श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, न्यूटन को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है और न्यूटन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए ऐक्टर पंकज कपूर को स्पेशल अवॉर्ड मिला है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड मिला है। आपको पिछले दिनों दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई थी।इसके अलावा बाहुबली-2 को बेस्ट ऐक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट मूवी का खिताब मिला है। बेस्ट एडिटिंग का खिताब असम भाषा की मूवी विलेज रॉकस्टार को मिला है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमिटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने भारत की अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के लिए अवॉर्ड की घोषणा की। बेस्ट कोरियोग्रफी का अवॉर्ड टॉइलट-एक प्रेम कथा को गया है। 

अवॉर्ड-

बेस्ट फिल्म (हिंदी):न्यूटन

बेस्ट फिल्म (ऑल लैंग्वेज):विलेज रॉकस्टार (असमिया)

बेस्ट एक्टर:रिद्धी सेन, फिल्म- नगरकीर्तन (बंगाली)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: दिव्या दत्ता (इरादा)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए. आर. रहमान (मॉम)

बेस्ट डायरेक्टर:जयराज, फिल्म- भयानकम (मलयाली)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन-अब्बास अली मोघुल, फिल्म- ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’

बेस्ट कोरियोग्राफी:‘गोरी तू लठ मार’ (टायलट: एक प्रेमकथा’) के लिए गणेश आचार्य को मिला।

बेस्ट मराठी फिल्म-कच्चा नींबू

वेस्ट उड़िया फिल्म-हेल्लो अर्सी

मरणोपरांत

दादा साहेब फाल्के: यह अवॉर्ड विनोद खन्ना को मिलेगा। 27 अप्रैल, 2017 को 71 साल की उम्र में खन्ना का निधन हो गया था।

बेस्ट एक्ट्रेस:श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्‍म ‘मॉम’ के लिए यह पुरस्‍कार मिला। इसी साल 24 फरवरी को उनका निधन हुआ।

ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी न्यूटन

 

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment