मेलुर : तमिलनाडु में लगातार बदल रहे राजनीतिक समीकरण के बीच गुरुवार को टीटीवी दिनकरन ने भी अपनी पार्टी लॉन्च कर दी। तमिलनाडु के मेलुर में दिनकरन ने एक बड़ी रैली करते हुए अपनी पार्टी का नाम अम्मा मक्कल मुनेत्र कडग़म (एएमएमके) रखा है। दिनकरन की पार्टी के झंडे की खास बात यह है कि उस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व एआईएडीएमके चीफ स्वर्गीय जयललिता की ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर है। पार्टी के नाम की घोषणा से पहले दिनकरन ने पूर्व सीएम जयललिता को याद करते हुए कहा कि ओपीएस…
Read MoreMonth: March 2018
डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती महिला के ट्यूमर का तांत्रिक से कराया इलाज, मौत
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ट्यूमर से पीडि़त एक महिला का इलाज डॉक्टर ने तांत्रिक से करवा दिया। इस कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोप डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना का एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें आईसीयू में तांत्रिक महिला का इलाज करते साफ नजर आ रहा है। 25 साल की संध्या सोनवणे के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मरीज का इलाज न करके…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ ने रद्द किए सारे कार्यक्रम
यूपी उपचुनाव में हार का साइड अफेक्ट? लखनऊ : उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद अब बीजेपी में हलचल मच गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करके अधिकारियों की बैठक बुलवाई है। सीएम की ओर से मीटिंग में अचानक बुलाए जाने पर अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। बुधवार को यूपी की दो संसदीय क्षेत्र फूलपुर और गोरखपुर में हुए उपचुनाव के नतीजे आए। इसमें एसपी और बीएसपी के गठबंधन को जीत मिली…
Read Moreएक और घोटाला पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच से ही करीब 9.9 करोड़ रुपये का घोटाला
नई दिल्ली : पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में एक और धोखाधड़ी का पता चला है। पीएनबी ने अपनी मुंबई की उसी शाखा से करीब 9.9 करोड़ रुपये की फर्जीवाड़े का पता लगाया है, जहां से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का मामला जुड़ा हुआ है। बैंक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की वेबसाइट पर प्रकाशित कंप्लेंट के मुताबिक, नए फर्जीवाड़े में चांदरी पेपर ऐंड अलायड प्रॉडक्ट्स प्राइवेट लि. के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पीएनबी…
Read Moreशहरी व्यवस्थाओं में पुणे है टॉप शहर -सर्वे में हुआ खुलासा
पुणे : शहरी प्रशासन के मामले में पुणे को 20 राज्यों के 23 शहरों में टॉप पोजिशन मिली है। वहीं बेंगलुरु इसे मामले में सबसे पीछे है। भारत में शहरी व्यवस्था के इस वार्षिक सर्वे में 20 राज्यों को शामिल किया गया था जिसमें पुणे को 10 के पैमाने पर 5.1 पॉइंट मिले। इसके बाद दिल्ली (4.4) और मुंबई (4.2) का नंबर है। वहीं कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, भुवनेश्वर और सूरत को पुणे से कम रैंक मिली है। यह सर्वे जनाग्रह सेंटर फॉर सिटिजनशिप ऐंड डिमॉक्रेसी नाम के एक एनजीओ द्वारा कराया…
Read Moreदुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा स्रोत है पाकिस्तान
जेनेवा : आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के दोहरे रवैये को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर लताड़ लगाई है। भारत ने कहा है कि पूरी दुनिया में आतंकवाद का मुख्य स्रोत पाकिस्तान है। पाकिस्तानी बयान पर अपने जवाब के अधिकार का प्रयोग करते हुए भारत ने ये बातें कहीं। भारत की तरफ से कहा गया, यह बेहद अफसोसजनक है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर परिषद के मूल्यवान समय का इस्तेमाल भारत पर आरोप लगाने में बिता दिया जबकि मानवाधिकारों के मामले में उसका अपना रेकॉर्ड…
Read Moreलैरी कुडलॉ होंगे ट्रंप के नए आर्थिक सलाहकार: वाइट हाउस
वॉशिंगटन : लैरी कुडलॉ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर अपनी नियुक्ति को स्वीकार कर लिया है। वाइट हाउस ने यह जानकारी दी। सत्तर वर्षीय कुडलॉ गोल्डमैन सैक के पूर्व कार्यकारी गैरी कोहेन की जगह लेंगे। कोहेन ने स्टील और ऐल्युमिनियम के आयात पर क्रमश: 25 और 10 प्रतिशत कर लगाए जाने को लेकर ट्रंप के साथ मतभेद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘लैरी कुडलॉ को आर्थिक नीतियों में राष्ट्रपति के…
Read Moreमणिकर्णिका के लिए तलवारबाजी का अभ्यास कर रहे है सोनू सूद !
मुंबई : आशुतोष गोवारीकर की जोधा अकबर में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाने के बाद, सोनू एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म में नजर आएंगे वे इस फिल्म को लेकर उत्साहित है, जहां इस फिल्म में बड़े एक्शन दृश्य और तलवार के साथ लड़ने वाले दृश्यों होंगे। अभिनेता के करीबी सूत्र का कहना है, “सोनू रोज़ का लगभग ३ से ४ घंटे तक तक़रीबन ५ किग्रा वजन की तलवार के साथ अभ्यास करते है. यह तलवार विशेष रूप से सोनू के लिए बनायीं गयी है, यह एक स्वनिर्धारित स्वर्ण तलवार है, क्योंकि वह फिल्म में एक बहुत प्रभावशाली चरित्र निभा रहे है. सोनू की स्वार्ड फाइटिंग अच्छी है उन्होंने इस से पहले जोधा अकबर में किया है और कुंगफू…
Read Moreमेरी रॉकस्टार वाली जींस आपको एक ही समय में रुलाएगी और नचवाएगी
मुंबई : सुशील जांगिरा पुरस्कार विजेता लघु फिल्म “मेरी रॉकस्टार वाली जीन्स” ने सही तरीके से दिल को स्पर्श किया है, जिसकी शीर्षक ट्रैक जांगिरा द्वारा लिखी गई है, जो राहुल जैन द्वारा रचित है और सुरुची सिंह द्वारा गाया गया है। न्यूकमर लेखिका-निर्देशिक सुशील जांगिरा हाल ही में गाना लांच किया और तुरन्त यह बहुत पसंद आया है और इंटरनेट पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गीत सुशील जांगिरा, ताइबा मंसुरी और चन्द्रकला साटम की खूबसूरत गीतों के साथ लयबद्ध है। “युवा लड़कियों के लिए हमारे पास साफ और उपयुक्त…
Read Moreविधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के पुत्र ने खुद गोली से उड़ाया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला के बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और बसपा के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के इकलौते पुत्र विकास वर्मा ने खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा…
Read More