जनाक्रोश रैली में मुलायम सिंह यादव के मंच पर पहुंचते ही जोश से भर उठे शिवपाल समर्थक

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जनाक्रोश रैली में बड़ी तादात में भीड़ को देकर कर पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव काफी खुश नजर आए। रैली के मंच पर मुलायम सिंह यादव और बहू अपर्णा यादव की मौजूदगी में शिवपाल ने भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर वार किए और कहा कि रैली देश से भाजपा को हटाने के लिए है।रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार आई है। इसने भाई को भाई से लड़ाने का काम…

Read More

जीएसटी वार्षिक रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़कर 31 मार्च हुई

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) वार्षिक रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि तीन महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2019 कर दी है। अब कारोबारी 31 मार्च तक वार्षिक रिटर्न जमा कर सकते हैं। इससे पहले जीएसटी वार्षिक रिटर्न फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2018 रखी गई थी।वार्षिक रिटर्न फॉर्म में जीएसटी के तहत पंजीकृत इकाइयों को बिक्री, खरीद और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की पूरी जानकारी देनी होती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बयान में कहा, सक्षम प्राधिकरण ने…

Read More

सोने-चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू बाजार में वैवाहिक मौसम के मद्देनजर बढ़ी जेवराती ग्राहकी से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 890 रुपये चमककर 32,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आयी तेजी और औद्योगिक मांग निकलने से चाँदी भी 1,940 रुपये की छलांग लगाकर 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह लंदन का सोना हाजिर 26.35 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ…

Read More

घर खरीदारों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब ऐसे घरों पर नहीं देना होगा जीएसटी

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि रियल एस्टेट संपत्तियों के उन खरीदारों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नहीं चुकाना होगा, जो पूर्णता प्रमाणपत्र जारी किए जाने के बाद पूरी तरह से तैयार संपत्ति खरीदेंगे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, निर्मित परिसरों, भवनों और तैयार फ्लैटों के खरीददारों को यह सूचित किया जाता है कि ऐसी स्थिति में जहां इनकी खरीद सक्षम अधिकारी द्वारा निर्माण पूरा होने का प्रमाण-पत्र जारी करने के बाद की गई हो, वहां ऐसी संपत्तियों पर वस्तु एवं सेवा कर प्रभावी नहीं होगा।मंत्रालय ने…

Read More

गाडिय़ों का बीमा हो सकता है सस्ता

नई दिल्ली। आने वाले समय में थर्ड पार्टी (टीपी) इंश्योरेंस सस्ता हो सकता है। केंद्र सरकार थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती के लिए जल्द ही एक प्रस्ताव लाने वाली है। वर्तमान में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी की दर 18% है। टीपी इंश्योरेंस लेना सभी वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य है। कर में कटौती से वाहन मालिकों को राहत मिलेगी।सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी की उच्च दर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री कार्यालय…

Read More

58 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर चलेगी ट्राम

नई दिल्ली। दिल्ली में सन् 1960 के बाद एक बार फिर सड़कों पर ट्राम चलाने की योजना बन रही है। दरअसल, यह फैसला सरकार ने लिया है। दावा किया जा रहा है कि यह फैसला व्यापारियों और आम लोगों की डिमांड पर लिया गया है। अरसों बाद दिल्ली की सूरत बदलने वाली है। राजधानी दिल्ली की सड़कों पर 58 सालों के बाद एक बार फिर ट्राम चलाई जाएगी। ट्राम चलाने की इस योजना को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक इलाके में इलेक्ट्रिक ट्राम चलाने की…

Read More

भारत में पहली बार समुद्र के अंदर बनेगा म्यूजियम

चेन्नई।केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में समुद्र के अंदर एक म्यूजियम खुलने जा रहा है। आपको बता दें कि आईएनएस कुड्डालोर (माइनस्वीपर) को बीते मार्च में भारतीय नौसेना ने सेवा से हटा दिया था। अब कुड्डालोर को पुडुचेरी के तट से 7 किमी दूर समुद्र में 26 मीटर नीचे म्यूजियम के तौर पर विकसित किया जाएगा। 60 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस जहाज का इस्तेमाल नौसेना पानी में बम खोजने के लिए करती थी। अब इसका इस्तेमाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।आईएनएस कुड्डालोर के म्यूजियम बन जाने के…

Read More

कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन

सोनिया गांधी का जन्म 1946 में इटली के लुसियाना में हुआ था। वह 1999 में पहली बार अमेठी से सांसद बनीं। वह रायबरेली सीट से चार बार सांसद बन चुकी हैं। दुनियाभर में सोनिया गांधी की गिनती सशक्त महिलाओं में होती है। कांग्रेसियों ने रविवार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें त्याग व सादगी का प्रतीक बताया।इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव जीताने का तोहफा देने…

Read More

फ्रांस में 76000 प्रदर्शनकारी कर रहें है देशभर में प्रदर्शन

पेरिस। फ्रांस में मंहगाई, पेट्रोल-डीजल और करों को लेकर हो रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में पूरे देशभर से 76,000 प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं।स्थानीय मीडिया बीएफएमटीवी ब्राडकास्ट के अनुसार हिरासत में लिए गये प्रदर्शनकारियों का आंकडा 1000 तक पहुंच गया है और 720 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चैनल से इससे पहले फ्रांस के गृह मंत्रालय में विदेश सचिव लोरेंट नुनेज के हवाले से कहा था प्रदर्शनों में देशभर में 31,000 और पेरिस में 8,000 प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि फ्रांस में 17 नवंबर से ही प्रदर्शन…

Read More

बोलीविया में सड़क दुर्घटना में 17 की मौत

लापाज। बोलिविया में दो मिनीबसों टक्कर होने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। एंडिनो समाचार पोर्टल में रविवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना देश की राजधानी ला पाज और अचाकची कस्बे के मार्ग के बीच हुई।एबीआई समाचार एजेंसी की प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि दुर्घटना में नौ पुरुष, सात महिलाएं और एक चार साल के बच्चे की मौत हुई है।

Read More