कार्गो विमान सेवा शुरु करने वाली पहली एयरलाइंस कंपनी बनी स्पाइस जेट

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट ने सोमवार को मालवाहक विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की। नियमित यात्री विमान सेवा देने वाली कंपनियों में वह पहली है जो मालवाहक विमान सेवा शुरू करने जा रही है।नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज स्पाइस जेट द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये नयी शुरूआत है जिससे कार्गो के क्षेत्र की विकास की रफ्तार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक नई कार्गो नीति बना रही है जिसमें बहुआयामी लॉजिस्टिक समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। मालवाहक विमान…

Read More

विदेशी निवेशकों को भारत से मोहभंग, पूंजी बाजार से निकाले 5,600 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। डीजल -पेट्रोल में लगातार हो रही बढ़ोतरी और पैसे के अवमूल्यन का प्रभाव अब विदेशी निवेश पर भी पडऩे लगा है। अभी हाल ही में आए एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी पूंजी निवेशक धराधर भारतीय बाजार से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं। मसलन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में पूंजी बाजार से 5,600 करोड़ रुपये की निकासी की है, जबकि इससे पहले दो महीनों में उन्होंने लगातार निवेश किया था। डिपॉजिटरी के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 3 से 7 सितंबर के बीच एफपीआई ने शेयर बाजार…

Read More

रेकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 72.50 के पार

मुंबई। आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मजबूत मांग की वजह से रुपया डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट के साथ पहली बार 72.50 स्तर से भी नीचे चला गया। अमेरिका में रोजगार आंकड़ों में तेजी से अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है।सोमवार को रुपया 36 पैसे टूटकर 72.10 के स्तर पर खुला और इसके बाद लगातार कमजोर होता गया। दोपहर बाद करोबार के दौरान यह 85 पैसे गिरकर 72.58 तक लुढ़क गया। कच्चे तेल की कीमत बढऩे और चालू खाता घाटा बढऩे की वजह से…

Read More

आम जनता को रुला रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 88 रुपए हुआ पार

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों के सोमवार को भारत बंद के आह्वान के बीच इनकी कीमतें और बढ़ती हुई नये शिखर पर पहुंच गयी। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे मंहगा होकर 80.73 रुपए और मुंबई में 88.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डालर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड नीचे आने से ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दिल्ली में डीजल की कीमत में 22 पैसे…

Read More

राहुल ने चढ़ाया बापू की समाधि पर कैलास मानसरोवर से लाया जल, भारत बंद पर विपक्ष ने निकाला मार्च

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की अगुआई में 21 विपक्षी दलों के भारत बंद के दौरान देश की सबसे पुरानी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटे शिवभक्त राहुल 20 दलों के विपक्षी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे और वहां बापू को श्रद्धांजलि दी। राहुल अपने साथ कैलास मानसरोवर झील से लाए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया।राजघाट जाने के दौरान राहुल के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी…

Read More

कांग्रेस समेत विपक्षियों का हल्ला बोल, महंगाई पर भारत बंद

उत्तर प्रदेश, बिहार, चुनावी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के तमाम राज्यों में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई के विरोध में विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोल दिया है। सोमवार को दिल्ली समेत देश के तमाम राज्यों में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने भारत बंद के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्षी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जहां जाते हैं, वहां लोगों को…

Read More

आईपीएस सुरेंद्र दास की इलाज के दौरान मौत

कानपुर। जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले कानपुर के एसपी सुरेंद्र दास ने कई दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार रविवार को दम तोड़ दिया। उनकी हालत शनिवार को बेहद बिगड़ गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन सफल रहा था लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।रीजेंसी अस्पताल के सीएमओ डॉ राजेश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुरेंद्र दास को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि उनके दिल ने काम करना बंद कर…

Read More

देश के 90 एयरपोर्ट पर अब सस्ता मिलेगा चाय-नाश्ता

नई दिल्ली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर में यात्रियों की संख्या लगातार बढऩे पर सरकार की नजर अब सफर करने वालों को मिलने वाली सुविधाओं पर है। इस कड़ी में अब हवाई अड्डों में यात्रियों को सस्ते दामों में चाय नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए एयरपोर्ट पर अलग से स्टॉल भी खोले जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि यह सुविधा केवल सरकार द्वारा चलाए जा रहे एयरपोर्ट्स पर ही मिलेगी। इन एयरपोर्ट पर सस्ती दरों पर…

Read More

अफगान को तालिबान पर फोकस का संदेश देगा भारत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में बढ़ते संघर्ष और तालिबान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश की पृष्ठभूमि के बीच विदेश सचिव विजय गोखले अगले हफ्ते काबुल जाने वाले हैं। इस दौरान वह अशरफ गनी सरकार के साथ चर्चा करेंगे। भारत की कोशिश है कि अफगानिस्तान सरकार को इस बात पर राजी किया जाए कि वह आंतरिक कलह को खत्म करे और तालिबान पर ध्यान दे।पिछले कुछ महीनों में जहां तालिबान ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने हमले तेज कर दिए हैं, वहीं गनी सरकार अभी आंतरिक समस्याओं का…

Read More

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शिवसेना ने पोस्टर लगाकर पूछा, क्या यही हैं, अच्छे दिन?

मुंबई। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक ओर जहां विपक्षी पार्टियां केंद्र की सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं, वहीं अब एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने सम्पादकीय से सड़क तक सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के माध्यम से केंद्र पर निशाना साध चुकी शिवसेना ने अब मुंबई की सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ कई स्थानों पर होर्डिंग लगवाई है। शिवसेना ने इन पोस्टरों और होर्डिंग में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए…

Read More