महाराष्ट्र में दूध संकट बरकरार

महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों द्वारा चल रही हड़ताल का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में दूध की कमी का असर दिखना शुरू हो गया है और हड़ताल जारी रहने की स्थिति में दिक्कत बढ़ सकती है। आंदोलन को देखते हुए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से दूध मुंबई भेजा जा रहा है। गुरुवार से दूध किसान बाल-बच्चों और जानवरों को लेकर सड़क पर उतरेंगे और राज्य भर में चक्का जाम करेंगे।बुधवार को मुंबई की ओर गुजरात से लाखों लीटर दूध लेकर आ रही…

Read More

कर्नाटक के सांसदों को गिफ्ट में मिले आईफोन

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जहां अपनी सरकार के काम को तपस्या बता रहे हैं, वहीं उनकी सरकार के मंत्री लाखों के फोन तोहफे में बांट रहे हैं। कर्नाटक सरकार के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को दिल्ली में कावेरी मुद्दे पर एक बैठक के दौरान कर्नाटक के 38 सांसदों को 1 लाख रुपये के आईफोन गिफ्ट के तौर पर दिए।मंगलवार को 26 लोकसभा सांसदों (बीएस येदियुरप्पा और बी श्रीरामुलु को छोड़कर) और 12 राज्यसभा सदस्यों को 256 जीबी आईफोन एक्स उपहार स्वरूप दिया गया। सांसदों को…

Read More

केरल में भारी बारिश से जवजीवन प्रभावित, अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण रेल पुलों के नीचे नदी का जलस्तर बढऩे से कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। कोट्टायम-एट्टामनूर के बीच 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 2 ट्रेनों को एर्नाकुलम से पुनालुर के बीच रद्द की गई हैं।एर्नाकुलम रेलवे जंक्शन स्टेशन में ट्रैक्स पानी भी डूब गए हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में भी पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैशनल…

Read More

अमेरिका वापस लौटेंगे कोरियाई युद्ध में मारे गए लोगों के अवशेष

1950-53 के दौरान हुए कोरियाई युद्ध में दक्षिण कोरिया की ओर से उत्तर कोरिया के खिलाफ लड़ते हुए अमेरिका के करीब 7,700 सैनिक मारे गए थे।  वाशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि उत्तरी कोरिया दो हफ्तों के भीतर कोरियाई युद्ध में मारे गए लगभग 50 अमेरिकी लोगों के अवशेषों को वापस कर देगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध में मारे गए हजारों लोगों के अवशेषों को लौटाने का आश्वासन दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की…

Read More

मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू लाना चाहती हैं: जाह्नवी कपूर

अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क का इंतजार है। जाह्नवी से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है? तो जाह्नवी ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू लाना चाहती हैं। जाह्नवी ने कहा कि मैंने मधुबाला जी को मुगल-ए-आजम, चलती का नाम गाड़ी और मिस्टर एंड मिसेज 55 में देखा है। मैंने खूबसूरत वहीदा जी को गाइड, प्यासा और मीना कुमारी जी को पाकीजा, साहब बीवी और गुलाम में देखा है। इन्हें देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाती…

Read More

पहली बार साथ नजऱ आएंगे कमल हासन और सलमान ख़ान

कमल हासन और सलमान खान की दोस्ती पुरानी है और कैमरा के पीछे इन दोनों सितारों को एक दूसरे के साथ गले मिलते हुए कई लोगों ने देखा है लेकिन अब इस दोस्ती का नज़ारा कैमरा के सामने भी दिखेगा. कमल हासन और सलमान खान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे और ये कारनामा होगा दस का दम गेम शो पर. दरअसल कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म विश्वरुप 2 के प्रमोशन के लिए सलमान खान के इस गेम शो पर आने वाले हैं.सलमान खान ने साल 2013 में आई…

Read More

उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। दिन में हालांकि धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली के बीच धूप भी निकलेगी। 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। दिन में आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तामान 20…

Read More

मेट्रो में खराबी के कारण मैजेंटा लाइन पर सेवा प्रभावित

नई दिल्ली। मजेंटा लाइन (जनकपुरी -बोटेनिकल) पर आई तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को दो बार सेवाएं प्रभावित हुईं। पहली बार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लाइन पर चल रही एक ट्रेन में खराबी आ गई। उसके चलते ट्रेनों की स्पीड और परिचालन प्रभावित हुआ। डीएमआरसी के मुताबिक खराब ट्रेन को तुरंत ट्रैक से हटाकर डिपो में ले जाया गया। उसके बाद सेवाएं सामान्य हो गई। मेट्रो के मुताबिक इससे परिचालन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि ट्रेन को हटाने का का फैसला ले लिया गया। बाकी लाइन पर ट्रेनों का…

Read More

जुर्माना लगाने के जेएनयू के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे कन्हैया

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने 2016 में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए जाने की घटना के संबंध में विश्वविद्यालय की उच्चस्तरीय समिति द्वारा उन पर जुर्माना लगाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के मामले में फांसी पर चढ़ाए गए अफजल गुरु की तीसरी बरसी पर विश्वविद्यालय में नौ फरवरी 2016 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कुमार ने अधिवक्ता तरन्नुम चीमा…

Read More

पुणे में भारतीय सेना का दूसरा व्यावसायिक आर्मी लॉ कॉलेज शुरू

भारतीय सेना द्वारा पुणे में आर्मी लॉ कॉलेज की स्थापना की गई है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में शुरू किया गया यह कॉलेज भारतीय सेना का पुणे में दूसरा व्यावसायिक कॉलेज है। पहला व्यावसायिक कॉलेज आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है। रक्षा मंत्रालय के मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि आर्मी लॉ कॉलेज एक आवासीय संस्थान है जो पॉच वर्षीय एकीकृत बीबीए, एलएलबी पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। यह कॉलेज सावित्रि फुले पुणे विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए सेवारत…

Read More