किशांसा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में इबोला से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आकड़ों के हवाले से बताया कि बेनी और आस-पास के क्षेत्रों से इबोला के 200 पीडि़तों में से 117 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 61 लोगों को इलाज से लाभ मिल रहा है।डीआरसी प्रशासन ने उत्तरी किवू प्रांत में एक अगस्त को इसकी घोषणा की थी। उत्तरी प्रांत इतूरी में भी इसके पाए जाने की खबरें आईं थीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि डीआरसी में इबोला का 10वीं बार आया प्रकोप अंतर्राष्ट्रीय संबंध में जन स्वास्थ्य के लिए आपातकाल नहीं है।
Related posts
-
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,... -
आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित: प्रो. शाह
डॉ. राणा अवधूत कुमार, Editor-ICN लखनऊ: विदेश में एआई के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं,...