महिला एशिया कप: मिताली के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, भारत ने मलयेशिया को 27 पर किया ढेर

नई दिल्ली। स्टार प्लेयर मिताली राज (97*) की शानदार पारी के बाद गेंदबाजों की बदौलत भारतीय टीम ने महिला टी20 एशिया कप के पहले मुकाबले में मलयेशिया को 142 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। कुआलालंपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 169 रन बनाए जिसके बाद मलयेशियाई टीम 13.4 ओवर में 27 रन के कुल स्कोर पर ढेर हो गई।70 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मलयेशियाई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम की 6 बल्लेबाज तो…

Read More

शिलांग हिंसा: कर्फ्यू में 7 घंटे के लिए ढील, इंटरनेट पर बैन जारी

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग के कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में रविवार को सात घंटे के लिए ढील दी गई, लेकिन प्रतिबंध जारी रहे। ईस्ट खासी हिल्स जिले के प्रभारी उपायुक्त पीटर एस. दखार ने बताया, ‘लुमडिंगजरी पुलिस थाने और कैंटोनमेंट बीट हाउस क्षेत्रों में रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि इस दौरान लोग अपनी जरूरत का सामान ला सकें।दखार ने कहा कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी रहेगी। इसके अलावा जिले में सभी पेट्रोल पंपों से खुले जेरीकन, बोतलों और अन्य कंटेनरों…

Read More

यमन में फंसे 38 भारतीयों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने भेजा अपना पोत

नई दिल्ली। यमन के नजदीक सोकोत्रा द्वीप में फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने अभियान छेड़ दिया है। ये लोग समुद्र में तूफान आने से द्वीप में फंस गए हैं और उनके जीवन को खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को भारतीयों के फंसे होने की सूचना मिलते ही नौसेना ने वहां अपना युद्धपोत भेज दिया। ऑपरेशन निस्तार नाम के इस अभियान के लिए आइएनएस सुनयना को तैनात किया गया है। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार आइएनएस सुनयना पश्चिमी अरब सागर में तैनात था, बचाव…

Read More

बूंद-बूंद पानी को तरसता शिमला, प्रदर्शन पर उतरे लोग

पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए जिले के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी स्कूल चार से आठ जून तक बंद रहेंगे। शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रही है। एक ओर पानी न मिलने से आक्रोशित लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं, तो वहीं दूसरी ओर पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए जिले के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी स्कूल चार से आठ जून तक…

Read More

ओडिशा में अब्दुल कलाम आइलैंड पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-5 का सफल परीक्षण

भुवनेश्वर। ओडिशा में अब्दुल कलाम आइलैंड पर आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह मिसाइल चीन तक मार करने की छमता रखती है। यह मिसाइल बहुत शक्तिशाली है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद माना जा रहा है कि इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आएंगे। परमाणु क्षमता वाली अग्नि5 मिसाइल करीब 5000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक वार कर सकती है। इस मिसाइल के साथ ही भारत काफी लंबी दूरी तक वार…

Read More

स्पेन की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख पेड्रो सांचेज ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

मैड्रिड। स्पेन की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख पेड्रो सांचेज ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सांचेज ने बिना बाइबल के शपथ ग्रहण की। कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वे नास्तिक है। स्पेन के अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी प्रधानमंत्री ने बिना बाइबल के शपथ ली हो। दरअसल, रखॉय की पार्टी के भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटाने के लिए सांचेज को छह दूसरी पार्टियों का समर्थन मिला। जिसके बाद उन्हें…

Read More

अरबपति निवेशक वारेन बफेट के साथ लंच के लिए लगी 22 करोड़ की बोली

न्यूयॉर्क। अरबपति निवेशक और बर्कशायर हैथवे के मालिक वारेन बफेट के साथ लंच के लिए इस साल 22.11 करोड़ रुपये की बोली लगी है। बोली से मिली रकम ग्लाइड फाउंडेशन को दी जाएगी। यह सैन फ्रांसिस्को की एक धर्मार्थ संस्था है, जो गरीबों, बेघरों और नशे की गिरफ्त में आए लोगों की मदद करती है।यह बोली बीते 19 साल में बफे के साथ लंच करने के लिए लगाई गई तीसरी सबसे ऊंची बोली है। आपको बता दें कि बर्कशर हैथवे कंपनी के प्रमुख और दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार…

Read More

फिल्म राजी के बाद अमृता खानविलकर नजर आएंगी, निगेटिव किरदार में!

धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म राजी में निभायें पाकिस्तानी महिला मुनीरा के किरदार के लिए लोकप्रिय अदाकारा अमृता खानविलकर को प्रशंसकों और समीक्षकों व्दारा काफी तारीफें मिली। फिल्म राजी से अपनी खुबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से अमृता ने बॉलीवूड में अपनी अलग पहचान बनायी हैं। और अपने हूनर से बॉलीवूड के फिल्ममेकर्स को दिखाया हैं, वह किसी भी कहानी में और किरदार में बखूबी ढल सकती हैं। राजी में निभाएं एक शालीन महिला के किरदार के बाद अब अमृता अपने फैन्स को अपने अगले किरदार से चौकाने के लिए आ रहीं…

Read More

चार दिनों में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल में 20 पैसे की कटौती

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूलीकटौती जारी है। कभी 1 पैसा तो कभी 6 पैसे की कटौती के चलते दिल्ली में पिछले चार दिनों में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की कटौती हुई है। वहीं,डीजल की कीमत में 20 पैसे की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 9 पैसे की कटौती हुई। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 78.20 रुपये और डीजल की कीमत 69.11 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमश: 86.01 रुपये और 73.58 रुपये लीटर है।…

Read More