अमृतसर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के दौरान गिरी खिड़की

नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के प्लेन में अचानक हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट का विंडो पैनल अंदर गिर गया, जिससे तीन पैसेंजर घायल हो गए। इस हादसे में कुछ ऑक्सिजन मास्क भी खुल गए।बोइंग 787 ड्रीमलाइनर(वीटीएएनआई) में सफर के करीब 10-15 मिनट यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहे। एयरलाइन अथॉरिटीज और एविएशन एजेंसियां भी हैरान रह गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना गुरुवार की है।सूत्रों ने बताया, एयर इंडिया 462 में अचानक झटका लगने…

Read More

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीजिंग पहुंचीं

बीजिंग। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चार दिवसीय चीन दौरे के लिए शनिवार को बीजिंग पहुंचीं। यहां वह अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और शंघाई सहयोग संगठन की मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगी। वांग के साथ रविवार को मुलाकात सुषमा स्वराज के दौरे का मुख्य बिंदु होगा। दौरे के दौरान वह वांग के साथ कई मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून में प्रस्तावित चीन यात्रा पर चर्चा करेंगी। मोदी शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की…

Read More

ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने का जवाब देगा

तेहरान। ईरान ने 2015 के ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने की अमेरिका की धमकी का कड़ा जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई है। ईरान ने विश्वास जताया कि इससे देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा, 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के संभावित रूप से अलग होने से ईरान की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।सूत्रों ने रूहानी के हवाले से बताया कि ईरान संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीए) के नाम से प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमेरिका…

Read More

रूस सीरिया संकट को हल करने में सहयोग करे: जर्मनी

बर्लिन। जर्मनी के विदेश मंत्री हईको मास ने कहा है कि रूस सीरिया संकट को हल करने में सहयोग करे। उन्होंने टोरंटो में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना होने से पहले यह बात कही।मास ने अपनी हवाई यात्रा से पूर्व रायटर को कहा, हमें शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए रूस के सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह बात यूक्रेन विवाद के संबंध में समान रूप से लागू होती है। जी7 के विदेश मंत्री इस संबंध में भी चर्चा करेंगे। रूस जी-7…

Read More

तुर्की में जरूरत पडऩे पर दसवीं बार भी बढ़ा सकते हैं आपातकाल: एर्दोगन

अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है कि वे देश में शांति स्थापित करने के लिए जरूरत पडऩे पर आपातकाल की स्थिति दसवीं बार बढ़ा सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के हवाले से बताया, देश में शांति स्थापित करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हम आठवीं, नौवीं और दसवीं बार भी आपातकाल की स्थिति बढ़ाने का आदेश देंगे।तुर्की की संसद ने बुधवार को सातवीं बार और तीन महीने के लिए आपातकाल की स्थिति आगे बढ़ा दी। तुर्की में 2016 में असफल तख्तापलट की कोशिश…

Read More

चीन में 2 नावों के पलटने से 17 की मौत

चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में दो ड्रैगन नावों के पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब राजधानी गुइलिन की ताओहुआजियांग नदी में शनिवार को 18 मीटर लंबी व 30 यात्रियों की क्षमता वाली दो ड्रैगन नौकाएं अभ्यास सत्र के दौरान पलट गईं।सिन्हुआ के अनुसार, नाव पलटने से करीब 60 लोग पानी में गिर गए। आठ नावों और 200 से अधिक लोगों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया। गुइलिन प्रशासन ने बताया कि दुनमू गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बगैर अभ्यास…

Read More

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का 117 साल की आयु में निधन

अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान में निधन हो गया। उनकी आयु 117 वर्ष थी। किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का रविवार रात करीब आठ बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं।नबी का जन्म चार अगस्त 1900 में हुआ था। उनके कथित तौर पर ( ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन सहित ) 160 से अधिक वंशज…

Read More

भारतीय सिख महिला के वीजा पर 30 दिन में फैसला लेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि इस्लाम अपनाकर मुस्लिम से शादी कर चुकी भारतीय सिख महिला के वीजा और नागरिकता पर 30 दिन के अंदर फैसला ले। 31 वर्षीय किरण बाला बैसाखी के मनाने पाकिस्तान गए भारतीय जत्थे का हिस्सा थी।लाहौर में एक मुस्लिम शख्स से शादी के बाद किरण बाला ने पाकिस्तान गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख अपने वीजा की समयावधि बढ़ाने की मांग की थी। किरण का आरोप था कि घर लौटने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है। किरण ने लाहौर…

Read More

जुगलबंदी आधुनिक ग़ालिब एवं आधुनिक तानसेन की

लखनऊ: नगर की अग्रणी संस्था ‘प्रतिष्ठा फिल्म्स एंड मीडिया’ के तत्वाधान में सिटी होटल, लालबाग, लखनऊ में एक सम्मान समारोह एवं नशिस्त का आयोजन शनिवार को किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं मशहूर शायर सुहैल काकोरवी को संस्था द्वारा “आधुनिक ग़ालिब” एवं महान् संगीतकार एवं गायक  केवल कुमार को संस्था द्वारा “आधुनिक तानसेन” का खिताब देते हुये उनका सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया। संस्था की ओर से दोनों शिखर पुरुषों को संस्था के निदेशकगण डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह एवं तरुण प्रकाश ने माल्यार्पित कर स्मृति…

Read More