भारत में 19 करोड़ लोगों के पास नहीं है बैंक अकाउंट: विश्व बैंक

नई दिल्ली। देश के करीब 19 करोड़ वयस्कों का कोई बैंक खाता नहीं है, जोकि चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी है।हालांकि खाताधारकों की संख्या 2011 के 35 फीसदी से बढ़कर 2017 में 80 फीसदी हो चुकी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में गुरुवार (19 अप्रैल) को यह जानकारी दी गई। विश्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी वैश्विक फाइंडेक्स रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में वित्तीय समावेशन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही और खाताधारकों की संख्या जो 2011 में 35 फीसदी थी और 2014 में 53 फीसदी…

Read More

अमृता प्रीतम की बायॉपिक में नजर आएंगे आलिया-अभिषेक

भंसाली करेंगे डायरेक्शन! लंबे वक्त से अमृता प्रीतम की बायॉपिक बनने को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन यह हमेशा किसी न किसी वजह से टल जाती है। हालांकि, अब खबरों की मानें और सारी चीजें ठीक बैठती हैं तो दर्शक जल्द ही पहली बार अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म कवि साहिर लुधियानवी और उनकी साथी अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि भंसाली ने पहले ही अभिषेक को अपनी फिल्म…

Read More

नरोदा पाटिया दंगा: कोडनानी हुईं बरी, बजरंगी के आजीवन कारावास की सजा बरकरार

अहमदाबाद। नरोदा पाटिया दंगे के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री माया कोडनानी को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है।बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी के आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। एसआईटी कोर्ट ने बाबू बजरंगी को मृत्युपर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा हरीश छारा और सुरेश लांगड़ा समेत 31 आरोपियों को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सचा को हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है।इस तरह जिन 32 लोगों को निचली अदालत ने सजा सुनाई थी, उनमें से सिर्फ…

Read More

चीन की वेबसाइट पर गलती से दी दो बड़े भूकंपों की सूचना

बीजिंग। चीन की भूकंप प्रशासन ने गलती से दो ऐसे बड़े भूकंप की जानकारी सार्वजनिक कर दी जो कभी घटित नहीं हुए। यह वास्तव में सूचना देने के लिए किया जाने वाले एक अभ्यास था जो गलती से सार्वजनिक हो गया। चीन के भूकंप प्रशासन ने कल को अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि देश झिंजियांग के पश्चिमी क्षेत्र और युन्नान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी में देश के दो विपरित छोर पर केवल 10 सेकंड के अंतराल में 6.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आये। यह जानकारी वेबसाइट पर कम से कम…

Read More

पीएम मोदी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने फाड़ा तिरंगा, ब्रिटेन ने मांगी माफी

लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारत में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार, कठुआ कांड, खालिस्तान की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फ्लैग पोल पर लगाए गए झंडों में से तिरंगे को फाड़ दिया है। जिसके बाद भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन ने माफी मांगी।जानकारी के अनुसार कॉमनवेल्थ समिट और द्विपक्षीय वार्ता के लिए लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी जब ब्रिटिश पीएम टेरीजा में से मुलाकात कर रहे थे तब वहां एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रर्दशन के दौरान फ्लैग पोल पर लगे तिरंगे…

Read More

राष्ट्रमंडल सम्मेलन अधर में छोड़ स्वदेश लौटे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

प्रीटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को देश में हिंसक प्रदर्शनों की वजह से लंदन में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन अधर में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। बीबीसी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी पश्चिम प्रांत में हिंसक झड़पें हो रही हैं, जहां प्रदर्शनकारी रोजगार, सस्ते आवास और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग कर रहे हैं। दुकानें लूटी जा रही हैं, सड़कें जाम कर दी गई और वाहनों में आग लगा दी गई।पड़ोसी देश बोत्सवाना का कहना है कि उन्होंने उत्तर पश्चिम प्रांत से सटी सीमा के निकासी मार्गो को बंद…

Read More

बहरीन में आतंकी ग्रुप बनाने के दोषी 24 शिया मुस्लिमों को जेल की सजा

दुबई। बहरीन की एक अदालत ने 24 शिया मुस्लिमों को जेल की सजा सुनाने के साथ-साथ उनसे उनकी नागरिकता भी छीन ली। अदालत से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इन 24 नागरिकों को आतंकी संगठन बनाने का दोषी पाया गया। इसके अलावा इन पर हथियारों और गोला-बारूद की ट्रेनिंग के लिए इराक और ईरान जाने और पुलिस अधिकारियों की हत्या की कोशिश का भी आरोप लगा।बुधवार को हाई क्रिमिनल कोर्ट ने इन 24 आरोपियों में से 10 को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 10 दोषियों को 10…

Read More

सेना के साथ डील के बाद ऑन-एयर हुआ पाक चैनल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का मशहूर टीवी चैनल जियो अब फिर से ऑन-एयर हो गया है। उस पर लगा बैन अब हटा लिया गया है। बताया जा रहा था कि जियो टीवी पाक में मिलिट्री नेतृत्व के खिलाफ जा रहा था, जिसके बाद पाकिस्तान के कुछ इलाकों में इसे बैन कर दिया गया। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिट्री नेतृत्व के साथ हुई एक डील के बाद जियो टीवी पर लगा बैन हटा लिया गया है। डील के मुताबिक, जियो टीवी को राजनीतिक कवरेज का तरीका बदलना होगा। गौरतलब है कि मार्च में…

Read More

अब आपके फेसबुक की प्रिवेसी पर नजर रखेगा यूरोपियन यूनियन

कैलिफोर्निया। अगले महीने से आपके फेसबुक अकाउंट पर नजऱ रखने वाली संस्था में बदलाव होने वाला है। अब आयरलैंड की टर्म्स ऑफ सर्विसेज की जगह यह काम यूरोपियन यूनियन की संस्था जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) करेगी। फेसबुक ने दावा किया है कि सभी यूजर्स के प्रिवेसी , कंट्रोल और सेटिंग का ध्यान रखा जाता है। इस बदलाव के बाद अब कोई यूजर इरिश डेटा प्रोटेक्शन कमिश्नर को अपनी शिकायत नहीं भेज पाएगा बल्कि इसके लिए अब लेनियन्ट यूएस के कानून लागू होंगे।भारत में अभी डेटा सुरक्षा कानून लागू नहीं…

Read More

टैक्सी,ऑटो के लिए अब कमर्शियल लाइसेंस की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। सरकार की तरह से कमर्शियल वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। अब टैक्सी, थ्रीवीलर्स, ई-रिक्शा और कमर्शल टू-वीलर (फूड डिलिवरी या अन्य) के लिए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। ड्राइवर अब इन्हें चलाने के लिए अपने प्राइवेट लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि ट्रक, बस और दूसरी हैवी कमर्शियल गाडिय़ों को चलाने के लिए अभी भी कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस मामले में सोमवार को ही प्रदेश सरकारों को अडवाइजरी जारी कर दी है। यह…

Read More