अवैध इमारतों में लोग मर रहे हैं, सरकार क्या कर रही है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली ही नहीं, देशभर के अवैध निर्माणों पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि अवैध रूप से बनी इमारतों में लोग मर रहे हैं। इन अवैध निर्माण करने वालों को लगता है कि कभी न कभी वह रेग्युलर हो ही जाएगा। कोई क्लियरंस नहीं है फिर भी आश्चर्यजनक रूप से बहुमंजिला इमारतें खड़ी होती जा रही हैं। सरकार कर क्या रही है? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बवाना और मुंबई में कमला मिल की आग का भी जिक्र किया। मुंबई में बुधवार को…

Read More

केरल बाढ़: राज्य के सालाना बजट से भी ज्यादा हो सकता है बाढ़ से नुकसान!

तिरूवनंतपुरम। केरल में आई बाढ़ ने पूरे प्रदेश में तबाही मचाई है। बाढ़ से हुए नुकसान का पूरी तरह आकलन होने के बाद यह राज्य के कुल सालाना बजट के बराबर या उससे भी ज्यादा हो सकता है। यह आकलन सरकार द्वारा लगाया जा रहा है। बाढ़ से हुए नुकसान का शुरुआती अनुमान 20 हजार करोड़ रुपये लगाया गया था। राज्य सरकार की सालाना परियोजनाओं का प्रस्तावित बजट 29,150 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र द्वारा शुरू किए गए प्रॉजेक्ट भी शामिल हैं। इस साल का राज्य का सालाना बजट 37,273…

Read More

चाइल्ड हेल्पलाइन को 3 साल में मिले 1.36 करोड़ साइलंट कॉल्स

नई दिल्ली। चाइल्ड हेल्पलाइन को अप्रैल 2015 से लेकर इस साल मार्च तक 3.4 करोड़ से ज्यादा फोन कॉल्स रिसीव हुए, लेकिन इनमें से करीब 1.36 करोड़ फोन कॉल साइलंट थे। इन कॉल्स में बैकग्राउंड की ही आवाजें आती थीं, लेकिन कॉलर कुछ देरी तक फोन पर पहने के बाद भी चुप रहता था। पीछे से बच्चों के रोने की आवाजें आती थीं। चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की हरलीन वालिया ने कहा, इन साइलंट कॉल्स को हेल्पलाइन 1098 की ओर से बेहद गंभीरता से लिया गया है।डेटा के मुताबिक 2015-16 में…

Read More

10 नहीं 20 फीसदी रेलवे टिकटों के बाद बढ़ सकता है किराया

फ्लेक्सी फेयर में राहत की तैयारी नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल के फ्लेक्सी फेयर खत्म करने से साफ इनकार करने के बाद अब यह संकेत आ रहे हैं कि फ्लेक्सी फेयर भले ही पूरी तरह से समाप्त न हो लेकिन उसमें कुछ बदलाव करके पैसेंजरों को रिलीफ दिया जा सकता है। रेलवे में पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार फ्लेक्सी फेयर को लेकर बहस चलती आ रही है कि इसे खत्म किया जाए या नहीं।रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस दिशा में रेलवे विचार कर रहा है कि पैसेंजरों को फ्लेक्सी…

Read More

होटल में लगी भीषण आग, 19 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के उत्तर पूर्वी शहर हार्बिन में शनिवार की सुबह एक होटल में आग लग जाने से 19 लोगों की मौत हो गयी। चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।इससे पहले 24 अप्रैल को भी दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय आशंका थी कि कि…

Read More

सऊदी अरब में पाकिस्तान के 42 हज यात्रियों की मौत

इस्लामाबाद। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान विभिन्न वजहों से कम से कम 42 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा, 42 मृतकों में से, 30 पुरुष और 12 महलाएं हैं। इनमें से अधिकतर की मौत दम घुटने या सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, सरकारी और निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत, इस वर्ष हज करने अबतक 1,84,210 पाकिस्तानी यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं।

Read More

अमेरिका ने फिलिस्तीन को 20 करोड़ डॉलर से अधिक सहायता रोकी

वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वह फिलिस्तीन में गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के लिए दी जाने वाली 20 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता पर रोक लगा दी है। जिसके बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन पर शांति विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के निर्देश पर यह निर्णय फिलिस्तीनी क्षेत्र में सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद लिया गया है। वेस्ट बैंक और गजा में कार्यक्रमों के लिए आवंटित धन अब कहीं और उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में…

Read More

डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर विदेश मंत्री के नॉर्थ कोरिया दौरा रद्द करने की जानकारी दी

वॉशिंगटन। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच रिश्ते सुधरने की उम्मीदों पर फिर से ब्रेक लग सकता है। सिंगापुर में डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात के बाद ऐसी उम्मीद जगी थी, लेकिन अब ट्रंप ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के उत्तर कोरिया का दौरा रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेश मंत्री के दौरा रद्द होने की जानकारी ट्विटर पर दी है।ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने की दिशा में अभी तक पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने…

Read More

मेक्सिको के प्रेजिडेंट अंद्रेस मानुएल का आलीशान जेट खरीद टैक्सी बनाने की तैयारी

मेक्सिको के अखबार के अनुसार, प्लेन की कीमत 220 मिलियन डॉलर के करीब है। जिमेंज पोंज इसे लग्जरी टैक्सी के तौर पर प्रयोग करना चाहते हैं। मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के वामपंथी प्रेजिडेंट सरकारी फिजूलखर्चों को बंद करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति पद के साथ मिलनेवाले जेटलाइनर को बेचने का फैसला किया है। उनका मानना है कि यह दिखावे के लिए की जाने वाली फिजूलखर्ची है। जेट को खरीदने के लिए उन्हें एक अच्छा खरीदार भी मिल गया है जो इसका प्रयोग प्रेजिडेंट या मिक जैगर जैसी मशहूर हस्तियों…

Read More

जर्मनी में जंगलों की आग पर काबू पाया गया

बर्लिन। बर्लिन के निकट जंगल में लगी भयानक आग को बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया है। आगाह किया है कि अब भी आग का खतरा बना हुआ है। ब्रांडेनबर्ग प्रांत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने डीपीए समाचार एजेंसी को बताया, स्थिति अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है।ब्रांडेनबर्ग के तीन गांवों के करीब 600 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर जान बचाने के लिए भागने को मजबूर होना पड़ा। गुरुवार देर रात हेलीकॉप्टर से पानी ड़ाल कर आग…

Read More