सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तोगडिय़ा

सूरत। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा की कार को सूरत में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तोगडिय़ा बाल-बाल बच गए। वह सूरत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।  जानकारी के मुताबिक, तोगडिय़ा के साथ पायलट कार थी, लेकिन एस्कॉर्ट कार नहीं होने से ट्रक सीधे उनकी कार से जा टकराया। तोगडिय़ा ने घटना को हत्या की साजिश बताते हुए ड्राइवर से पूछताछ की मांग की है।  विहिप नेता तोगडिय़ा वडोदरा से सूरत पहुंचे…

Read More

तीन तलाक के खिलाफ दायर याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

नैनीताल। हाई कोर्ट ने तीन तलाक के खिलाफ  दायर याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही इस मामले को निचली अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून निवासी शायना ने याचिका कर पति मंसूर आलम निवासी सहारनपुर द्वारा दिए गए तलाक को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसके पति द्वारा उसे कभी तलाक दिया ही नहीं गया, बल्कि उसके पिता से तलाक देने का जिक्र किया गया था। शायना के अनुसार पति से अनबन चल रही थी और उसने महिला हेल्पलाइन…

Read More

केरल में गांधी व तमिलनाडु में अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला

कन्नूर। प्रधानमंत्री के सख्त संदेश के बाद भी देश में प्रतिमा तोड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की आग तमिलनाडु के बाद अब केरल जा पहुंची है। जहां कन्नूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए। मामले के सामने आने के बाद…

Read More

आंध्र प्रदेश की सियासत गरमाई, टीडीपी कोटे के दोनों कैबिनेट मंत्री मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग ने सियासी पारा गरमा दिया है। पिछले काफी समय से तेलगु देसम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा के बीच चली आ रही तनातनी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। एक तरफ टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार से अपने दो मंत्रियों को हटाने की घोषणा कर हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में पार्टी…

Read More

दाऊद का साथी फारुक दुबई से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी फारुक टकला को सीबीआइ ने दुबई में गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को दुबई से मुंबई लाया गया है। फारुक को दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया था। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई में सीबीआई फारुक टकल से पूछताछ कर रही है।  फारुक ब्लास्ट के बाद ही भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह फारुक के एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया जिसके बाद…

Read More

किम जोंग के भाई की हत्या वीएक्स नर्व एजेंट से की गई

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि किम जोंग-उन के सौतेले भाई को मारने के लिए उत्तर कोरिया ने जहरीले रासायनिक पदार्थ ‘वीएक्स एजेंट’ का इस्तेमाल किया था और इस इसलिए अमेरिका ने उस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। रासायनिक पदार्थ वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल रासायनिक हथियार के तौर पर किया जाता है। इसका प्रभाव इतना घातक होता है कि इससे व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाती है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि 22 फरवरी को अमेरिका ने रासायनिक एवं जैविक हथियार नियंत्रण एवं…

Read More

अमेरिकी होलोकॉस्ट संग्रहालय ने आग सान सू ची से मानवाधिकार सम्मान छीना

वॉशिंगटन। अमेरिका के होलोकॉस्ट स्मारक संग्रहालय ने म्यांमार की नेता आग सान सू ची पर रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ चल रहे जातीय संघर्ष को रोकने के लिए कम प्रयास करने का आरोप लगाते हुए, उन्हें दिया गया प्रतिष्ठित मानवाधिकार सम्मान वापस ले लिया है। देश की सैन्य तानाशाही के खिलाफ अपने लंबे संघर्ष के कारण 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सू ची को ‘साहसी नेतृत्व और निरंकुशता का विरोध करने के दौरान व्यक्तिगत बलिदान देने, बर्मा के लोगों की आजादी तथा सम्मान के लिए लडऩे के लिए छह…

Read More

आर्किटेक्चर नोबेल जीतने वाले पहले भारतीय बने बी.वी. दोशी

वॉशिंगटन। आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी, जिन्होंने न सिर्फ इमारतें बल्कि संस्थान भी बनाए, को प्रित्जकर आर्किटेक्चर प्राइज से सम्मानित किया गया है। यह आर्किटेक्चर की दुनिया का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। बुधवार को पुरस्कार की घोषणा की गई। पुणे में जन्में 90 वर्षीय दोशी, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। दोशी के नाम का ऐलान करते हुए जूरी ने कहा, ‘सालों से, बालकृष्ण दोशी ने ऐसे डिजाइन बनाए जो गंभीर हैं, कभी भड़कीले नहीं रहे और ट्रेंड से हटकर थे। जिम्मेदारी और अपने देश के निवासियों के लिए कुछ…

Read More

अमेरिका में तूफान ने दी दस्तक, 2600 फ्लाइट्स कैंसल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्वी तट पर एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार बुधवार को तूफान ने दस्तक दी, जिस वजह से 2,600 से अधिक उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। एनबीसी न्यूज डॉट कॉम के मुताबिक, तूफान के दौरान क्षेत्र में बिजली कड़कने की आवाजें सुनाई देती रही। फिलाडेल्फिया से न्यूयॉर्क सिटी तक बिजली आपूर्ति ठप होने से लगभग पाचं करोड़ लोग प्रभावित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजर्सी के माध्यमिक स्कूल की एक शिक्षिका बिजली गिरने की घटना का शिकार हुई लेकिन सकुशल बच गई। सीबीएसन्यूज डॉट कॉम के…

Read More

हाथी और ड्रैगन लड़ाई छोड़ मिलजुल कर रहें : चीन

पेइचिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यि का कहना है कि चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी को आपस में लडऩा नहीं चाहिए बल्कि उन्हें साथ- साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। उनका इशारा भारत और चीन के बीच संबंधों की ओर था। संसद सत्र से इतर वांग ने अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में दोनों देशों से अपने मानसिक अवरोध को त्यागने, मतभेदों को सुलझाने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दूरियां पाटने की बात कही। यह पूछने पर कि डोकलाम गतिरोध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर साल 2017 में…

Read More