लीबिया: नौका पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका

लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं।
त्रिपोली। लीबिया में नौका पलटने की घटना में 100 से अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के हवाले से बताया कि नौसेना को तीन बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई थी और इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
इस नौका से बचाए गए एक पीडि़त के मुताबिक, नौका में अफ्रीका और अरब देशों के लगभग 125 लोग सवार थे, जिसमें दर्जनभर महिलाएं और बच्चे भी थे।समुद्र के रास्ते दूसरे देशों में जाने वाले दुनियाभर के प्रवासियों के लिए लीबिया एक मुख्य पड़ाव है। यहां से लोग नाव या छोटे-छोटे जहाजों पर सवार होकर यूरोप जाने की कोशिश करते हैं।
बताया जाता है कि तस्करों की नाव में सवार होने वाले लोगों को अक्सर ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment