कर्नाटक में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल

मैंगलोर। केरल में मानसून आने के अगले दिन ही कर्नाटक के कई शहरों में प्री-मानसून बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। मंगलवार शाम को मैंगलोर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया।  यहां मैंगलोर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं हूबली में तेज बारिश के बाद उत्पन्न हालात से राहत के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मैंगलोर के पानांबुर में बारिश के साथ ही हवा भी चली। इलाकों में भरे पानी के चलते आस पास फंसे लोगों को नावों और अन्य साधनों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मैंगलोर के साथ-साथ राज्य के हुबली में भारी बारिश हुई है। राज्य में ऐहतियातन स्कूलों, कॉलेज और दुकानों को बंद करा दिया गया है। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मैंगलोर के कलेक्टर से हालात की जानकारी ली और तत्काल रहत कार्य के आदेश दिए।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment