वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासी नीति के खिलाफ हजारों लोगों ने शनिवार को व्हाइट हाउस के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। वाशिंगटन के पुराने क्षेत्रों में धार्मिक नेताओं और कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मिलकर नारेबाजी की। लोगों ने ट्रंप प्रशासन से बिछड़े हुए परिवारों को एकजुट करने के लिए विदेशी नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत देने का आग्रह किया न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स के अलावा अमेरिका के अन्य बड़े शहरों में भी लोगों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया।…
Read MoreYear: 2018
डायबिटीज के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है वायु प्रदूषण: रिसर्च
आंकड़ों की बात करें तो दुनियाभर में फिलहाल 42 करोड़ मधुमेह के रोगी हैं। वर्तमान में भारत में ही 3 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के शिकार लोग हैं। पेरिस। अमेरिका में हुए एक रिसर्च के अनुसार 2016 में डायबिटी के सात नए मामलों में एक मामले के लिए वायु प्रदूषण जिम्मेदार रहा। इसमें पता चला है कि वायु प्रदूषण की वजह से भी इस बीमारी के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। डायबिटीज मुख्य रूप से जीवनशैली से जुड़ी होती है। इसके कारकों में आहार और सुस्त जीवनशैली शामिल हैं।…
Read Moreआतंकियों की तरह नक्सली भी कर रहे बच्चों को भर्ती, भारत करे कार्रवाई: यूएन
वाशिंगटन। कश्मीर में सक्रिय आतंकी समूह की तरह नक्सली भी बच्चों की भर्ती कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस की रिपोर्ट में यह कहा गया है। यूएन महासचिव ने भारत सरकार से बच्चों को जो लोग भर्ती कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। गुतेरस की सशस्त्र संघर्ष में बच्चे रिपोर्ट 2017 में जैश-ए-मोहम्मद एवं हिजबुल मुजाहिदीन की पहचान की गई है। ये दोनों आतंकी संगठन कश्मीर में हथियारबंद कारनामों को अंजाम देने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा…
Read Moreसैनिक खुद खरीदेंगे बेसिक यूनिफॉर्म
कॉम्बेट ड्रेस, पीटी शूज, फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग किट, कंबल, रेनकोट जैसे सामान और स्पेशल क्लोदिंग आइटम अब भी सैनिकों को पहले की तरह ही मिलिट्री स्टोर से मिलेंगे। नई दिल्ली। सैनिकों को दिए जाने वाले सालाना पोशाक भत्ते से उन्हें क्या क्या खरीदना होगा इसकी लिस्ट फाइनल कर दी गई है। आर्मी ने 41 आइटम की लिस्ट बनाई है जिसे रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इन 41 आइटम को जवान और जेसीओ को खुद खरीदना होगा जिसके लिए उन्हें सालाना 10 हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा।’हालांकि कॉम्बेट…
Read Moreलीबिया: नौका पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका
लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं। त्रिपोली। लीबिया में नौका पलटने की घटना में 100 से अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के हवाले से बताया कि नौसेना को तीन बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई…
Read Moreस्पेस पर अंतरिक्ष यात्रियों की मदद के लिए मिलेगा पहला रोबॉट क्रू
केप केनवरल। इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों की मदद के लिए पहली बार किसी रोबॉट को भेजा गया है। साइंस फिक्शन कॉमिक सीरीज से प्रेरित इस रोबॉट को शुक्रवार तड़के ड्रैगन कैप्सूल में रखकर स्पेस एक्स फाल्कन रॉकेट से भेजा गया। स्पेस में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस यह निजी सहयोगी की भूमिका निभाएगा। अंग्रेजी में बात करने वाला यह रोबॉट बास्केटबॉल के आकार का है, जो जर्मन अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर जर्स्ट को आईएसएस पर प्रयोगों में सहयोग करेगा। इसका नाम क्रू इंटरैक्टिव मोबाइल कम्पैनियन यानी सीआईएमओएन है।पांच किग्रा वजन…
Read Moreपंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इतिहास रचा, हिंदी में उपलब्ध कराया आदेश
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इतिहास रच दिया। मसलन हिंदी में कोर्ट के फैसला चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। न्यायालयों की भाषा अमूमन अंग्रेजी ही हुआ करती है। स्थानीय अदालत में तो स्थानीय भाषा या हिन्दी में फैसले आपको प्राप्त हो जाते हैं लेकि उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय की भाषा आधिकारिक रूप से अंग्रेजी ही है। ऐसे में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एमएमएस बेदी और जस्टिस हरिपाल वर्मा ने पहली बार हिंदी में फैसले की प्रति मुहैया कराकर न केवल इतिहास रच दिया है अपितु…
Read Moreमौसम सुधरा, फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। बता दें कि मौसम सही होने के साथ ही यात्रियों को आगे बढऩे की इजाजत दे दी गई है। बारिश को देखते हुए कश्मीर डिविजन में सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखा गया है।पहलगाम और बालटाल के रास्ते पैदल यात्रा को मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान दुर्गम रास्ते पार कर दर्शन करने में श्रद्धालुओं…
Read Moreएलआईसी-आईडीबीआई डील को आईआरडीएआई की मंजूरी
नई दिल्ली। आईआरडीएआई ने शुक्रवार को डूबे कर्ज के बोझ तले दबे आईडीबीआई बैंक में एलआईसी को 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दे दी है। इसके लिए एलआईसी को 10 से 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। अब केंद्र सरकार कैबिनेट के माध्यम से इस प्रस्ताव को मंजूरी देगी। इस डील के बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से कम हो जाएगी। बता दें कि वित्त मंत्रालय ने एनपीए की समस्या का सामना कर रहे बैंकों के रीकैपिटलाइजेशन का ऐलान किया था। धनराशि मुहैया कराए जाने…
Read Moreव्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं भेज सकेंगे गैरजरूरी मेसेज
व्हाट्सऐप ने भारत में बिजनस अकाउंट्स को देखते हुए यह कदम उठाया है। इससे एडमिन ग्रुप सदस्यों को गैरजरूरी मेसेज भेजने से रोक सकेगा। नई दिल्ली। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब कम्पनी ने नए फीचर की पेशकश की है जिसकी मदद से व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन मैसेजिस को कंट्रोल कर सकेगा। व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.18.201 और आईफोन के लिए स्टेबल वर्जन 2.18.70 पर पेश किए गए इस फीचर से ग्रुप एडमिन उस ग्रुप के सदस्य द्वारा भेजे जाने वाले मेसेज…
Read More