अब बीजेपी लाई राहुल गांधी कनेक्शन, विजय माल्या पर घमासान

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा वित्त मंत्री से मुलाकात को लेकर किए गए दावे के बाद अब मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि माल्या के इस आरोप के पीछे बड़ा षड्यंत्र है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कनेक्शन भी निकाल लिया है। प्रसाद ने कहा कि क्या किसी ने नोटिस किया है कि राहुल गांधी के लंदन दौरे के बाद ही माल्या ने यह आरोप क्यों लगाए? उधर, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने…

Read More

माल्या के दावे की स्वतंत्र जांच कराएं पीएम मोदी, जेटली से लें इस्तीफा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल मचा गया है. विजय माल्या ने लंदन कोर्ट में सुनवाई के बाद दावा किया कि देश छोडऩे से पहले उन्होंने सेटलमेंट को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी. माल्या के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है.राहुल गांधी ने ट्वीट किया, विजय माल्या द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं. प्रधानमंत्री को इस…

Read More

पतंजलि लाई गाय का दूध, 2 रुपये सस्ता मिलेगा

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद डेयरी सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए गुरुवार को गाय के दूध और उनसे बने उत्पादों को लॉन्च किया। गाय के दूध के दाम 40 रुपये प्रति लीटर होंगे, इस तरह यह 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में डेयरी प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने से पहले बाबा रामदेव ने खुद एक गाय का दूध निकाला। पतंजलि ने गाय के दूध के साथ-साथ दही, छाछ और पनीर को भी लॉन्च किया। बता दें कि पतंजलि पहले से…

Read More

कोर्ट रूम नहीं होंगे तो क्या बिना काम के जजों को वेतन देगी सरकार

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 610 न्यायिक अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जून 2019 तक पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जून में नियुक्ति से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं जिससे जुलाई 2019 से सभी नवनियुक्त न्यायिक अधिकारी काम करना शुरू कर दें। कोर्ट ने आयोग के सचिव को भर्ती प्रक्रिया की समय सारिणी हलफनामे के जरिए अगली सुनवाई की तिथि 26 सितंबर को दाखिल करने को कहा है।प्रदेश में अदालत भवनों और न्यायिक अधिकारियों की भारी कमी…

Read More

माल्या मामले में अब स्वामी ने जेटली को घेरा

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर भागने के मामले में अब राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है। स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपनी बात रखी और वित्त मंत्री की भूमिका को सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि इस तथ्य को खारिज नहीं किया जा सकता कि माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री को लंदन जाने के बारे में बताया था।इसके अलावा स्वामी ने कहा, माल्या के खिलाफ लुक आउट…

Read More

गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबा महाराष्ट्र, 70 किलो 23 कैरट सोने से सजे बप्पा

मुंबई। साल भर के बाद बप्पा वापस आए हैं और लोगों ने उनके स्वागत में मोदक-फूलों से लेकर सोना-चांदी तक लगा दिया है। मुंबई के सायन में बना पंडाल इसी वजह से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, यहां बप्पा की मूर्ति को 70 किलो सोने से सजाया गया है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी गणेश चतुर्थी की धूम के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।सायन पूर्व के जीएसबी सेवा मंडल ने बप्पा की सजावट में चार चांद नहीं बल्कि 70 किलो 23-कैरट…

Read More

अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति को 10 साल की जेल

सान साल्वाडोर।अल साल्वाडोर के न्यायाधिकरण ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका को गबन और धनशोधन के आरोप में 10 वर्ष की जेल की सजा सुनायी है।न्यायाधिकरण ने पूर्व राष्ट्रपति को जनता की 30 करोड़ डालर धनराशि के धनशोधन और गबन का दोषी पाया। पूर्व राष्ट्रपति के वकील ने कहा साका इसी वर्ष अपनी सजा को कम करवाने के लिए से अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपने और दूसरों के लिए जनता के पैसे का…

Read More

भारत के पास एनएसजी का सदस्य बनने की सभी योग्यताएं: अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने जोर देकर कहा है कि भारत के पास एनएसजी का सदस्य बनने की सभी योग्यताएं हैं और वह इसकी वकालत करता रहेगा। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन के वीटो के कारण भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका इस समूह में भारत की सदस्यता की वकालत करता रहेगा क्योंकि भारत इसके सभी मानदंडों को पूरा करता है।आपको बता दें कि भारत 48 सदस्यीय इस विशिष्ट परमाणु समूह में स्थान पाना चाहता है लेकिन चीन…

Read More

रोहिंग्या रिपोर्टिंग पर पत्रकारों की सजा के फैसले का समर्थन किया आंग सान सू ची ने

हनोई। म्यांमार की नेता और नोबल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची ने कहा कि रॉयटर के दो पत्रकारों को कानून उल्लंघन के लिए सजा मिली है। उन्होंने कहा, रखाइन प्रांत में एक नरसंहार की जांच करने के लिए जेल की सजा पाने वाले रॉयटर के दो पत्रकारों को इसलिए सजा नहीं दी गई है कि वे पत्रकार हैं। उन्हें कानून तोडऩे पर सजा दी गई है।वा लोन (32) और क्याव सोए ओ (28) को रखाइन में रोहिंग्या समुदाय पर सैन्य कार्रवाई के दौरान हुए अत्याचारों की रिपोर्टिंग करते…

Read More

फ्लोरेंस तूफान के रास्ते में 6 न्यूक्लियर प्लांट, तबाही का खतरा?

वॉशिंगटन। अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान की आहट को लेकर कुछ जगहों पर इमर्जेंसी का ऐलान कर दिया गया है। श्रेणी-5 के तूफान फ्लोरेंस के चलते वर्जीनिया, नॉर्थ और साउथ कैरलाइना के तटीय इलाकों से 15 लाख से ज्यादा लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। इस तूफान से एक महाविनाश का एक खतरा भी मंडरा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जिस रास्ते से फ्लोरेंस तूफान आगे बढ़ रहा है उसपर 6 न्यूक्लियर पावर प्लांट हैं।रिपोर्ट के मुताबिक फेडरल अधिकारियों को भरोसा है…

Read More