शनिवार को विपक्षी पार्टियों ने नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरजेडी की तरफ से बुलाए गए इस धरने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में जंतर-मंतर पर आरजेडी के विरोध प्रदर्शन में दिखी विपक्षी एकता का फौरी दबाव नीतीश सरकार पर बनता दिख रहा है। लगातार विपक्ष के हमलों से घिरी नीतीश सरकार ने अब लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक देवेश…
Read MoreMonth: August 2018
अलगाववादियों के बंद से अमरनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रद्द
जम्मू। अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है। अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आह्वान अनुच्छेद 35-ए को समर्थन देने के लिए किया है, जो राज्य को विशेष अधिकार प्रदान करता है। पुलिस के अनुसार, यहां भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को आगे जाने नहीं दिया गया।उधमपुर और रामबन में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नहीं पहुंचे…
Read Moreमिशन चंद्रयान-2 फिर टला,
नई दिल्ली। भारत का सबसे महात्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को एक बार फिर टाल दिया गया है। इसरो के सूत्रों के अनुसार, यह इसी साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में भेजा जाना था, लेकिन अब इसे दिसंबर, 2018 तक टाल दिया गया है। इस मिशन को पिछले साल 23 अप्रैल को भेजा जाना निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनने के भारतीय सपने को भी झटका लगा है।देर की वजहें तकनीकि मुश्किलें बताई जा रही हैं। बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस और…
Read Moreमेक्सिको के राष्ट्रपति की पत्नी का देश की प्रथम महिला बनने से इनकार
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर की जीत के बाद उनकी पत्नी बीट्रीज गुटीरेज मुलर ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह देश की प्रथम महिला नहीं होंगी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उन्होंने इस फैसले से एक परंपरागत दस्तूर को खत्म किया है, अब तक राष्ट्रपतियों के साथ उनकी पत्नियों के प्रथम महिला बनने की एक लंबी फेहरिस्त है। हालांकि, मेक्सिको में प्रथम महिला का दर्जा बिना किसी खास कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एक प्रतिष्ठित पद है, लेकिन पारंपरिक रूप से देश के राष्ट्रपति…
Read Moreकांगो में फिर फैला इबोला
डाकार। उत्तरी पश्चिमी कांगों में इबोला संक्रमण से 33 लोगों की मौत के कुछ दिन बाद ही पूर्वी कांगो में इबोला संक्रमण फैल गया है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान अनुसार संक्रमण के 13 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें तीन मौतेें हो चुकी है। इसके अलावा उत्तरी किवु और इतुरी प्रांत में संदिग्ध मामले सामने आये हैं। कारोबारी केंद्र बेनी में तीन मामलों की पुष्टि हुई है। इबोला संक्रमण का केंद्र मोबालको युगांडा सीमा से 70 किलोमीटर की दूरी पर…
Read Moreइजरायल में द्रुज समुदाय का प्रदर्शन
तेल अवीव। इजरायल के शहर तेल अवीव में द्रुज समुदाय के हजारों लोगों ने जमा होकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। द्रुज प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तेल अवीव के रोबिन चौराहे पर जमा होकर द्रुज झंडे फहराये और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून को निरस्त करने की मांग की। द्रुज के आध्यामिक नेता शेख मुवाफक तरिफ ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कोई हमें वफादारी का उपदेश नहीं दे सकता। सेना का कब्रिस्तान इसका…
Read Moreपाक चुनाव में इमरान की जीत का सबसे बड़ा हथियार था फोन ऐप और 5 करोड़ वोटर्स का डेटाबेस ?
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों का दावा है कि बीते महीने हुए आम चुनाव में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की जीत के पीछे देश की शक्तिशाली सेना का हाथ था। हालांकि, हकीकत यह है कि एक फोन ऐप और 5 करोड़ वोटर्स का डेटाबेस इमरान खान के सफल चुनावी अभियान का सबसे बड़ा हथियार था। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कैसे डेटाबेस और उससे जुड़े ऐप का इस्तेमाल किया, यह पाकिस्तान में बड़ी पार्टियों द्वारा चुनावी अभियान के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों में आए बदलाव को दिखाता है।…
Read Moreसुषमा स्वराज ने उज्बेकिस्तान के पीएम से की मुलाकात
ताशकंद। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। उज्बेकिस्तान की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचीं स्वराज का स्वागत हवाई अड्डे पर उनके उज्बेक समकक्ष कामिलोव ने किया। संसाधन संपन्न देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत सुषमा स्वराज तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात…
Read Moreस्पाइकैम पॉर्न के खिलाफ सड़कों पर हजारों महिलाएं
सोल। दक्षिण कोरिया में शनिवार को स्पाइकैम पॉर्न के खिलाफ हजारों महिलाएं सोल के सड़कों पर उतरीं। मई से सोल में हर महीने प्रदर्शन देखने को मिल रहा है जिसने दक्षिण कोरिया में महिलाओं के सबसे बड़े प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहां प्त मीटू अभियान सड़कों पर महिलाओं की अभूतपूर्व भीड़ लेकर आया है। हालांकि, इस टेक-सेवी देश में प्रदर्शन की शुरुआती वजह स्पाइकैम विडियो बताया जा रही है जो पुरुष महिलाओं के खिलाफ स्कूलों, ऑफिसों, ट्रेन और यहां तक टॉइलट में बना रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि…
Read Moreवेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर हमला, 7 लोग घायल
कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक ड्रोन हमले में शनिवार को बाल-बाल बच गए। लाइव टीवी पर स्पीच के दौरान निकोलस के नजदीक विस्फोटक सामग्री से भरे कुछ ड्रोन गिरे। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ जब मादुरो राजधानी कराकस में सैंकड़ो सिपाहियों के सामने स्पीच दे रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति को किसी तरह की चोट नहीं लगी है।इस बारे में वेनेजुएला के सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने कहा कि यह हमला मादुरो पर किया गया था। वह पूरी तरह सुरक्षित…
Read More