फेसबुक के यूजर ग्रोथ में कमी, 2 घंटे में जकरबर्ग को बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। लंबे समय से कॉन्टेंट पॉलिसी को लेकर विवाद में रहे फेसबुक को दूसरी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है। फेसबुक के वित्त अधिकारी डेविड वेनर ने कहा था कि तीसरी और चौथी तिमाही में मुनाफा कम हो सकता है। इसके बाद फेसबुक के शेयर्स में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद जकरबर्ग को 2 घंटे में ही 168 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के मुताबिक जकरबर्ग छठे स्थान पर आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिरी तक उन्हें 137 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।फेसबुक को विरले ही ऐसा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछली बार 2015 में फेसबुक का नुकसान हुआ था। फेसबुक के डेटा प्रिवेसी मामले पर जांच, जकरबर्ग के यूएस कांग्रेस के सामने पेश होने से कंपनी की साख में कमी आई। इस तिमाही में यूरोप के जटिल नियमों का भी असर पड़ा है। इस वजह से फेसबुक पर आने वालों की संख्या में कमी आई है। इन्हीं समस्याओं के चलते 2.23 अरब यूजर्स वाली कंपनी को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों में फेसबुक के यूजर में कमी आ रही है। फेसबुक का कहना है कि जून में इसके 1470 करोड़ डेली यूजर थे। तिमाही में फेसबुक को 42 फीसदी का फायदा हुआ है। अब भी फेसबुक की दुनियाभर में बड़े यूजर्स पर पकड़ है। मोबाइल ऐडवर्टाइजमेंट के मामले में भी कंपनी अभी काफी आगे है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment