एमजे अकबर को नाइजीरिया दौरे से एक दिन पहले लौटने का आदेश

नई दिल्ली। मी टू कैंपेन के चलते कई महिलाओं की ओर से यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से उन्हें नाइजीरिया दौरे को जल्द खत्म कर गुरुवार तक वापस लौटने को कहा गया है। मीटू कैंपेन के तहत कई महिलाओं ने उन पर तमाम मीडिया संस्थानों में संपादक रहते हुए यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एमजे अकबर शुक्रवार को वापस लौटने वाले थे, लेकिन उन्हें अब…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में सरकार से मांगी रफाल डील की जानकारी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र से फ्रांस के साथ हुई रफाल फाइटर जेट डील में फैसला करने की प्रक्रिया के विवरण एक सीलबंद लिफाफे में 29 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह प्राइसिंग या तकनीकी विशेषताओं पर जानकारी नहीं चाहता है।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि वह केंद्र को एक औपचारिक नोटिस जारी नहीं कर रही क्योंकि उसने दो अलग वकीलों की ओर से दायर दो जनहित याचिकाओं में लगाए गए आरोपों…

Read More

घूस देकर काम कराने वालों की तादाद देश में बढ़ी

नई दिल्ली। देश में घूस देकर काम कराने वालों की तादाद बढ़ गई है। इस साल 56 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने अपना काम कराने के बदले रिश्वत दी, जबकि पिछले साल ऐसा 45 फीसदी लोगों ने माना था। करप्शन के मुद्दे पर एक ऑनलाइन सर्वे में यह खुलासा हुआ है। ‘इंडिया करप्शन सर्वे 2018 नाम से से जारी इस सर्वे में करप्शन और इससे जुड़े तमाम दूसरी बातों पर आम लोगों का रुख जाना गया।ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल इंडिया और लोकल सर्कल्स की ओर से आयोजति इस सर्वे में आम…

Read More

इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी में मृतकों की संख्या 2045 हुई

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुलवेसी प्रांत में 28 सितंबर को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मारे गए लोगों की संख्या 2,045 हो गई है। प्रशासन ने बुधवार को बताया कि लगभग 5,000 लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पालू में सर्वाधिक 1,636 लोगों की मौत हुई। माना जा रहा है कि आखिरी रिपोर्ट आने तक मौत का यह आंकड़ा पांच हजार से भी ऊपर जा सकता है।पालू में सबसे अधिक मौत हुई है,…

Read More

डॉनल्ड ट्रंप ने ‘मी टू’ अभियान का मजाक उड़ाया

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीडऩ के खिलाफ चल रहे ‘ मी टू ‘ अभियान का मजाक उड़ाया और कहा कि वह खुद पर नियंत्रण रखे हुए हैं। अपने चर्चित अंदाज में उन्होंने इस कैंपेन का मजाक उड़ाते हुए कहा, इस अभियान के तहत प्रेस द्वारा लागू किए जा रहे नियमों के कारण उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज ब्रेट कैवनॉग को जब ट्रंपने नामित किया था, तब 3 महिलाओं ने कैवनॉग पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। उस वक्त…

Read More

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में चलेंगे बैट्री चालित वाहन, 28.43 लाख स्वीकृत

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ में प्रदूषण रहित बैट्री चालित वाहन चलेंगे। इन वाहनों की खरीद के लिए शासन की ओर से 28.43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। न्याय विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार सरकार ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के लिए बैट्री चालित वाहनों की खरीद के लिए 28.43 लाख रुपये (अठ्ठाइस लाख तैतालिस हजार रुपये) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। शासनादेश के अनुसार वाहन 31 मार्च, 2019 तक खरीद लिया जाएगा। शासनादेश में यह भी प्राविधानित किया गया है कि वाहन खरीद…

Read More

यूपी को चार राज्य बांटने के लिए ‘आप’ का हस्ताक्षर अभियान शुक्रवार से

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) यूपी में चार राज्य बनाने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर से एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चला जन समर्थन जुटायेंगे। शुक्रवार से शुरू हो रहे अपने चरणबद्ध अभियान के पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में लोगों से अवध प्रदेश, पूर्वांचल ,पश्चिम व बुंदेलखंड राज्य  बनाने के पक्ष में हस्ताक्षर लेकर समर्थन लेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने   बताया कि पार्टी कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक अवध प्रदेश, पूर्वांचल ,पश्चिम व बुंदे लखंड राज्य  बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। एक…

Read More