नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए संविधान को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही न्यायालय ने रेलवे, ट्राई सर्विसेज और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ के लिए पूर्ण स्थाई सदस्यता दी है।यह फैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए सौराष्ट्र, वडोदरा, मुंबई और विदर्भ क्रिकेट संघ एसोसिएशनों के वोटिंग अधिकारों को भी बहाल कर दिया। न्यायालय ने इन क्रिकेट निकायों के ऐतिहासिक अस्तित्व और योगदान का भी हवाला दिया। न्यायाधीश डी.वाई.…
Read MoreMonth: August 2018
बच्चे के रोने पर भारतीय परिवार को लंदन की फ्लाइट से उतारा
नई दिल्ली। एक भारतीय परिवार ने आरोप लगाया है कि यूरोप की एक प्रतिष्ठित एयरलाइंस पर रंगभेद और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि उनके 3 साल के बेटे के रोने पर एयरलाइंस ने उन्हें फ्लाइट से उतार दिया। परिवार का कहना है कि बच्चे के रोने पर मां जब उसे चुप करा रही थी तो केबिन क्रू के एक सदस्य ने बहुत खराब टिप्पणी की और उन्हें प्लेन से उतार दिया।परिवार का आरोप है, बच्चे के रोने पर मां ने उसे चुप कराने की…
Read Moreशहीद को भावुक विदाई, सड़कों पर बिछे फूल
मुंबई। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर बेहद भावुक नजारा दिखा। यहां जिस मार्ग से शहीद की अंतिम यात्रा निकलेगी वहां लोग फूल बिछाकर स्थानीय मेजर कौस्तुभ को अपना आखिरी सलाम दे रहे हैं।जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में 7 अगस्त को हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान चार जवान भी शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान…
Read Moreअब संसद में हिटलर बनकर पहुंचे टीडीपी सांसद एन. शिवप्रसाद
नई दिल्ली। संसद में अपने अलग-अलग लुक के लिए चर्चित टीडीपी सांसद एन. शिवप्रसाद गुरुवार को जर्मन तानाशाह हिटलर का रूप धरकर पहुंचे। संसद में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन के साथ टीडीपी सांसद अपने अलग-अलग वेश को लेकर कैमरे का फोकस रहते हैं।टीडीपी सांसद इससे पहले आंध्र प्रदेश की पारंपरिक साड़ी में महिला का वेश बनाकर भी आ चुके हैं। वह स्कूल छात्र, नारद मुनि और ऐसे कई और रूप धरने के कारण अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।…
Read Moreएनडीए के हरिवंश नारायण सिंह चुने गए राज्यसभा के उपसभापति
नई दिल्ली। 2019 के चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता को तगड़ा झटका लगा है। पक्ष और विपक्ष के लिए शक्ति परीक्षण माने जा रहे राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव एनडीए ने जीत लिया है। हरि वर्सेस हरि के बीच हुए दिलचस्प चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह विजयी हुए। दूसरी बार हुई वोटिंग प्रक्रिया के दौरान हरिवंश को 125 वोट मिले जबकि यूपीए के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 वोट मिले। 2 सदस्य वोटिंग से अनुपस्थित रहे। इसके बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने…
Read Moreरेप कांड: यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों ने किया था बालगृहों के ऑडिट से इनकार
नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर और देवरिया में बालिका गृहों में हो रहे यौन शोषण की घटनाओं ने देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं, इस बात का भी पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बनाई गई ऑडिट करनेवाली एजेंसी की पहुंच से ये बालिका गृह दूर थे क्योंकि यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों ने ऑडिट से इनकार कर दिया था। नैशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर)और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करने को…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति नामित
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त पद के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत को नामित किया है। वह यदि इस पद के लिए चुनी जाती हैं तो विवादित जेद राद अल हुसैन का स्थान लेंगी। गुटेरेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को उनका (बाचेलेत) का नामांकन भेजा। जेद का चार वर्षीय कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और आम सभा के अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजैक ने तीन अगस्त को एक सत्र का आयोजन कर उनके नामांकन पर विचार किया था। जेद दूसरा…
Read Moreकनाडा के साथ विवाद का तेल आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर: फालिह
रियाद। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालीद अल फालिह ने कहा है कि सऊदी अरब तथा कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के कारण सरकारी तेल कंपनी आरामको के ग्राहक कनाडा में प्रभावित नहीं होंगे। सऊद अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी द्वारा गुरुवार को तड़के पूछे गए सवाल के जवाब में फालिह ने कहा कि तेल आपूर्ति चिंता का विषय नहीं है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने गत रविवार को कनाडा के साथ सभी नए व्यापार और निवेश पर भी रोक लगा दी और रियाद में स्थित कनाडा के राजदूत को…
Read Moreइंडोनेशिया में भूकंप की वजह से मरनेवालों की संख्या 164 पहुंची
इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 160 से अधिक हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से करीब 1 लाख 56,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और अधिकारियों ने इन लोगों के लिए तत्काल दवाई, खाद्य पदार्थ और स्वच्छ पानी मुहैया कराने की अपील की है।कई डरे हुए ग्रामीण लोग सड़कों के किनारे टैंट या धान के खेतों में रह रहे हैं। वहीं कई अस्थायी चिकित्सीय टेंट घायल लोगों के इलाज के लिए स्थापित…
Read Moreजी टीवी की सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ ने १०० एपिसोड पुरे किये।
क्रिएटिव ऑय लिमिटेड के धीरज कुमार ,ज़ूबी कोचर ,सुनील गुप्ता की धारावाहिक ‘इश्क सुभान अल्लाह’ जो ज़ी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात १० बजे प्रसारीत होता है ,इस सीरियल ने १०० एपिसोड पुरे कर लिए हैं । १०० एपिसोड पुरे होने की ख़ुशी में सेट पर एक बड़ा केक काटा गया जहाँ सभी कलाकार और टेक्निशंस ने ख़ूब डांस दिया। कास्ट में अदनान ख़ान (कबीर ), ईशा सिंह (ज़ारा ), शिल्पी राणा (रुक्सार ),मोनिका खन्ना (ज़ीनत ),गुन कसारा (अलीशा) साथ में निर्देशक विक्रम घई ,विद्याधर ,क्रिएटिव डायरेक्टर आशीष बत्रा ,प्रोजेक्ट हेड अजगर अली ने पार्टी…
Read More