नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार (आज) को तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड समेत पूर्वोतर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बरकरार है।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है।असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडोमान व निकोबार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल।मैदानों में पारा 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, वहीं पहाड़ों के ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश से पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां के कई इलाकों में 7 सेमी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। फसलों को भी नुकसान हुआ है।हिमाचल प्रदेश में बारिश और तूफान आने से जहां मौसम ठंडा हुआ है, वहीं फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।प्री मानसून की बौछारों के बीच रविवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। इससे दिन का तापमान चढ़ गया। रायपुर, बिलासपुर समेत राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को आंधी के साथ हुई बारिश के बाद गर्मी के तेवर फिर तीखे हो गए। रविवार को महोबा में गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई। उधर, दिल्ली में तेज धूप अैार उमस भरी गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा। जबकि उत्तराखंड में तापमान फिर उछाल पर है।
13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में भीषण गर्मी
