कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 2018 के नवंबर में ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) का खुर्जा-कानपुर के बीच का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मालगाडिय़ों को उधर शिफ्ट कर यात्री ट्रेनों को तेज रफ्तार और सही समय पर चलाया जा सकेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के अनुसार, 350 किमी लंबे सेक्शन का काम 78 फीसदी पूरा हो चुका है।दरअसल हाल की स्थिति में दिल्ली-हावड़ा रूट पर गाजियाबाद से कानपुर सेक्शन के बीच ट्रैक का 161 प्रतिशत…
Read MoreMonth: August 2018
जन धन खाताधारकों के लिए 15 अगस्त को बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। वित्तीय समावेषण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में 32 करोड़ जन धन खाताधारकों के लिए तोहफे की घोषणा कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।बताया जा रहा है कि ओवर ड्राफ्ट सुविधा को दोगुना कर 10,000 रुपये किया जा सकता है। अभी खाते के छह महीने के ठीक से चलने के बाद 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार आकर्षक माइक्रो इंश्योरेंस स्कीम की…
Read Moreइंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 400 लोग मरे
जकार्ता। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शनिवार को लोम्बोक द्वीप में आए भूकंप के चलते हुए हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 होने की जानकारी दी। जबकि घायलों की संख्या 13,688और विस्थापितों की संख्या 387,067 हो गई है। लोम्बोक में रविवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद 451 झटके महसूस किए गए थे जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में रिएक्टर पैमाने 5.9 की तीव्रता पर आया भूकंप भी शामिल है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा प्रबंधन की राष्ट्रीय एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो…
Read Moreपीओके के लोगों के खिलाफ छेड़ा जलयुद्ध?
पाक ने बदला नीलम नदी का बहाव मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान ने अब अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के खिलाफ जलयुद्ध छेड़ दिया है। एक विडियो में यह देखा गया है कि पाकिस्तान ने नीलम नदी के पानी को पंजाब की तरफ मोड़ दिया है जो उसके अधिकार वाले कश्मीर के लोगों के लिए लाइफ लाइन है।पाकिस्तान एक विस्तृत योजना के जरिए मुजफ्फराबाद के लोगों को नीलम नदी के पानी से वंचित कर रहा है। अब नीलम नदी का पानी पंजाब प्रांत में मोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से मॉनसून…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में दिलायी जायेगी तम्बाकू छोड़ने की शपथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में तम्बाकू नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 31 अगस्त तक ‘‘तम्बाकू से आजादी’’ नामक शीर्षक से चलाया जायेगा। इस सम्बन्ध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान की सफलता के लिए गम्भीरता पूर्वक जन सहयोग प्राप्त कर इसे चलाया जाये। इसके अन्तर्गत तम्बाकू सेवन से होने वाले रोगों एवं सीओटीपीए अधिनियम-2003 के प्रति जन जागरूकता के लिए रैली, चित्रकला प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए…
Read Moreकमल हासन के फिल्म छोडऩे के फैसले से नाराज हुईं बेटियां श्रुति और अक्षरा
6 दशक से ज्यादा समय फिल्मों को दे चुके मशहूर ऐक्टर कमल हासन ने इस साल के शुरुआत में ही अपनी पॉलिटिकल पार्टी मक्कल निधि मय्यम की घोषणा की। फैन्स और फॉलोअर्स को तब काफी धक्का लगा, जब उन्होंने यह अनाउंस किया कि वह पॉलिटिक्स में एंट्री के बाद जल्द ही फिल्में छोड़ देंगे। सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां श्रुति और अक्षरा भी अपने पापा के इस फैसले से काफी अपसेट थीं, लेकिन अब उनकी नाराजगी दूर हो चुकी है।अपने हालिया इंटरव्यू में कमल हासन ने बताया कि श्रुति…
Read Moreएटीएस ने दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े 3 संदिग्धों को किया अरेस्ट, मुंबई में आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए तीन संदिग्ध आतंकियों को पालघर और पुणे से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आतंकी दक्षिणपंथी हिंदू संगठन के सदस्य बताए जा रहे हैं।एटीएस का दावा है कि ये संदिग्ध महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। एटीएस ने इनके पास से देसी बम सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।मुंबई से सटे नालासोपारा के रहने वाले 40 साल के वैभव राउत के घर पर एटीएस की टीम…
Read Moreअमेरिका में इंटरनैशनल छात्रों के लिए नियम कड़े
अमेरिका में रहकर पढ़ाई करने वाले करीब 1.86 लाख छात्रों के भविष्य पर वहां की नई नीति खतरा बन गई है। दरअसल, 9 अगस्त से लागू होने वाली नीति के तहत स्टूडेंट स्टेटस का उल्लंघन करने के अगले दिन ही छात्र और साथ गए व्यक्ति को अमेरिका में अवैध माना जाएगा, भले ही उनके रुकने की अवधि पूरी नहीं हुई हो। नई नीति के तहत अगर उल्लंघन के 180 दिन बाद छात्र अमेरिका छोड़ता है तो 3 से 10 साल तक के लिए वापसी प्रतिबंधित हो सकती है।पहले नियम था…
Read Moreसिंगल पैरंटिंग समाज के लिए खतरनाक: मद्रास हाई कोर्ट
चेन्नई। मद्रास हाई कोर्ट ने बच्चों के सिंगल पैरंटिंग के बढ़ते चलने पर कहा है कि यह समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। कोर्ट ने कहा कि बच्चे को माता और पिता दोनों की जरूरत होती है। हाई कोर्ट ने साफ किया कि दोनों (माता-पिता) अकेले एक दूसरे की पूर्ति नहीं कर सकते। अदालत ने जोर देते हुए कहा कि सिंगल पैरंटिंग समाज के लिए खतरा है।हाई कोर्ट ने कहा कि माता-पिता में से किसी एक के प्यार की कमी से बच्चे के व्यवहार में बदलाव आ सकता है।…
Read Moreडोकलाम पर पैनल रिपोर्ट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस सांसदों में बनी सहमति
नई दिल्ली। सरकार और विपक्ष के बीच असामान्य गतिरोध के बाद विदेश मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति बीजेपी और विपक्ष के बीच सहमति बनाने में कामयाब रही है। यह सहमति भारत-चीन संबंधों पर एक संसदीय रिपोर्ट की सामग्री को लेकर बनाई गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को मीटिंग की और कुछ और गोपनीय बयानों को संशोधित करने पर सहमति बनाई।रिपोर्ट में पिछले एक साल से विदेश सचिव विजय गोखले और एस जयशंकर द्वारा प्रस्तुत बयानों को शामिल किया गया है। इन बयानों…
Read More