रितिका सनवाल, ब्यूरो-अल्मोड़ा सरकार आती है जाती है पर अल्मोड़ा का हाल आज भी वही है। धरने होते है कागजी कारवाही होती है पर अल्मोड़ा की हालत जस की तस। बस दिल कहता है आखिर कब तक। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा का बेस हॉस्पिटल रेफरल सेंटर बना रहेगा, कल रात एक कार और बाइक का एक्सीडेंट होता है। बाइक सवार दो लोग़ घायल होते है।सिटी स्कैन मशीन कब से ख़राब है अत्यधिक खून बहने के कारण हॉस्पिटल वालो ने हायर सेंटर रेफेर कर दिया। तो एक बार फिर से 108 सेवा ने दगा दे…
Read MoreMonth: June 2018
समय और हम
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप हमारा ‘मैं’ तो सदैव हमारे साथ रहता है। वह न कभी व्यतीत होता है, न कभी उसका जन्म होता है और न ही कभी उसकी मृत्यु होती है। इस बात को और अधिक स्पष्ट करने के लिए यदि मैं आपसे पूछूँ – बचपन तो बीत गया, युवा अवस्था व्यतीत हो रही है एवं वृद्धावस्था भी आयेगी । वह कौन है आपके अंदर जो ‘बचपन’ में भी था, ‘आज’ भी है और ‘कल’ भी रहेगा। न वह कहीं गया और न ही कहीं से आएगा।…
Read Moreभारत की पहचान एकता और सहिष्णुता में है: प्रणब मुखर्जी
नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भाषण राष्ट्रवाद , धर्मनिरपेक्षवाद, देशभक्ति और उदारवादी लोकतंत्र पर फोकस रहा। नागपुर। नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की संस्कृति और उसकी पहचान की विशेषता का उल्लेख करते हुए कई बातें कही। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर राष्ट्र, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर बोलने आया हूं। उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पण ही देशभक्ति है। प्रणब मुखर्जी ने अपने संबोधन में भारत के इतिहास, उसकी संस्कृति, धर्म, भाषा, प्रांत सभी…
Read Moreवरुण धवन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जुहू बीच साफ-सफाई ड्राइव को सपोर्ट करते हुए नज़र आये
मुंबई : वर्ल्ड एन्वॉयरमेट डे पर वरुण धवन ने जुहू के लोगों के स्वयंसेवी संगठन फॉरवर्ड 69 का साथ देते हुए नज़र आए . वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर वे प्लास्टिक पॉल्यूशन से मुकाबला करते हुए दिखाई दिए। वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर वे इस संगठन के साथ मिलकर समुद्र तट पर प्लास्टिक बोतलों को तोडा साथ ही वे लोगो को प्लास्टिक यूज न करने की अपील भी कर रहे थे . वरुण ने आज के युवाओ से बातचीत की और उन्हें इस इनिशिएटिव को सपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया और…
Read Moreकान्स के बाद अब सिडनी फिल्म फेस्टिवल में मंटो दिखेंगा जलवा।
मुम्बई : अभिनेत्री-फिल्म निर्माता नंदीता दास द्वारा निर्देशित फिल्म मंटो जिसमे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उर्दू लेखक सादत हसन ”मंटो” के रूप में है , इस फिल्म को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। मंटो लेखक के बारे में एक ऐतिहासिक काल की ड्रामा फिल्म है जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय अपने लेखन के लिए जाना जाता है . फिल्म मंटो ने कान्स फिल्म फेस्टिवल बहुत वाहवाही बटौरी थी, अब वही कारनामा सिडनी में दौरने के फिल्म की टीम बहुत उत्साहित है। नवाजुद्दीन इस फेस्टिवल में नहीं…
Read Moreसमय और हम
तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप कल का बीता हुआ जीवन पराजित जीवन है। यदि हमने बीते कल में कोई उपलब्धि प्राप्त भी कर ली है तो आज का जीवन उसमें कुछ और जोड़ सकता है। हम वर्तमान की खिड़की से भविष्य के नए रास्ते निकाल सकते हैं। मैं और मेरी बेटी प्रतिदिन के प्रारंभ में एक दूसरे से कहते हैं “हैप्पी बर्थडे।” यदि कोई तीसरा व्यक्ति (मेरे परिवार के अतिरिक्त) इस वार्तालाप को सुनता है तो प्रायः चौंक पड़ता है – कभी कभी उपहास के भाव भी उभरते हैं…
Read Moreसुबह सुबह की बारिश
आलोक सिंह, न्यूज़ एडिटर, आई.सी.एन. ग्रुप सुबह सुबह की बारिश उस पर ये मौसम की साजिश बूंद बूंद भीगती मिट्टी की सौंधी सी खुशबू रफ्ता रफ्ता कम होती ये सीने की तपिश सुबह सुबह… सरकती ज़मीन और खामोश सरकते पहाड़ यूँ लम्हा लम्हा पड़ता रहा ज़मीं को फालीज़ सुबह सुबह… टूटते दरख्त और टूटती सब उम्मीदें अब ना गुले खुशबू और न कशिश सुबह सुबह… अबके बहार में मिल जाए क़ुर्बत-ऐ-मंज़िल ख़ामोशी से धुल जाए कुदरत की ख़लिश सुबह सुबह की…
Read Moreचंडीगढ़ से शिमला के बीच हेलीटैक्सी सेवा की शुरुआत
हिमाचल प्रदेश सरकार पवन हंस लिमिटेड के साथ सहयोग में चंडीगढ़ शिमला मार्ग पर ‘हेली टैक्सी’ सेवा शुरू की है।योजना के तहत हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड आैर उत्तरी पूर्वी राज्यों के उन क्षेत्रों को चुना है। शिमला। शिमला से कसौली या चंडीगढ़ के लिए पहले फेज में यह योजना शुरू की जा रही है। इसकी योजना केंद्र सरकार ने तैयार कर ली है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना में सोलन, शिमला, कांगड़ा, मंडी आैर कुल्लू जिले के पर्यटक स्थलों को पवन हंस एयरलाइन्स को यह सेवा प्रदान करने के लिए…
Read Moreप्लास्टिक प्रदूषण की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का होस्ट बना भारत
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 को इस बार भारत होस्ट करेगा। इस बार 45वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्यूशन’ रखी गई है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण…
Read More13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में भीषण गर्मी
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार (आज) को तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड समेत पूर्वोतर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत में मानसून…
Read More