नई दिल्ली। गुरुवार को एक बार फिर डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड गिरावट के साथ खुला है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन रुपये, डॉलर के मुकाबले 73.60 के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 73.34 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार के मुकाबले इसमें 43 पैसे की गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार को यह 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिका में सितंबर महीने में उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़ों से अमेरिकी डॉलर चढ़ा है। मीडिया में आई खबर के…
Read MoreDay: October 4, 2018
धोखाधड़ी के आरोप में वल्र्ड बैंक ने कई भारतीय कंपनियों पर लगाई रोक
नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने कई भारतीय कंपनियों पर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करने पर रोक लगा दी है। वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ऑलिव हेल्थ केयर और जय मोदी पर उनके जालसाजी भरे और भ्रष्टाचारपूर्ण तरीकों के कारण रोक लगाई गई है। ये दोनों कंपनियां बांग्लादेश में वर्ल्ड बैंक के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। जानकारी के अनुसार ऑलिव हेल्थ पर 10 साल छह महीनों के लिए और जय मोदी पर सात साल छह महीनों के लिए रोक…
Read Moreघरेलू बाजार में पिछले सत्र में कच्चा तेल 3 फीसदी उछला
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई जबरदस्त तेजी से पिछले सत्र में घरेलू वायदा बाजार में कच्चे तेल में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। कच्चे तेल का भाव चार साल के ऊपरी स्तर पर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया और डब्ल्यूटीआई 76 डॉलर प्रति बैरल से ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर कच्चे तेल का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध बुधवार को 155 रुपये यानी 2.82 फीसदी…
Read Moreसुनामी से प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी पीडि़तों की सहायता के लिए भारत ने व्यापक अभियान शुरू करते हुए दो विमान और नौसेना के तीन पोत भेजे हैं, जिनमें राहत सामग्री लदी है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के बीच एक अक्टूबर को टेलिफोन पर हुई बातचीत तथा इंडोनेशिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहायता स्वीकार किए जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया।वायुसेना के दो विमान बुधवार की सुबह चिकित्साकर्मियों और…
Read Moreदिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, कच्चा तेल 86 डॉलर के पार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर हो गया है। एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हो रहा है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की तेजी थम गई, मगर कीमतें अब भी तकरीबन चार साल के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिन के बाद बुधवार…
Read Moreघरेलू उड़ानों के लिए नहीं होगी बोर्डिंग पास की जरूरत, चेहरा ही होगा काफी
नई दिल्ली। यदि आप भारत में ही किसी एक शहर से दूसरे शहर के लिए हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो फिर बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। जल्दी ही इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, यात्री अपनी फेस वैल्यू पर यात्रा कर सकेंगे। उन्हें बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। ये डिजिटल यात्रा से संभव होगा। ये टेक्नॉलजी अडवांस सिस्टम होगा, जो पूरी तरह सुरक्षित होगा।उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था उन…
Read Moreकेरल और तमिलनाडु में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार
तिरुवनंतपुरम। अभी बाढ़ से केरल पूरी तरह उबर नहीं पाया था कि एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए सूबे के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अन्य जिलों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने यहां 4 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और चक्रवाती तूफान के आने की आशंका जाहिर की है। उधर, तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका जाहिर की है।…
Read Moreबैंकिंग में सख्ती जरूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सरकारी बैंकों की जो तस्वीर पेश की है, वह चिंता में डालती है। आरबीआई के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों ने अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 तक जितना ऋण वसूल किया, उसके सात गुने से ज्यादा बट्टा खाते (राइट ऑफ) में डाल दिया। यानी इन कर्जों को डूबा हुआ मानकर उन्होंने अपने कर्ज खाते से हटा दिया है। हां, इनके नाम पर कुछ वसूली हो जाए तो उसको वे अपनी आमदनी के खाते में दिखा देंगे।ठोस रूप से कहें तो सरकारी बैंकों…
Read Moreसोशल मीडिया पर शेयरों के बारे में अफवाह फैलाने वालों को पकड़ेगा सेबी
मुंबई। दलाल स्ट्रीट के जो सटोरिए अपने स्टॉक आइडिया को हवा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, उन पर वार हो सकता है। नए नियमों के हिसाब से मार्केट रेगुलेटर सेबी लिस्टेड कंपनियों के बारे में ट्विटर और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें उड़ाने वाले मार्केट पार्टिसिपेंट्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। सेबी के प्रोहिबिशन ऑफ फ्रॉडुलेंट एंड अनफेयर प्रैक्टिसेज रूल्स के दायरे में अब तक सिर्फ प्रिंट मीडिया ऐड के जरिए दी जाने वाली झूठी जानकारी ही आती थी। रेगुलेटर ने इस…
Read Moreदिल्ली ओलम्पिक गेम्स-2018 का आगाज 10 अक्टूबर को
नई दिल्ली। दिल्ली ओलम्पिक गेम्स-2018 का आयोजन 10 से 20 अक्टूबर के बीच होगा। 2015 में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया था लेकिन इसके बाद वित्तीय कारणों और दिल्ली सरकार की उपेक्षा के कारण 2016 और 2017 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। दिल्ली ओलम्पिक गेम्स-2018 का आयोजन दिल्ली ओलम्पिक संघ द्वारा कराया जा रहा है। 10 अक्टूबर को इसका उद्घाटन समारोह तालकटोरा गार्डन में स्थित एनडीएमसी इंडोर स्टेडियम में होगा। ये खेल 20 अक्टूबर तक चलेंगे। समापन समारोह भी एनडीएमसी इंडोर स्टेडियम में होगा।दिल्ली…
Read More