भारतीय वायुसेना ने शुरू किया ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’

उत्तरकाशी। डोकलाम विवाद के बाद चीन सीमा पर भारतीय सेना की सक्रियता बढ़ गयी है। इसी का असर है कि उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’ की शुरुआत की है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेना की ओर से 17-18 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अभ्यास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में चीन सीमा पर यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा। इसे टू फ्रंट वार की तैयारी का हिस्सा भी माना जा…

Read More

कठुआ रेप केस में 28 अप्रैल तक टली सुनवाई

नई दिल्ली। कठुआ, उन्नाव और सूरत सहित देशभर से आ रही दुष्कर्म की खबरों ने देश में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया। इन घटनाओं के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं आज से कठुआ बलात्कार, हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई, जिसके बाद केस को 28 अप्रैल तक टाल दिया गया है। कठुआ रेप मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिया की सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दी जाए।अधिकारियों ने कहा कि कठुआ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानून के…

Read More

रोहतक में 10 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या

नई दिल्ली। देश में इन दिनों मासूम बच्चियों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्नाव, कठुआ, सूरत और अब हरियाणा के रोहतक से ऐसी कृत्रम घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार करते हुए लोगों को झकझोर कर रख दिया है।हरियाणा के रोहतक और पलवल में कथित रेप की वारदात सामने आई है। जहां रोहतक टिटोली गांव की नहर में एक बैग में लगभग 8 से 10 साल की बच्ची का शव मिला है। नाबालिग से रेप की…

Read More

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने राजकुमार हैरी को राष्ट्रमंडल देशों का युवा दूत नियुक्त किया

लंदन । ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने राजकुमार हैरी को राष्ट्रमंडल देशों का युवा दूत नियुक्त किया है। राजकुमार हैरी युवा दूत के रूप में राष्ट्रमंडल देशों में युवाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रमंडल नेटवर्क के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।राजकुमार हैरी की यह नियुक्ति लंदन में इस सप्ताह राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक शुरू होने के बाद हुई है। इससे ब्रिटेन के नेटवर्क को ऐसे समय में प्रोत्साहन मिलेगा जब ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए बातचीत कर रहा है। लंदन स्थित…

Read More

सीरिया पर मिसाइल हमले के बाद अब रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा: अमेरिका

वॉशिंगटन। सीरिया के कथित रसायनिक हमले को लेकर अमेरिका उसके सहयोगी रूस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने कहा कि इन प्रतिबंधों के जरिए उन कंपनियों को निशाना बनाए जाएगा जिन्होंने सीरिया के शासन को ये रसायनिक हथियार उपलब्ध कराए थे।हेली ने सीबीएस के कार्यक्रम ”फेस द नेशन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, आप जल्द ही रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों को देखेंगे। मंत्री (स्टीव) नूचिन सोमवार को इसकी घोषणा करेंगे, अगर उन्होंने अब तक घोषणा नहीं की है गौरतलब है…

Read More

सीरिया में हुए केमिकल हमले की शुरू हुई जांच

दमिश्क। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा सीरिया में हवाई हमले किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों ने दमिश्क के निकट कथित रासायनिक हमले से जुड़ी जांच आरंभ कर दी है। रासायनिक हथियार निरोधक संगठन ‘ ओपीसीडब्ल्यू ‘ के विशेषज्ञों का एक दल हमले के कुछ घंटे बाद ही दमिश्क पहुंचा था। दूसरी तरफ , रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रुहानी से कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने सीरिया पर फिर से हवाई हमले किए तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ‘अराजकता’ पैदा हो जाएगी। अमेरिका के नेतृत्व…

Read More

ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य: जेम्स कॉमी

वॉशिंगटन। एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कॉमी ने एबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए नैतिक रूप से अयोग्य हैं। एबीसी के मुताबिक कॉमी ने ट्रंप के लिए कहा , ‘मैं उनके मानसिक रूप से अक्षम या मनोभ्रम के शुरुआती चरण में होने को लेकर कही जा रही बातें नहीं मानता। उन्होंने कहा , ‘मुझे नहीं लगता कि वह स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं। मुझे लगता है कि वह नैतिक रूप से इस पद के लिये अयोग्य हैं। कॉमी ने…

Read More

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: भारत 26 गोल्ड मेडल समेत कुल 66 पदक जीते

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार सफर समाप्त हो गया। भारत ने इन खेलों में 26 गोल्ड मेडल समेत कुल 66 (20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज) पदक जीते। 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेस्म में जीते 64 पदकों से इस बार भारतीय दल का प्रदर्शन बेहतर कहा जा सकता है। गोल्ड कोस्ट में भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे पायदान पर रहा। यहां भारत ने 15 खेलों में हिस्सा और 9 में मेडल जीते। भारत ने (26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज) मेडल हासिल किए। बता दें कि…

Read More

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- 2018

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से हिंदी वालों को थोड़ा संतोष हुआ होगा क्योंकि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिवंगत बॉलिवुड अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए दिया गया है। जहां तक विषयों के चयन, कलात्मक गुणवत्ता और प्रयोग की बात है, तो क्षेत्रीय सिनेमा अब भी बॉलिवुड पर भारी है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार इस बार असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार को मिला है। यही नहीं, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सबसे अच्छे लोकेशन साउंड (स्थानीय ध्वनि) का पुरस्कार भी विलेज रॉकस्टार…

Read More

हाई कोर्ट के लिए चुने गए जजों के करीबी वकील, पीएमओ को मिली शिकायत

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट कॉलेजियम  की तरफ से देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए की गई सिफारिशें विवादों के घेरे में आ गईं हैं। 33 वकीलों को जज बनाने के लिए कॉलेजियम  की सिफारिशों पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगा है। इस संबंध में पीएमओ और कानून मंत्रालय को कई शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 11 वकील मौजूदा जजों और सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के…

Read More