रवांडा पहुंचने वाले पहले भारतीय पीएम बने मोदी, दिया 20 करोड़ डालर का ऑफर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, किगली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नजदीकी दोस्त और सामरिक साझेदार ने मोदी को गले लगाकर विशेष महत्व प्रदान दिया।
मोदी के आगमन के चित्रों से साफ पता चलता है कि कागम ने मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक दूसरे को अपनी बांहों में भर लिया। पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री रवांडा के दौरे पर आये हैं। अपनी दो दिन की युगांडा यात्रा को समाप्त करने के बाद मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाऐंगे।  मोदी ने वहां के राष्ट्रपति पॉल कागमे के साथ विस्तृत बातचीत की और व्यापार एवं कृषि के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रवांडा के लिए 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश भी की। राष्ट्रपति कागमे के साथ बातचीत के बाद मोदी ने घोषणा की कि भारत जल्द रवांडा में अपना दूतावास खोलेगा। रवांडा में मीडिया को दिये गए संयुक्त बयान में मोदी ने कहा, हमलोग रवांडा में एक उच्चायोग खोलने जा रहे हैं। इससे दोनों देशों की संबंधित सरकारों के बीच ना सिर्फ संवाद स्थापित होगा बल्कि वाणिज्य संबंधी, पासपोर्ट, वीजा के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित होंगी।उन्होंने कहा कि भारत और रवांडा के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। मोदी ने कहा, यह हमारे लिए गौरव की बात की है कि भारत रवांडा की आर्थिक विकास की यात्रा में उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत रवांडा के विकास में सहयोग जारी रखेगा। दोनों देशों ने चमड़ा एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास एवं रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिए 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश की।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment