छह महिने बाद अक्षय कुमार के लिए आयी ‘गोल्ड’न मोमेंट, बन गये लोकप्रियता में अव्वल !

इस साल फरवरी के महिने में आयी अपनी फिल्म पैडमैन की वजह से बॉलीवूड सुपरस्टार अक्षय कुमार लोकप्रियता के शिखर पर पहूँच गये थे। लेकिन बाद में सलमान खान की लोकप्रियता ने उन्हे काफी समय तक पछाड दिया था। अब अपनी फिल्म गोल्ड की वजह से खिलाडी कुमार ने फिर एक बार नंबर वन पोजिशन हासिल की है। और दबंग खान को ‘रेस’ में पछाड दिया हैं।

यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं। 

अक्षय कुमार जहाँ 81 अंकों के साथ नंबर वन स्थान पर हैं। वही, सलमान खान 69 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन 67 अंको के साथ तिसरे, शाहरूख खान 37 अंको के साथ चौथे और संजय दत्त 32 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर पहूँच गयें हैं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, “यह बात फिर एक बार साबित हुई, की अक्षय की जब भी फिल्म आती हैं, तो उनकी पॉप्युलैरिटी आंसमान छुने लगती हैं। फरवरी के पूरे महिने में पैडमैन फिल्म की वजह से अक्षय कुमार नंबर वन थे। अब फिर से जब उनकी फिल्म गोल्ड रिलीज होने को है, तो वह हर जगह छायें हुए हैं।“

अश्वनी कौल आगे कहतें हैं, “दर असल पिछले दिनों फिल्म भारत की वजह से सलमान खान हर जगह चर्चा में थे। लेकिन अक्षय गोल्ड की प्रमोशन के लिए जैसे ही मैदान में उतरें, उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस वक्त फेसबुक, ट्विटर, वायरल न्यूज़, अख़बारों और डिजिटल साइट्स पर अक्षय की लोकप्रियता इतनी बढी हैं, की वह नंबर 1 स्थान पर पहूँच गयें हैं।”

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment