मस्जिदों की मरम्मत के लिए तेलंगाना सरकार ने जारी किया अनुदान

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने उन सभी मस्जिदों के लिए अनुदान को मंजूरी दे दी है, जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है। अनुदान के लिए आयोजित किए गए चेक वितरण कार्यक्रम में डेप्युटी चीफ मिनिस्टर मोहम्मद महमूद अली, गृहमंत्री नयनि नरसिम्हा रेड्डी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक किशन रेड्डी समेत डीएम और डेप्युटी मेयर बाबा फसिउद्दीन ने हिस्सा लिया। हैदराबाद के डीएम ने 196 मस्जिदों की मरम्मत के लिए सहायता राशि मुहैया कराई। मस्जिद प्रबंधन समितियों को चेक वितरण शनिवार को किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के गृहमंत्री…

Read More

क्षत्रिय राजपूत महासभा ने शुरू की अयोध्या में राजमहल बनाने की कवायद

लखनऊ। श्रीराम मंदिर के निर्माण का विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इस बीच क्षत्रिय राजपूत महासभा ने अयोध्या में राजमहल बनाने की पहल की है। संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह कुशवाहा का कहना है कि अब तक राम मंदिर बनाने के नाम पर हमें ठगा गया। अब इस मुद्दे पर श्रीश्री रविशंकर ने भी नौटंकी शुरू कर दी है। हम अयोध्या में विवादित स्थल के आसपास भव्य राजमहल बनाने की कवायद कर रहे हैं। इसके लिए शनिवार से ही श्रीराम नगरी में दो दिवसीय अधिवेशन किया जा…

Read More

क्रेडिट कार्ड स्कैंडल में मॉरीशस की राष्ट्रपति गुरीब-फाकिम ने राष्ट्रहित में दिया इस्तीफा

पोर्ट लुई(मॉरीशस): क्रेडिट कार्ड से निजी विलासिता की वस्तुएं खरीदने को लेकर विवादों में फंसी मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब-फाकिम ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने त्यागपत्र नहीं देने का संकल्प जाहिर किया था। उनके वकील यूसुफ मोहम्मद ने बताया कि अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्राध्यक्ष गुरीब-फाकिम ने राष्ट्रहित में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा 23 मार्च से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगन्नाथ ने एक सप्ताह पहले घोषणा की थी कि गुरीब-फाकिम इस्तीफा देने को लेकर सहमत हो गई हैं।खबरों की मानें तो, अमीनाह…

Read More

श्रीलंका ने बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगा आपातकाल हटाया

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने रविवार को बताया कि 6 मार्च को बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगाए गए आपातकाल को हटा लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, लोगों की सुरक्षा व्यवस्थाय की समीक्षा के बाद मैंने शनिवार रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया है।श्रीलंका के कैंडी जिले में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच भड़के दंगों के बाद ही राष्ट्रपति ने पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी ताकि हिंसा अन्य हिस्सों तक न फैले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दंगे में दो लोग मारे गए…

Read More

चौथी बार रूस की कमान होगी पुतिन के हाथ? मतदान शुरू

मॉस्को। रविवार को रूस के नागरिक अपने अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान कर रहे हैं। हालांकि, यह लगभग तय माना जा रहा है किमौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ही अगले 6 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। पूर्वी रूस में सबसे पहले मतदान शुरू हुआ।कुल 10 करोड़ 90 लाख लोग मतदान के लिए योग्य हैं और यहां 11 टाइम जोन में मतदान किया जाएगा। यह चुनाव एकतरफा ही माना जा रहा है क्योंकि कोई भी कद्दावर नेता पुतिन के खिलाफ नहीं लड़ रहा। बीते साल प्रदर्शनों के जरिए रूस में…

Read More

ताइवान पर अपनी गलती सुधारे यूएस: चीन

पेइचिंग। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों को ताइवान में अपने समकक्षों से मिलने जाने संबंधी नए नियमों को मंजूरी दी जिसके बाद चीन ने अमेरिका से कहा कि वह ‘अपनी गलती को सुधारे’। अमेरिकी प्रतिनिधि लोकतांत्रिक ताइवान की यात्रा करते रहे हैं और ताइवान के अधिकारी कभी-कभार वाइट हाउस आते रहे हैं लेकिन चीन की आपत्ति से बचने के लिए आमतौर पर इन मुलाकातों का ज्यादा प्रचार नहीं होता।शुक्रवार को ट्रंप ने ‘ताइवान ट्रैवल ऐक्ट’ पर हस्ताक्षर किए । इससे पहले यह अमेरिकी कांग्रेस में पारित हुआ…

Read More

कबाड़ हो जाएंगे 20 साल पुराने कमर्शियल व्हीकल

पीएमओ से मिली पुराने वाहन तोडऩे की पॉलिसी को मंजूरी नई दिल्ली। पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने की बहुप्रतीक्षित वाहन कबाड़ नीति को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। यह नीति एक अप्रैल 2020 से लागू होगी. इस नीति के तहत 20 साल से ज्यादा पुराने वाणिज्यिक वाहनों को अनिवार्य तौर पर सड़कों से हटा दिया जाएगा। उन्हें तोड़कर कबाड़ में तब्दील किया जाएगा।सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के वाहन कबाड़ नीति को अंतिम रूप दिये जाने की घोषणा…

Read More

शूटिंग को शामिल कराने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करें: राणा

नई दिल्ली। भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम के कोच और पूर्व स्टार जसपाल राणा ने कहा कि 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल करने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करना चाहिए। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी एक विकल्प रहेगी और मेजबान देश इसके खेलों में शामिल करने या न करने पर अंतिम फैसला लेगा। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत निशानेबाजी में पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारतीय निशानेबाजों ने अभी तक…

Read More

रेस 3 में सलमान के साथ नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा!

सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया है। शायद यही वजह है कि फिल्ममेकर्स बार-बार दोनों को अपनी फिल्मों में किसी न किसी रूप में कास्ट करते हैं। सोनाक्षी की पिछली फिल्म वेलकम टु न्यू यॉर्क में सलमान खान ने कैमियो किया था। इसमें दोनों के बीच एक ड्रीम रोमांटिक सीच्ंस फिल्माया गया था। अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर दोनों को स्क्रीन पर एकसाथ देखने का मौका दर्शकों को मिलेगा। बता दें, यह जोड़ी दबंग 3 में नहीं…

Read More

एसएससी पर बिफरी संसदीय समिति, कहा- सरकार दे दखल

नई दिल्ली। पिछले चार सालों में एसएससी परीक्षा धांधली के कारण रद्द करनी पड़ी है। इसके अलावा कई गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। इससे न सिर्फ इस संस्थान की साख बुरी तरह प्रभावित हुई है, देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है और सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। संसद में पेश एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग के मामलों पर सुझाव देने के लिए बनी स्थाई समिति की रिपोर्ट में एसएससी की…

Read More