अमेरिका वापस लौटेंगे कोरियाई युद्ध में मारे गए लोगों के अवशेष

1950-53 के दौरान हुए कोरियाई युद्ध में दक्षिण कोरिया की ओर से उत्तर कोरिया के खिलाफ लड़ते हुए अमेरिका के करीब 7,700 सैनिक मारे गए थे।  वाशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि उत्तरी कोरिया दो हफ्तों के भीतर कोरियाई युद्ध में मारे गए लगभग 50 अमेरिकी लोगों के अवशेषों को वापस कर देगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध में मारे गए हजारों लोगों के अवशेषों को लौटाने का आश्वासन दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की…

Read More

मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू लाना चाहती हैं: जाह्नवी कपूर

अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क का इंतजार है। जाह्नवी से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है? तो जाह्नवी ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू लाना चाहती हैं। जाह्नवी ने कहा कि मैंने मधुबाला जी को मुगल-ए-आजम, चलती का नाम गाड़ी और मिस्टर एंड मिसेज 55 में देखा है। मैंने खूबसूरत वहीदा जी को गाइड, प्यासा और मीना कुमारी जी को पाकीजा, साहब बीवी और गुलाम में देखा है। इन्हें देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाती…

Read More

पहली बार साथ नजऱ आएंगे कमल हासन और सलमान ख़ान

कमल हासन और सलमान खान की दोस्ती पुरानी है और कैमरा के पीछे इन दोनों सितारों को एक दूसरे के साथ गले मिलते हुए कई लोगों ने देखा है लेकिन अब इस दोस्ती का नज़ारा कैमरा के सामने भी दिखेगा. कमल हासन और सलमान खान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे और ये कारनामा होगा दस का दम गेम शो पर. दरअसल कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म विश्वरुप 2 के प्रमोशन के लिए सलमान खान के इस गेम शो पर आने वाले हैं.सलमान खान ने साल 2013 में आई…

Read More

उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। दिन में हालांकि धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली के बीच धूप भी निकलेगी। 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। दिन में आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तामान 20…

Read More

मेट्रो में खराबी के कारण मैजेंटा लाइन पर सेवा प्रभावित

नई दिल्ली। मजेंटा लाइन (जनकपुरी -बोटेनिकल) पर आई तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को दो बार सेवाएं प्रभावित हुईं। पहली बार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लाइन पर चल रही एक ट्रेन में खराबी आ गई। उसके चलते ट्रेनों की स्पीड और परिचालन प्रभावित हुआ। डीएमआरसी के मुताबिक खराब ट्रेन को तुरंत ट्रैक से हटाकर डिपो में ले जाया गया। उसके बाद सेवाएं सामान्य हो गई। मेट्रो के मुताबिक इससे परिचालन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि ट्रेन को हटाने का का फैसला ले लिया गया। बाकी लाइन पर ट्रेनों का…

Read More

जुर्माना लगाने के जेएनयू के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे कन्हैया

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने 2016 में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए जाने की घटना के संबंध में विश्वविद्यालय की उच्चस्तरीय समिति द्वारा उन पर जुर्माना लगाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के मामले में फांसी पर चढ़ाए गए अफजल गुरु की तीसरी बरसी पर विश्वविद्यालय में नौ फरवरी 2016 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कुमार ने अधिवक्ता तरन्नुम चीमा…

Read More

पुणे में भारतीय सेना का दूसरा व्यावसायिक आर्मी लॉ कॉलेज शुरू

भारतीय सेना द्वारा पुणे में आर्मी लॉ कॉलेज की स्थापना की गई है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में शुरू किया गया यह कॉलेज भारतीय सेना का पुणे में दूसरा व्यावसायिक कॉलेज है। पहला व्यावसायिक कॉलेज आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है। रक्षा मंत्रालय के मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि आर्मी लॉ कॉलेज एक आवासीय संस्थान है जो पॉच वर्षीय एकीकृत बीबीए, एलएलबी पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। यह कॉलेज सावित्रि फुले पुणे विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए सेवारत…

Read More

प्रशंसकों के असीम प्रेम से अभिभूत हुए जाह्नवी और ईशान

करण जोहर , ज़ी  स्टूडियो, हीरू यश  जोहर और  अपूर्व  मेहता द्वारा निर्मित और निर्देशक शशांक खेतान द्वारा निर्देशित  फिल्म धड़क इसी हफ्ते सिनेमा घरो में रिलीज़ की जाएगी. फिल्म के स्टारकास्ट जान्हवी और ईशान  जयपुर , लखनऊ , पुणे , और  कोलकाता जैसे विभन्न शहरो में अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे, फिल्म का कुछ हिस्सा जयपुर तो कुछ हिस्सा कोलकाता में फिल्माया गया है इन जगहों पर प्रमोशन के दौरान उनकी फिल्म से जुडी सारी यादे ताज़ा हो गयी. हलाकि फिल्म धड़क  की इस  युवा जोड़ी…

Read More

NEET में जीरो नंबर, फिर भी MBBS में दाखिला

नई दिल्ली। देश के एजुकेशन सिस्टम से किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका एक उदाहरण साल 2017 में एमबीबीएस में हुए ऐडमिशन हैं। बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों को भी एमबीबीएस कोर्स में ऐडमिशन मिल गया है जिनके नीट (नीट) में एक या दो या फिर दोनों विषयों में जीरो या सिंगल डिजिट नंबर है। मेडिकल कोर्सों में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट में कम से कम 400 छात्रों को फिजिक्स और केमिस्ट्री में सिंगल डिजिट में नंबर मिले और 110 छात्रों को जीरो नंबर। फिर…

Read More