त्रिपुरा की बिप्लब देब सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरी में अब महिलाओं को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

अगरतला। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व वाली त्रिपुरा की बीजेपी सरकार ने सरकारी नौकरी भर्ती में नए फॉर्म्युले की घोषणा की है जिसके अनुसार सरकारी नौकरियों में महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाएगा। त्रिपुरा सरकार ने पुलिस बल के पद पर महिलाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण घोषित किया है।शिक्षा एवं कानून मंत्री रतनलाल नाथ ने सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सभी लेवल पर पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण होगा। इस राज्य में अब तक पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं था, लेकिन हमारी सरकार ने पुलिस बल में सभी पदों पर 10 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया है।फिलहाल त्रिपुरा पुलिस बल में चार फीसदी महिला पुलिस कर्मी हैं।मंत्री ने बताया कि ये फैसला महिलाओं के हित को देखते हुए लिया गया है जिससे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को कम किया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वह 10 फीसदी आरक्षण को बढ़ा भी सकते हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment