लाल किले से बोले PM मोदी-आज दुनिया कह रही है कि भारत मल्टी ट्रिलियन डॉलर के इंवेस्टमेंट का डेस्टिनेशन बन गया है।

नई दिल्ली: देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश की उपलब्धियों को गिनाया। लाल किले की प्राचीर से बड़ी घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2022 तक भारत मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा। उन्होंने बेटियों को बड़ा तोहफा देते हुए महिलाओं के लिए सेना में स्थायी कमीशन की घोषणा की। 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना बीमा देने के लिए ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ को 25 सितंबर से लागू करने का ऐलान किया।मोदी ने कहा कि हम उस समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब नेवी की 6 महिला अफसरों ने हाल ही में विश्व दौरा पूरा किया है। मोदी ने कहा कि भारत विश्व की छठी अर्थव्यवस्था बना। हमने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया। दलित, पीड़ित, गरीबों को न्याय मिले ऐसा देश बनाने का सपना है। उन्होंने कहा कि अगर शौचालय बनाने में 2013 की रफ्तार से चलते तो शायद तो कितने दशक बीत जाते।बाबा साहब द्वारा बनाया गये संविधान में सबके लिए न्याय की बात की गई है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी को न्याय मिले और एक ऐसे भारत का निर्माण हो जिसमें तेजी से विकास हो।पीएम मोदी ने कहा कि देश के 13 करोड़ नौजवानों ने मुद्रा लोन लिया और आज अपने स्‍वरोजगार को आगे बढ़ रहे हैं।भारत की सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला न्यायाधीश हैं। आजादी के बाद यह पहली कैबिनेट है, जिसमे सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज हैं। डिजिटल इंडिया का विस्‍तार गांवों तक हो रहा है। 3 लाख से ज्‍यादा कॉमन सर्विस सेंटर देशभर के गांवों में चल रहे हैं। हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 तक हम किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment