ऐक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं यामी गौतम

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस छवि के लिए मशहूर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने बहुत ग्लैमरस फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। पंजाबी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली यामी टीवी से शुरुआत कर फिल्मों में आई हैं। आगे यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। यामी गौतम के पिति मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर हैं। जाहिर सी बात है कि यामी फिल्मों की दुनिया से दूर नहीं रही हैं।  शुरू में यामी फिल्म ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी बनना चाहती…

Read More

हमेशा उम्मीद थी कि मुझे स्वीकारा जाएगा : कंगना

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि अपने शुरुआती दिनों में वह अक्सर मॉडलों की तरह अभिनय करती थीं और हमेशा उम्मीद करती थीं कि उन्हें शोबिज में स्वीकारा जाएगा। कंगना ने यहां लैकमे फैशन वीक रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में रैंपवॉक किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह फैशन जगत में इतने बड़े मुकाम पर पहुंचेंगी? कंगना ने कहा, जब मैं युवा थी तो मेरे पास इस बात की कोई गारंटी नहीं थी, लेकिन मुझे आशा थी कि मुझे…

Read More

विपक्ष के शोर शराबे के बीच अनुपूरक बजट पेश, विधान परिषद् की बैठक मंगलवार तक के लिए स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार को खराब कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर हुए विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि शोर शराबे के बीच ही नेता सदन डा. दिनेश शर्मा ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 34833.244 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया।इससे पहले सुबह 11 बजे सभापति रमेश यादव के सभापतित्व में उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के…

Read More

दीपिका चिखलिया टोपीवाला 25 साल बाद गुजराती फ़िल्म ‘नटसम्राट’से करेगी कम बैक!

मुंबई : 1986 में रामानंदी सागर के प्रख्यात शो रामायण में सीता की भूमिका निभानेवाली बेहतरीन अभिनेत्री दीपिका चिखलिया गुजराती आगामी फिल्म ‘नटसम्राट’से कम बैक कर रही है यह फ़िल्म गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्मो में से एक है जिसमे नटसम्राट की भूमिका निभाते नजर आएंगे गुजरात के सुपरस्टार गुज्जुभाई यानीके सिद्धार्थ रादडिया।नटसम्राट फ़िल्म जयंत गिलाटर द्वारा निर्देशित की गए हैं,जिन्होंने पहले भी शबाना आज़मी और जूही चावला की ‘चॉक एन्ड डस्टर’इसके अलावा’हिम्मतवाला’बॉलीवुड फ़िल्म बना चुके हैं और जयंत गिलाटर बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक में से एक है और उनकी आगामी गुजराती…

Read More

उफनती चन्द्रभागा नदी ने किया 35 लोगों को बेघर

ऋषिकेश। ऋषिकेश में भारी बारिश के बाद उफनती चन्द्रभागा नदी ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से देर रात उफान पर आई चन्द्रभागा नदी में त्रिवेणी कॉलोनी की बस्ती की 6 झोपडि़यां बह गईं और दर्जनों झोपडि़यों के लिए खतरा पैदा हो गया है। झोपडि़यां बहने से करीब 30 से 35 लोग बेघर हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी प्रभावित लोगों को धर्मशालाओं में ठहराया गया है।बारिश से चन्द्रभागा नदी के उफान पर आने से जनजीवन पूरी तरह से…

Read More

जैव इंधन से चलने वाले देश के पहले विमान ने दून से भरी उड़ान

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले स्पाइस जेट विमान को फ्लैग ऑफ किया। फ्लैग ऑफ के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।यह बायोफ्यूल जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया गया है। इसके लिए आईआईपी में प्लांट लगाया गया है। संस्थान में बायोजेट फ्यूल तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया है। इससे पूर्व जैव ईंधन से चलने वाले स्पाइस जेट का…

Read More

फुटबाल : महिला यू-20 विश्व कप का खिताब जापान के नाम

वानेस। जापान ने बेहद संतुलित प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्पेन को 3-1 से मात देकर महिला अंडर-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जानकारी के मुताबिक, जापान ने पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। इससे पहले वह 2012 और 2016 में तीसरे स्थान पर रहा था। वहीं इस प्रतिस्पर्धा में स्पेन का यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जापान ने 38वें मिनट में हिनाटा मियाजावा के गोल के दम पर अपना खाता खोला। जापान के लिए दूसरा गोल 57वें मिनट में आया जहां साओरी टार्काडा…

Read More

भारत छोड़ चुकीं प्रियंका कृष 4 करने के लिए हुईं राजी!

प्रियंका कृष 4 में रितिक रोशन के ऑपोजिट नजर आएंगी।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 में काम करने के लिए हां कर दी है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले सलमान खान स्टारर भारत को छोडऩे के लिए उनकी चर्चा हो रही थी और फिर निक जॉनस के साथ सगाई और रोका की रस्म की तस्वीरों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। सगाई के तुरंत बाद उन्होंने द स्काई…

Read More

कबड्डी प्लेयर बनेंगी कंगना रनौत

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत सिल्वर स्क्रीन पर कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्म अगले साल 2019 को रिलीज होगी। ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपनी अगली फिल्म ‘पंगा’ के टाइटल की घोषणा कर दी है। उन्होंने फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है। इस फिल्म में कंगाना रनौत, जस्सी गिल और नीना गुप्ता जैसे सितारे नजऱ आएंगे।अश्विनी द्वारा शेयर…

Read More

सिख दंगों के लिए राहुल को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार: पी. चिदंबरम

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने 1984 के दंगों में कांग्रेस की संलिप्तता न होने के राहुल गांधी के बयान पर कहा है कि तब पार्टी सत्ता में थी और यह घटना बेहद दर्दनाक थी। सिख दंगों को लेकर पी. चिदंबरम ने कहा, 1984 में कांग्रेस सत्ता में थी। तब बेहद दुखद घटना हुई और डॉ. मनमोहन सिंह इसके लिए संसद में माफी मांग चुके हैं। इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उस दौरान वह महज 13 या 14 साल के थे। उन्होंने किसी…

Read More