने 5 बार डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए इस बारे में पाकिस्तान को कहा…

Read More

सिर्फ 5 पैसे प्रति लीटर में मिलेगा पीने लायक समुद्री जल: गडकरी

भोपाल। भारत में समुद्री जल से कुछ ही दिनों में पीने का पानी घर तक पहुंचेगा। यदि ऐसा होता है तो भारत में पीने के पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो सकती है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में जल्दी ही समुद्री पानी पीने योग्य होगा और यह घरों तक महज 5 पैसे प्रति लीटर के रेट में पहुंचेगा। गडकरी ने बताया कि फिलहाल समुद्री जल को पीने के पानी के तौर पर तब्दील करने का ट्रायल तमिलनाडु के तूतीकोरिन में…

Read More

कांग्रेस अधिवेशन में राहुल ने दिया बुजुर्ग नेताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा

नई दिल्ली। देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 2 दिवसीय कांग्रेस महाअधिवेशन के उद्घाटन सत्र में यह बात कही। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश भर से आए कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह जो हाथ का निशान है, यही देश को जोडऩे और आगे ले जाने का…

Read More

राज्यपाल के हिंदी में अभिभाषण के बाद कांग्रेस ने किया हंगामा

शिलॉन्ग। ईसाई बहुल राज्य मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को हिंदी में अभिभाषण देकर सबको हैरान कर दिया।हालांकि, ईस्ट शिलॉन्ग से कांग्रेस के विधायक अम्परीन लिंगदोह राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही सदन से वॉक आउट कर गए। इसके इतर मवलई से पार्टी विधायक पीटी सॉकमी ने इस बात का विरोध किया और कहा कि यह एक गलत रवैया है। इसके इतर पहले जब स्पीकर दोंकुपर रॉय ने कहा कि सदन को राज्यपाल संबोधित करेंगे तो सॉकमी ने खड़े होकर एक स्पष्टीकरण मांगा…

Read More

फिलीपींस में मकान पर गिरा विमान, 10 मरे

मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के उत्तर में आज एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उस पर सवार समेत 10 लोगों की मौत हो गई। फिलीपींस नगर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि लाइट एयर एक्सप्रेस द्वारा संचालित दो इंजन वाले दि पाइपर 23 अपाचे विमान पास के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस छोटे विमान पर दो पायलट समेत छह लोग सवार थे। इसने उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित लुजोन के लाओग…

Read More

एक हजार साल पुरानी देवी दुर्गा की प्राचीन मूर्ति की होगी नीलामी

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के क्रिस्टी में अगले सप्ताह लगभग 1,000 साल पुरानी काले पत्थरों से बनी हिंदू देवी दुर्गा की मूर्ति की नीलामी होगी। काले रंग की देवी दुर्गा या देवी शक्ति की मूर्ति 131 सेंटीमीटर लंबी है, जो सर्वशक्तिमान हैं और बुरी ताकतों को पराजित करती हैं, इसमें वह महिषासुर का वध करती नजर आ रही हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय, हिमालयी एवं दक्षिणपूर्व एशियाई कला विभाग की विशेषज्ञ इसाबेल मैकविलियम्स ने कहा, यह मूर्ति महिषासुर का वध की कहानी को बयां करती है। पत्थरों को तराशकर बनाई गई यह मूर्ति पूर्वी…

Read More

बाली हिंदू नववर्ष के अवसर पर हवाईअड्डा बंद

बाली। इंडोनेशिया प्रशासन ने शनिवार को बाली हिंदू नववर्ष के अवसर पर बाली के नगुराह राय अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को बंद करने के आदेश दिए हैं। देश में इसे डे ऑफ साइलेंस (मौन दिवस) के तौर पर मनाया जाता है।परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बामबैंग एरवन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हवाईअड्डा शनिवार सुबह पांच बजे से लेकर रविवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा। बामबैंग ने कहा कि लोमबोक के पास का हवाईअड्डा सामान्य रूप से खुला रहेगा। इस द्वीप पर हिंदुओं की संख्या अधिक है, जो डे ऑफ…

Read More

शी जिनपिंग दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित

बीजिंग। चीन के विधायी निकाय नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने शनिवार को शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शी जिनपिंग 2023 तक देश के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।शी जिनपिंग ने 2013 में राष्ट्रपति पद संभाला था। शी (64) के पक्ष में सभी 2,970 वोट पड़े। उनके खिलाफ एक भी वोट नहीं गया और न ही कोई इस दौरान संसद से नदारद रहा। वह केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी दोबारा निर्वाचित हुए हैं, जिसका मतलब है कि…

Read More