अहमदाबाद। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुजरात की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में गुजरात आए थे और उसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंन यह बात कही। राजीव कुमार ने कहा कि औद्योगिक विकास में तो गुजरात ने बहुत अच्छा काम किया है लेकिन यहां की शिक्षा और स्वास्थ्य बेहद कमजोर है, जिसपर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा…
Read MoreMonth: March 2018
हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ा मौका, 3 एयरलाइंस दे रही टिकट पर भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली। कम खर्च पर हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश की 3 बड़ी एयरलाइंस जेट एयरवेज, गो एयर और एयर एशिया कई रूट्स पर भारी छूट दे रही हैं। इस ऑफर का फायदा संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट/ऐप से उठाया जा सकता है। गोएयर घरेलू रूट्स के लिए डिस्काउंट के तहत 991 रुपए की शुरुआती कीमत में टिकट की पेशकश कर रही है।कंपनियों की तरफ से ये लिमिटेड ऑफर्स हैं. गोएयर और जेट एयरवेज घरेलू फ्लाइट पर डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं, एयर एशिया का ऑफर…
Read Moreजीएसटी रिटर्न फाइल करने का कल आखिरी दिन
नई दिल्ली। अगर आप कारोबारी हैं और आपने अभी तक फरवरी की जीएसटीआर-3बी फाइनल नहीं की है तो अलर्ट हो जाइए। जीएसटीआर-3बी और एनआरआई के लिए जीएसटीआर-5 भरने के लिए 1 दिन बचा है। जीएसटी में जीएसटीआर-3बी रिटर्न सभी कारोबारियों और ट्रेडर्स को 20 मार्च 2018 तक फाइल करनी है। इसके अलावा इन्पुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर को जीएसटीआर-6 रिटर्न 31 मार्च तक फाइल करनी होगी।लेकिन, कैसे रिटर्न फाइल करेंगे, फॉर्म कैसे भरा जाएगा। इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। एनआरआई कारोबारियों को भी देनी होगी डिटेल्स जीएसटीआर-5 नॉन-रेजिडेंट (एनआरआई)…
Read More500 और 1000 के पुराने नोटों का ऐसे होगा इस्तेमाल
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से पुराने 500 और 1000 के नोटों की गिनती जारी है। लोगों के मन में सवाल है कि बैंकों के पास जमा हुए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) क्या कर रहा है? तो आपको बता दें, नोटबंदी के बाद आए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों में जिनकी गिनती हो चुकी है, उन्हें टुकड़ों में काटकर ईंट के आकार में बदलने के बाद निविदा के माध्यम से उनका निपटारा कर दिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक…
Read Moreजब सुनील गावसकर ने कॉमेंट्री बॉक्स में किया नागिन डांस
कोलंबो। श्री लंका, बांग्लादेश और भारत के बीच खेली गई निदाहास टी20 ट्रोफी को खेल के इतर जिस चीज के लिए याद किया जाएगा वह होगा नागिन डांस। इसका नशा न सिर्फ खिलाडिय़ों और दर्शकों पर रहा बल्कि कॉमेंटेटर भी इससे बच नहीं पाए। भारत का स्कोर 9.1 ओवर में दो विकेट पर 82 रन था जब क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे तब गावसकर ने नागिन डांस का पोज बनाया। रविवार को श्री लंका की राजधानी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदाहास…
Read Moreअविश्वास प्रस्ताव: हंगामे के बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। बहुमत के रथ पर सवार होकर सत्ता में आई मोदी सरकार के सामने सोमवार को पहली बार अविश्वास प्रस्ताव का संकट था। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली पार्टियां ही इस पर हंगामा करने लगीं और लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। टीडीपी, वाईएसआर समेत कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों ने वेल में तख्तियों और पोस्टर के साथ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जरूर प्रदर्शन कर रही पार्टियों को मनाने की कोशिश की और कहा कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार…
Read Moreशराब से मरीं श्रीदेवी, राजकीय सम्मान क्यों: राज ठाकरे
मुंबई। विवादित बयानों के लिए चर्चित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को बॉलिवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर विवादित बयान दे दिया। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई और उन्हें तिरंगा में लपेटकर राजकीय सम्मान देना गलत है। इस कार्यक्रम में उन्होने ऐक्टर अक्षय कुमार को भी कनाडा का नागरिक बताया। राज ठाकरे ने कहा, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान…
Read Moreथमता दिख रहा आप में विवाद
नई दिल्ली। मानहानि केस में अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को दिए अरविंद केजरीवाल के माफीनामे से उठा तूफान फिलहाल थमता दिख रहा है। माफीनामे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया था लेकिन रविवार को दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब से आए विधायकों के बीच मीटिंग हुई, जिसके बाद मामला कुछ शांत होता दिख रहा है। आप के पंजाब में 20 से से 10 विधायक मीटिंग में पहुंचे। पार्टी ने…
Read Moreहम दीवार को गिरा देंगे लेकिन गुस्से से नहीं प्यार से, बुजुर्गों के सम्मान से: राहुल गांधी
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस महाधिवेशन के समापन सत्र में दिए अपने भाषण में संकेत दे दिया है कि कांग्रेस के बुजुर्गों को भी अब खास तरजीह नहीं मिलने वाली है। अपने भाषण में उन्होंने स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है कि अब वरिष्ठों को युवाओं के लिए जगह खाली करनी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में दीवार तोडऩा जरूरी है और उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की इसी दीवार को तोडऩे का है। राहुल गांधी ने अपने भाषण में हालांकि काफी सधे हुए लफ्जों…
Read Moreओला और ऊबर ड्राइवर हड़ताल पर, मुश्किल में मुंबईकर
मुंबई। मोबाइल ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस ओला और ऊबर कमाई घटने की वजह से सोमवार को मुंबई में हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का आह्वान महाराष्ट्र नवनिर्माण वहातूक सेना (एमएनवीएस) ने किया है। हड़ताल के असर से मुंबई के लोगों की परेशानी देखी जा सकती है। कैब नहीं मिलने से लोगों को ऑफिस आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहतूक सेना के संजय नाइक ने कहा, ओला और ऊबर ने ड्राइवरों को उनकी लागत को कवर करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने 5 से 7…
Read More