आत्मसमर्पण करने वाले आतंकियों को 6 लाख रुपये देने का प्रस्ताव

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सरेंडर की नई नीति में उन्हें 6 लाख रुपये के अलावा 10 साल तक ब्याज के रूप में आने वाले 4 हजार रुपये भी देने का प्रस्ताव है। नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर सरकार ने आतंकियों की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति में बदलाव की सिफारिश की है। प्रस्तावित नई नीति के तहत सरेंडर करने वाले आतंकियों को आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी करते हुए 6 लाख रुपये कर दी है, जिसमें 10 साल का लॉक-इन पीरियड रखा गया है। अब केंद्र सरकार को इस नई नीति…

Read More

मलेशिया में चुनाव की घोषणा की संभावना

कुआलालंपुर। मलेशिया में संसद को भंग करने तथा चुनाव कराये जाने की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नजीब रजाक अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज एक बैठक कर रहे हैं। सरकारी संवाद समिति बर्नामा के मुताबिक श्री रजाक पुतराजया स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।रजाक एक मजबूत जनादेश हासिल करने को लेकर दबाव में हैं क्योंकि वह सरकारी कोष के कई बिलियन डॉलर के घोटाले के आरोपों तथा बढ़ती महंगाई के कारण लोगों के आक्रोश का सामना कर रहे…

Read More

ट्विटर ने सस्पेंड किए आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 10 लाख अकाउंट

वॉशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले एक मिलियन अकाउंट्स (10 लाख) को सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर ने कहा कि 2015 से लेकर अभी तक उसने 10 लाख अकाउंट सस्पेंड किए हैं। साथ ही उसने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर हिंसा जैसी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।अपनी हालिया रिपोर्ट में ट्विटर ने कहा कि उसने 2017 में जुलाई से लेकर दिसंबर के बीच आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 274,460 अकाउंट्स को सस्पेंड किया। हालांकि पिछली रिपोर्ट के…

Read More

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन जल्द करेगी: योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उप्र में सरकार बनने के बाद से ही अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को तवज्जो मिलनी शुरू हो गई थी। सरकार के सूत्रों का दावा है कि योगी सरकार अब अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन को लेकर गंभीर हो गई है और अधिकारियों को इसके लिए नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से उसके आसपास मौजूद तीर्थस्थलों के समन्वित विकास…

Read More

कावेरी विवाद: बंद के दौरान विपक्षी दलों का प्रदर्शन, स्टालिन हिरासत में

चेन्नई। कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर तमिलनाडु में विपक्षी दलों ने गुरुवार को बंद बुलाया।बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। राज्य के कई शहरों में बंद का कारण सन्नाटा है। कावेरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक के पक्ष में फैसला आने के बाद से बोर्ड के गठन के लिए विपक्षी दल केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहे हैं। वहीं गुरुवार को चेन्नै में प्रदर्शन के दौरान डीएमके का कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया…

Read More

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर तैनात होंगे नेशनल गार्ड

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के साथ सटी देश की सीमा पर नेशनल गार्ड की तैनाती की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, होमलैंड सुरक्षा सचिव कर्स्टजेन नील्सन ने बुधवार (4 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन को उम्मीद है कि नेशनल गार्ड की तैनाती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा, इस प्रशासन द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बावजूद..हम अपनी सीमा में अस्वीकार्य मात्रा में अवैध मादक पदार्थो, दूसरे देशों के आपराधिक संगठनों से खतरानक गतिविधियां…

Read More

सऊदी अरब में तीन दशक बाद 18 अप्रैल को खुलेगा पहला सिनेमाघर

रियाद। सऊदी अरब में तीन दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद इस महीने की 18 तारीख को पहला सिनेमाघर शुरू किया जाएगा। देश में पिछले साल उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया था।सऊदी की सरकारी मीडिया के अनुसार, एएमसी एंटरटेन्मेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है। आशा की जा रही है कि यह अमेरिकी कंपनी अगले पांच साल में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से ज्यादा सिनेमाघरों की शुरुआत करेगी। सूचना मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संचार केन्द्र की…

Read More

रूस की ब्रिटेन के साथ संयुक्त जांच की अपील खारिज

मॉस्को। जासूस को जहर देने के मामले में रासायनिक हथियारों पर निगरानी रखने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन में ब्रिटेन के साथ संयुक्त जांच की अपील खारिज होने के बाद रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से गुरुवार को तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया। ब्रिटेन ने कहा है कि रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर चार मार्च को हुए हमले के पीछे रूस के होने की पूरी संभावना है। बहरहाल, रूस इस मामले में किसी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार करता रहा है। ब्रिटेन…

Read More

Commonwealth Games 2018: वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला गोल्ड

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पहले 56 किलोग्राम में सिल्वर जीता।वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की साईखोम मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड देश के लिया जीता है।चानू की इस उपलब्धि के बाद पूर्व भारतीय महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने उनकी जमकर सराहना की।सिडनी ओलंपिक (2000) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इससे अच्छी शुरुआत हो ही नहीं सकती। चानू की इस उपलब्धि से भारतीय एथलीटों को काफी प्रेरणा…

Read More

RBI ने नहीं किया रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद नीतिगत दरों का ऐलान कर दिया है। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक में आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।आरबीआई ने क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है। कैश रिजर्व रेश्यो यानि सीआरआर भी 4 फीसदी पर…

Read More