देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं।
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आ रहे हैं। द स्काई इज़ पिंक के साथ प्रियंका हिन्दी फिल्मों में दो साल के बाद वापसी कर रही हैं।इस फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका के हज्बंड का किरदार निभा रहे हैं जबकि जायरा वसीम, प्रियंका और फरहान की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। प्रियंका इससे पहले फरहान के साथ साल 2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो में काम कर चुकी हैं।इस फिल्म के शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर यह साफ लग रहा कि इस फिल्म की कास्ट और क्रू लंदन में शूटिंग के साथ ढेरों मस्ती भी कर रही है।शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज हो सकती है।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.