अब रवींद्रनाथ टैगोर पर ग़लत बोले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब

गुवाहाटी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने फिर एक विवादित बयान दिया है। मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रवींद्रनाथ टैगोर की 157वीं जयंती पर कहा कि टैगोर ने अंग्रेज़ों के विरोध में अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था।बता दें कि रविंद्रनाथ टैगोर ने 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड को नाइटहुड का खिताब वापस किया था, न कि नोबेल पुरस्कार।त्रिपुरा का सीएम बनने के बाद से बिप्लब देब लगातार चर्चा और विवादों में हैं।त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने हाल ही में कहा था, जिसने भी इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, वो जीतकर लौटा।लगातार पांच सालों तक हमने मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स के ताज जीते।डायना हेडन भी जीत गईं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि 5000 साल पहले महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट थे।बिप्लब देब का तर्क है कि अगर इंटरनेट नहीं रहा होता, तो हस्तिनापुर नरेश धृतराष्ट्र को संजय युद्ध का आंखो देखा हाल कैसे सुना पाते?त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब सोशल मीडिया पर लगातार अपने विवादित बयानों की वजह से ट्रोल हो रहे हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment