राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राजनाथ सिंह ने राजभवन में किया योग

लखनऊ। करो योग, रहो निरोग के स्लोगन के साथ आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गृह मंत्र राजनाथ सिंह ने योग किया। इस अवसर पर राजभवन में हजारों लोग एकत्र थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी प्रदेश के दर्जनों मंत्री व विधायकों के साथ योग किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि करो योग, रहो निरोग स्लोगन एक जिज्ञासु के लिए बहुत ही उपयुक्त है। राज्यपाल राम नाईक के साथ ही लखनऊ के सांसद तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने योग तथा योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही हमारी पुरानी विधा योग को वैश्विक पहचान मिली है। अब सब इस विधा का लाभ लेने के गंभीर प्रयास में हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के कारण ही योग विश्व में स्वीकार्य हुआ है।  चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  गुरुवार को राजभवन में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत कई प्रतिभागियों ने किया योग। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया योग का महत्व। राजनाथ ने कहा कि  मोदी ने योग को  विश्व पटल पर मान्यता दिलाई। राजनाथ ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि वह किसी एक धर्म से जुड़ा है लेकिन अगर एक धर्म से जुड़ा होता तो दुनिया के 177 देशों का इसे समर्थन न मिलता। 46 इस्लामिक कंट्री ने इसे संयुक्त राष्ट्र में अपना समर्थन दिया है। योगी आदित्यनाथ ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति स्वस्थ रहेगा और दवा इलाज पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। जीवन में योग अपनाने से आमजन बीमारी पर खर्च होने वाले धन को बचा सकते हैं और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में संतुलन साधना ही योग है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय संस्कृति की ध्वज पताका को समूचे विश्व में फहराने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व निरामय और विश्व कल्याण की कामना करता। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आम तौर पर भगवा कुर्ता पहनने वाले योगी आदित्यनाथ टी-शर्ट पहने नजर आए। टी-शर्ट का रंग भी सबसे अलग भगवा था। उनके साथ योग कर रहे राजनाथ सिंह, राम नाईक और दिनेश शर्मा ने सफेद रंग की योग दिवस लिखा हुआ टी-शर्ट पहन रखी थी। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में आने के लिए प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष योग शिविर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, मेयर संयुक्ता भाटिया समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।लखनऊ के राजभवन के अलावा शहर के 10 पार्कों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment