कनाडा। भारत में आपने सैलरी बढ़वाने के लिए प्रदर्शन करते लोगों को देखा होगा, लेकिन कनाडा में इसका उल्टा ही हो रहा है। वहां 500 डॉक्टरों का एक समूह अपनी सैलरी बढऩे के खिलाफ हो गया है। वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, उन 500 डॉक्टरों ने एक ऑनलाइन याचिका दायर कर दी है, जिसमें बढ़ी सैलरी का विरोध किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पहले से ही काफी सैलरी मिल रही थी। ये डॉक्टर्स कनाडा के क्यूबिक प्रांत में काम करते हैं। ऑनलाइन दायर की…
Read MoreMonth: March 2018
तीन आतंकियों पर अमेरिका ने रखा 70 करोड़ का इनाम
मलाला पर हमला करनेवाला भी शामिल वॉशिंगटन। अफगानिस्तान और उसके आसपास पनप रहे आतंकवाद पर अमेरिका फिर से सख्त होता दिख रहा है। ड्रोन हमले के बाद अब अमेरिका ने तीन बड़े पाकिस्तानी आतंकियों की जानकारी देनेवालों को इनाम देने की घोषणा की है। कुल मिलाकर इनाम की रकम 70 करोड़ रुपए है। अमेरिकी गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, मुल्ला फजलुल्लाह, अब्दुल वली और मनाल वाघ की जानकारी देनेवालों को इनाम दिया जाएगा। मुल्ला पर 5 मिलियन डॉलर (तकरीबन 32 करोड़ रुपए) और बाकी दोनों पर तीन-तीन मिलियन…
Read Moreजल्द ऑनलाइन मिल सकेगी लखनऊ के निजी अस्पतालों की जानकारी
डॉ. प्रांजल अग्रवाल ( असिस्टेंट एडिटर-आई सी एन ग्रुप ) लखनऊ। लखनऊ नर्सिंग होम्स ओनर्स एसोसिएशन के नवनिर्मित एल.एन.एच.ऐ. भवन में गुरूवार, 9 मार्च 2018 को अध्यक्ष डॉ. जी.सी. मक्कड़ एवं सचिव डॉ. अनूप अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गयी | बैठक में प्रमुखता से निजी नर्सिंग होम्स को होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला गया | अस्पतालों से जैविक कूड़े के निस्तारण के लिए बने नियमों के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया | बैठक में प्रदूषण नियंत्रण, अस्पतालों के…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप ने लगाया इंपोर्ट टैरिफ, नाराज हुए चीन-जापान
वाशिंगटन। अमेरिका में जल्द ही स्टील और एल्युमीनियम प्रॉडक्ट्स पर इंपोर्ट टैरिफ लगने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इससे जुड़ा ऐलान होने के बाद बाकी देश इस फैसले के खिलाफ हैं। चीन और जापान ने खुले तौर पर अपना विरोध दर्ज करवाया है। चीन मानता है कि ट्रंप ने इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार को नुकसान होगा, वहीं जापान ने कहा है कि ट्रंप को इसपर पछताना पड़ेगा। चीन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका का यह फैसला अबतक आराम से हो रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नुकसान पहुंचाएगा।…
Read Moreप्रेम-प्रतीक्षा
डॉ. अमय त्रिपाठी ( असिस्टेंट एडिटर-आई सी एन ग्रुप ) ये जागती रजनी क्यों व्याकुल है, क्या ये भी विरह की मारी है, क्या याद इसे भी आती है, क्या ये भी एक बेचारी है, क्या इसका ह्रदय भी जालता है, यादों पर अंगारा पलता है, नैनो मे एक चिंगारी है, ये किसकी यादों का पानी है, ये दूरी तो बेमानी है, कुछ प़ल को रुकी कहानी है, प्रेम मे ह्रदय आकुल है, ये जागती रजनी क्यों व्याकुल है. बुद्धि शुन्य ,निस्तेज गगन है, प्रिये– आलिंगन मे मौन मगन है, अमित स्निग्ध निर्धूम सी काया स्मरण किया और सन्मुख पाया, विरह से उपजा कैसा भय है, जिन नैनो से बंधा प्रणय है, जीवन शक्ति और आत्मज्ञान से स्तिथ है वो अन्तर्प्रान मे .. वो सिमटी, अलसाई कलिका सी सुमन –लता– गिरी –मल्लिका सी, प्राण सिन्धु का अदृश्य किनारा प्राण–वत्सला,नेह की धारा. उस बिन सर्वस्य भी धूल है, ये जागती रजनी क्यों व्याकुल है. नहीं स्थूल यह प्रेम , सघन है, नहीं व्यापारिक ये अभिनन्दन है, मनु को पूर्ण बनाने को, देवत्व उसे पहुंचाने को , जैसे शतरूपा उत्पन्न हुयी, मनु के वाम मे स्तिथ हुयी, मिलन ये भी उस सधृश्य है, ये शिव–शक्ति के सामान ही दृश्य है, नूतन धामों को जाने को, आत्मा को प्रबल बनाने को, पुरुष आधी ही शक्ति है, आधी ही उसमे भक्ति है, नारी उसे पूर्ण करे, उसकी कमियों को दूर करे. पुरुष का पौरुष जगाती है, इसीलिए शिव– पत्नी “शक्ति” कहलाती हैं, प्राण जब धरती पर आते हैं, दो भागो मे वे बट जातें है, एक पुरुष ह्रदय कहलाता है, एक स्त्री उदर मे जाता है, दो चुम्बक जैसे आकर्षित हो, एक रूप हो जाने को, वैसे ही आत्मा खीचे अपने , निज भाग को पाने को. छु जाती है जैसे मृतक को संजीवन, वैसे पुलकित हो जाता है, खोये हिस्से को पाकर मन, प्राण पवन बह चलती है, आत्मा मे आत्मा घुलती है, पूर्ण युगल हो जाता है, संपूर्ण ब्रह्म बन जाता है, परब्रह्म मे लीन होने को, परमात्मा मे खोने को, अंतिम यात्रा मे जाने को, उद्देश्य जन्म का सफल बनाने को, प्रस्तुत जीव हो जाता है, मोक्ष द्वार पर जाता है. इसे प्रेम ही कहते है, इस निमित्त जीव सब रहते हैं. इस बिन जीवन स्थूल है, ये जागती रजनी क्यों व्याकुल हैं, प्राण मणि तुम,चक्षु ज्योति तुम, हृदयगति तुम, सिन्धु मोती तुम, वर्षा बिन सूखे मरुस्तःल जैसे, तुम बिन जीवन वंचित ऐसे, चन्द्र–घटा–रात्रि –सरोवर के पद्म सी, अमावस की निशा मे,पूर्णमासी चन्द्र सी, हे तरुनी, हे जीवन्यामिनी, हे भद्रे ,हे अन्क्शायानी, विरह की अग्नि को शांत करो, प्राणों को छुकर क्लांत करो, जीवन का यज्ञ अपूर्ण है,…
Read Moreआईये, बुरा मानते हैं …..
तरुण प्रकाश ( सीनियर एसोसिएट एडिटर, ICN ग्रुप ) भाईसाहब, चलिये, होली तो खत्म हुयी, और साथ ही ‘बुरा न मानने’ की मियाद भी पूरी हुयी। ‘बुरा मानने’ के हमारे सामाजिक अधिकार हमें पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ वापस मुहैया करा दिये गये हैं । आप चाहें तो अपने इन अधिकारों की विश्वसनीयता, वैधता एवं मारक क्षमता की जांच हेतु अब बड़े आराम से बुरा मान सकते हैं । लेकिन प्रश्न आज भी उतना ही बड़ा है जो अपनी उसी पूरी खिसियाहट के साथ तन के खड़ा है कि आप बुरा…
Read Moreकोका कोला 130 साल में पहली बार पेश करेगी एल्कोहलिक ड्रिंक
नई दिल्ली। अपनी 130 साल पुरानी परंपरा को बदलते हुए कोका कोला ने अपने पहले एल्कोहलिक ड्रिंक को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह जापानी ड्रिंक जिसे चू-ही (जौ व आलू के फर्मेंनटेशन से बना हुआ ड्रिंक) कहा जाता है के जैसा ही होगा जो कि आसुत जापानी पेय सोचु से बना हुआ होगा। दिलचस्प बात यह है कि कोका कोला कंपनी का इरादा दवा को पेटेंट कराने का था जिसे 19वीं शताब्दी में जॉन पेंबर्टन ने खोजा था। आज भी इस जाने माने पेय को एक ट्रेड सीक्रेट…
Read Moreमहिला पायलटों की भर्ती के लिए भर्ती अभियान शुरू करेंगा स्पाइस जेट
नई दिल्ली। स्पाइस जेट इंटरनेशनल वीमेन्स डे पर महिलाओं के लिए खास तोहफा लेकर आया है। स्पाइस जेट ने कहा है कि महिला पायलटों की भर्ती के लिए वह भर्ती अभियान शुरू करने जा रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल स्पाइज जेट में 800 पायलट हैं जिनमें 140 महिला पायलट हैं। अपने बयान में एयरलाइन्स कंपनी ने कहा है कि महिला पायलटों की भर्ती बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्त400 फ्लीट के लिए होगा। भर्ती अभियान दो दिन के लिए होगा जो आज से शुरू हो रहा है। अभी तक…
Read Moreलखनऊ में डॉयल 100 की गाड़ियों में महिला पुलिसकर्मी तैनात, डीजीपी ने दिखाई हरी झंडी
महिला दिवस: लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला पायलट ने संभाली कमान
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों ने संभाल रखी थी।ट्रेन की पायलट सीट पर ममता यादव थीं। स्टेशन पर सुबह करीब 8:00 बजे जब उन्होंने हरी झंडी दिखाई तो हां मौजूद डीआरम, रेलवे कर्मचारी व अन्य यात्रियों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान डीआरएम ने यात्रियों से भी बातचीत की। महिला पायलट द्वारा संचावलत ट्रेन में यात्रा करने पर…
Read More