सभी शहरों की मेट्रो एक जैसी होगी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मेट्रो की लागत कम करने और भारत में ही मेट्रो से जुड़े उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अब यह तय किया है कि देश भर के शहरों में बनने वाली मेट्रो एक जैसी ही होंगी। इसके लिए सरकार चाहती है कि मानक तय कर दिए जाएं और भविष्य में जिस शहर में भी मेट्रो बने, वहां इन मानकों का ही उपयोग किया जाए। इसी वजह से ही अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने मेट्रोमैन ई. श्रीधरन की अध्यक्षता में एक कमिटी का भी गठन…

Read More

झारखंड में मानसून ने दी दस्तक

रांची। करीब 14 दिनों के इंतजार के बाद झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों और दक्षिणी पूर्वी जिलों में जोरदार मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम केन्द्र, रांची के निदेशक ने संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड में मानसून के प्रवेश और सक्रिय होने की जानकारी दी।निदेशक के अनुसार मानसून की बारिश अगले दो से तीन दिनों में पूरे झारखंड के उपर सक्रिय हो जाएगा। राजधानी रांची के लोगों को जोरदार मानसूनी बारिश के लिए दो दिनों का इंतजार करना होगा।गौरतलब हो कि इस वर्ष…

Read More

वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 15 की मौत

हनोई। वियतनाम में सप्ताहांत मे मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लापता हैं। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण समिति ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन में हा गियांग प्रांत में घर ढहने से तीन की मौत हो गई जबकि लाइ चो प्रांत में 12 लोगों की मौत हुई।जानकारी के मुताबिक, लाइ चो जिले में 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिसमें से सात सिन हो जिले के हैं।

Read More

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने दी तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को चुनाव जीतने की बधाई

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति तय्यिप एर्दोगन को चुनाव जीतने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि ब्रिटेन तथा तुर्की सुरक्षा, व्यापार तथा सीरिया की स्थिति के मुद्दे पर मिलकर काम करना जारी रख सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को दोहराया और हमारी साझा प्राथमिकताओं पर सुरक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, सीरिया की स्थिति और साइप्रस में राजनीतिक समझौता जैसे मुद्दों पर राष्ट्रपति एर्दोगन और उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करना…

Read More

उचित आप्रवासन प्रक्रिया के अधिकार का हनन नहीं होगा: सारा सैंडर्स

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने  कहा कि अवैध अप्रवासियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी किये बिना अमेरिका से निकालने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान का मतलब यह नहीं है कि उन्हें उचित प्रक्रिया के उपयोग का अधिकार नहीं होगा। सैंडर्स ने कहा, हजारों विदेशी हर महीने कानून में मौजूद आप्रवासन प्रक्रिया के बिना देश से निकल जाते हैं जिनमें स्वैच्छिक रूप से जाने वाले और त्वरित रूप से हटाए जाने वाले अप्रवासी शामिल हैं।

Read More

फ्रांस के प्रधानमंत्री से मिले चीन के राष्ट्रपति शी

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से यहां मुलाकात की और कहा कि चीन फ्रांस के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी करना चाहता है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शी ने कहा, चीन फ्रांस के साथ एक द्विपक्षीय संबंध बनाना चाहता है जो दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान, लाभकारी सहयोग, आदान-प्रदान और आपसी समझ के लिए एक प्रतिमान के तौर पर काम करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो और प्रधानमंत्री के पिछले छह महीने में चीन का दौरा करने का जिक्र करते…

Read More

ब्रिटेन बचपन में मोटापे की समस्या से निपटने को उठाएगा नए कदम

लंदन। ब्रिटेन कम उम्र के बच्चों को उच्च ऊर्जा कैफीन-युक्त पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। यह फैसला एक अध्ययन में छह से नौ साल के बच्चों द्वारा इन पदार्थो का उपयोग किए जाने की बात सामने आने के बाद लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव जेरेमी हंट पेस्टर-पावर से निपटने के लिए दुकानों के चेकआउट पर अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने और उन्हें एक के साथ एक फ्री डील खरीदने से रोकने की योजना बना रहे हैं। नई उपायों…

Read More

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

वॉशिंगटन। पाकिस्तानी राजदूत द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा की चर्चा में कश्मीर का हवाला दिये जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान से यह स्पष्ट किया कि चाहे वह कितनी भी खोखली दलीलें दे, यह सचाई नहीं बदल सकती है कि जम्मू – कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोदी ने सोमवार को महासभा में ‘जनसंहार , युद्ध अपराध , जातीय संहार और मानवता के खिलाफ अपराध को रोकने और उससे संरक्षण की जिम्मेदारी विषय पर हो रही चर्चा के दौरान कहा था कि कश्मीर…

Read More

नॉर्थ और साउथ कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे पर वार्ता की

सोल। उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने अंतर कोरियाई रेलवे को जोडऩे और इसके आधुनिकीकरण पर चर्चा के लिए मंगलवार को वार्ता शुरू की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के पीस हाउस में सुबह लगभग 10 बजे मुलाकात की। दोनों कोरियाई देशों ने पूर्वी और पश्चिमी गलियारों को जोडऩे और उत्तर कोरिया रेलवे के आधुनिकीकरण पर चर्चा की।भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय के सेकेंड वाइस मिनिस्टर किम जियोंग रेयोल के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाइस रेलरोड मिनिस्टर किम…

Read More

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नाटो सम्मेलन में शिरकत करेंगे

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि वह नाटो नेताओं के साथ ट्रांस अटलांटिक सुरक्षा मुद्दों और अन्य चुनौतियों पर चर्चा के लिए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन 11 से 12 जुलाई को होगा। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा के क्यूबेक में हुए सात देशों के समूह जी-7 समिट के आखिरी दिन जारी साझा बयान से खुद को अलग कर लिया है। साथ ही ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री और समिट के मेजबान जस्टिन ट्रूडो पर…

Read More