उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया जबकि कश्मीर में 40 दिन का भीषण ठंड का मौसम ‘चिल्लईं कलां’ शुरू हो गया है. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान थोड़ी वृद्धि के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले गुरुवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन…

Read More

इंडोनेशिया में सुनामी से आई तबाही में अब तक 168 की मौत

सुनामी का सबसे ज्यादा असर सुमात्रा के दक्षिणी लामपुंग और जावा के सेरांग और पांदेलांग इलाके में पड़ा। रिंग ऑफ फायर में स्थित होने के कारण इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे अधिक भूकंप और सुनामी आते हैं।  इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी काल बनकर आई है। इस सुनामी में अब तक 168 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 745 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।वैज्ञानिकों के अनुसार, इस द्वीप का निर्माण क्रैकटो ज्‍वालामुखी के लावा से हुआ है। इस ज्‍वालामुखी में आखिरी बार अक्‍टूबर में विस्‍फोट हुआ था।इंडोनेशिया…

Read More

अब केबल टीवी के जरिए मिलेगी इंटरनेट की सुविधा, चला सकेंगे फोन और लैपटॉप

नई दिल्ली। आम जनता के लिए अच्छी खबर है। अब आपको इंटरनेट चलाने के लिए डाटा पैक या वाईफाई लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि केंद्र सरकार बहुत जल्द केबल टीवी के जरिए घरों और कार्यालयों तक इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाने जा रही है। जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) केबल टीवी के जरिए इंटरनेट (ब्रॉडबैंड) पहुंचाने से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने केबल ऑपरेटर्स, ट्राई और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक…

Read More

कलकत्ता हाईकोर्ट ने BJP की रथ यात्रा पर लगाई रोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा को रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने के उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के फैसले पर कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी है।कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने रथ यात्रा की अनुमति को रद्द कर दिया है। गुरुवार को एकल बेंच ने भाजपा को तीन रथ यात्रा की इजाजत दी थी।पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में भाजपा के ‘रथ यात्रा’ कार्यक्रम की इजाजत देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश को शुक्रवार को खंड पीठ में…

Read More

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर: सीबीआई कोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को बरी किया

मुंबई। सोहराबुद्दीन शेख-तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 13 साल बाद सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को बरी किया है। कोर्ट का कहना है कि सबूतों की कमी की वजह से आरोपियों को मामले से रिहा किया जाता है। कोर्ट ने गवाहों के बयान से पलटने पर यह भी कहा कि अगर कोई बयान न दे तो इसमें पुलिस की गलती नहीं है।सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में स्पेशल सीबीआई जज ने अपने आदेश में कहा कि सभी गवाह और सबूत साजिश और हत्या को साबित करने के…

Read More

क्रिसमस पर संसद में तीन दिन का अवकाश

नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर संसद के दोनों सदनों में तीन दिन का अवकाश रहेगा। क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को पहले से ही अवकाश घोषित था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज सभा की सहमति से 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी अवकाश की घोषणा की। इससे पहले राज्यसभा में 19 दिसंबर को ही सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 24 और 26 दिसंबर को अवकाश होने की घोषणा कर दी थी।एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो जरूरी…

Read More

अब देश में चल रहे हर कंप्यूटर पर होगी सरकार की नजर

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश में किसी भी कंप्यूटर में डाटा जांच हेतु 10 केंद्रीय एजेंसियो को अधिकृत कर दिया है। अब देश के हर कम्प्यूटर पर सरकार की नजर रहेगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को 10 केन्द्रीय एजेंसियों को नियुक्त कर किसी भी कंप्यूटर में सेंधमारी कर जासूसी करने की इजाजत दे दी है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार देश की ये सुरक्षा एजेंसियां किसी भी व्यक्ति के कंप्यूटर में जेनरेट, ट्रांसमिट, रिसीव और स्टोर किए गए किसी दस्तावेज को देख सकता है।गृह मंत्रालय के साइबर…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल, काम काज पूरी तरह ठप

लखनऊ।ऑल इंडिया बैक आफिसर्स कन्फेडरेशन (आयबॉक) के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी आज हड़ताल पर हैं। बैंक अधिकारी सिविल सेवा के अधिकारियों के समान वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। आयबॉक के प्रांतीय अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हड़ताल के दौरान लोगों की सहूलियत के लिए एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है। आयबॉक के प्रांतीय महामंत्री दिलीप चौहान ने बताया कि यह हड़ताल भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में है। हड़ताल में कई बैंकों…

Read More

ड्राइविंग लाइसेंस व दूसरे दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में करें स्वीकार, केंद्र ने राज्यों से कहा

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राज्यों सरकारों से कहा है कि वे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व इंश्योरेंस सर्टिफिकेट जैसे दूसरे दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट के रूप में भी स्वीकार करना शुरू करें। राज्यों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करते हुए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने कहा कि वाहन के मालिक अब ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व इंश्योरेंस सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों को संबंधित अधिकारी को डिजीलॉकर व एम परिवहन जैसे मोबाइल ऐप से भी दिखा सकेंगे.ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट भी साथ ही साथ इन जानकारियों को ई-चालान ऐप के माध्यम…

Read More

असमा जहांगीर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान की दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता असमा जहांगीर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। असमा की बेटी मुनीजाए जहांगीर ने अपनी मां का पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार मानवाधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान वाले व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है। पांच साल में एक बार दिए जाने वाले पुरस्कार के चार विजेताओं में से एक के रूप में असमा जहांगीर के नाम की घोषणा की गई। समारोह मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित हुआ। इस पुरस्कार को ग्रहण करने के दौरान मुनीजाए…

Read More