पीएनबी फ्रॉड: नीरव मोदी केस में हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने नीरव मोदी के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हम ईडी के पक्ष को भी जानना चाहते हैं। बता दें कि 13 हजार करोड़ के फ्रॉड केस में नाम आने के बाद नीरव ने अमेरिका के एक कोर्ट में दिवालिया होने की अर्जी दी है। कोर्ट ने इस मामले में यह भी कहा कि यह केस फिलहाल काफी धुंधला और अस्पष्ट नजर आ रहा है।कोर्ट ने नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई करते…

Read More

बीएसएफ जवान की 7 दिन की सैलरी गई , मामला पीएम के नाम के पहले माननीय और श्री नहीं लगाने का

नई दिल्ली। बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम के पहने माननीय और श्री नहीं लगाने की कीमत 7 दिन की सैलरी कटवा कर चुकानी पड़ी। फोर्स ने इसे प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक मानते हुए यह सजा दी। घटना 21 फरवरी की है। पश्चिम बंगाल के नादिया के महतपुर की 15 बीएसएफ बटालियन में यह घटना हुई।रिपोर्ट्स के अनुसार, दैनिक परेड कार्यक्रम (जीरो परेड )के दौरान कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मोदी प्रोग्राम बोला था। वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत इस…

Read More

राज्यसभा सदस्य के रूप में कन्नड़ पर ही करें विचार, सिद्धारमैया ने दी राहुल गांधी को नसीहत

सभी कन्नड़ संगठनों ने मांग की है कि राज्यसभा के लिए सिर्फ किसी कन्नड़ को ही भेजा जाना चाहिए।और इस बात न सभी पार्टियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सिद्धारमैया ने पार्टी से ज्यादा महत्त्व कन्नड़ को देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गांधी परिवार के नज़दीकी सैम पित्रोदा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी को कर्नाटक से राज्यसभा भेजने पर विचार करने से मना कर दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में एक…

Read More

बांके बिहारी को चढ़े फूलों से विधवाएं बनाएंगी इत्र

मथुरा। यूपी में बांके बिहारी और इस्कॉन जैसे बड़े मंदिरों में चढऩे वाले फूलों से मथुरा-वृंदावन के विधवा आश्रमों में रहने वाली महिलाएं खास इत्र बनाएंगी। इस इत्र को ‘ब्रजगंधा’ नाम से पेटेंट करवाएगा। महिला दिवस (8 मार्च) पर लोकभवन में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक इस पेटेंट की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस काम के लिए मशीनों की खरीद, बॉटलिंग और प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च के लिए एक करोड़ 67 लाख रुपये की राशि भी कार्यक्रम में जारी की जाएगी। यह योजना परवान चढ़ सके,…

Read More

पेरियार की मूर्ति पर हमले के बाद, बीजेपी दफ्तर पर फेंका गया पेट्रोल बम

कोयम्बटूर। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आ रही छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच तमिलनाडु में बीजेपी दफ्तर पर बम फेंका गया है। मंगलवार देर शाम हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना राज्य के वेल्लूर में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हुई है। बम फेंकने की घटना को मूर्ति क्षतिग्रस्त करने से जोड़ा जा रहा है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराजन ने मूर्ति तोडऩे के आरोपी आर मुथुरमन को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर…

Read More

देश में प्रतिमा तोडऩे की घटनाओं से प्रधानमंत्री हुए नाराज

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में मूर्ति तोडऩे की घटनाओं पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है और इस तरह की तोडफ़ोड़ की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गृह मंत्रालय ने भी इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। वहीं गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वे सभी जरूरी कदम उठाएं और…

Read More

किम के भाई को मारने के लिए उ. कोरिया ने दिया रासायनिक पदार्थ

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि किम जोंग-उन के सौतेले भाई को मारने के लिए उत्तर कोरिया ने जहरीले रासायनिक पदार्थ वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल किया था और इस इसलिए अमेरिका ने उस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। रासायनिक पदार्थ वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल रासायनिक हथियार के तौर पर किया जाता है। इसका प्रभाव इतना घातक होता है कि इससे व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाती है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि 22 फरवरी को अमेरिका ने रासायनिक एवं जैविक हथियार नियंत्रण एवं…

Read More

वैश्विक ताकत के तौर पर दर्जा चाहता है भारत : पेंटागन

वॉशिंगटन। भारत वैश्विक शक्ति के तौर पर स्थापित होना चाहता है, पेंटागन के टॉप इंटेलिजेंस ऑफिसर ने मंगलवार को अमेरिकी सांसदों को यह जानकारी दी। साथ ही कहा कि नई दिल्ली इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी रणनीतिक शक्तियों को आवश्यक तत्वों के रूप में देखता है। भारत ने पहली बार अपने देश में बनी न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिहंत को सेवा में लिया और अब अपनी दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिघट को 2018 में डिलिवर करने वाला है। डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल रोबर्ट एश्ले ने…

Read More

ट्रंप के टॉप आर्थिक सलाहकार गैरी कोन ने इस्तीफा दिया

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार एवं गोल्डमैन सैक्स के पूर्व कार्यकारी अधिकारी गैरी कोन ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने वाइट हाउस द्वारा इस्पात और ऐल्यूमिनियम पर आयात शुल्क लगाए जाने की योजना से असहमति जताते हुए इस्तीफा दिया है।समाचार एजेंसी एफे ने कोन के हवाले से बताया, ‘देश की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही और अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों से अमेरिकी लोगों को लाभ हुआ है, विशेष रूप से ऐतिहासिक कर सुधार से। मैं राष्ट्रपति ट्रंप…

Read More

युद्ध से बर्बाद सीरिया के घोउता में हवाई हमला, मरनेवालों की संख्या 800 तक पहुंची

सीरिया। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घोउता में मंगलवार को बड़े पैमाने पर हवाई हमले हुए। हिंसा में तेजी को देखते हुए फ्रांस और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मृतकों की संख्या की ताजा रिपोर्ट में बताया है कि रूस समर्थित शासन के सुरक्षा बलों द्वारा दमिश्क के बाहरी इलाके में 18 फरवरी के बाद से किए जा रहे हमले में कम से कम 177 बच्चों के साथ अब तक 800 नागरिकों की…

Read More