यूआईडीएआई की बड़ी चेतावनी: आधार कार्ड से लीक हो सकता है आपका डाटा

नई दिल्ली। आधार कार्ड को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूआईडीएआई ने खुद ही एक चेतावनी जारी की है। यूआईडीएआई ने उपभोक्ताओं को लेमिनेट आधार या फिर प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने पर सावधान रहने को कहा है। दरअसल, यूआईडीएआई का कहना है कि अगर आपने भी अपने आधार कार्ड पर प्लास्टिक का लेमिनेशन कराया है या आपके पास प्लास्टिक का आधार कार्ड है तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. दरअसल, ऐसा करने पर आपके आधार का क्यूआर कोड काम करना बंद हो…

Read More

आईआरसीटीसी का यात्रियों को बड़ा तोहफा

अब टिकट बुक कराने पर फ्री मिलेगी ये सुविधा नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वाले और आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग कराने वालों के लिए खुशखबरी है। अक्सर घर से रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन से घर तक जाने के लिए होने वाली जद्दोजहद से अब आपको छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल, आईआरसीटीसी ने यात्रियों को घर से स्टेशन पहुंचाने के लिए कैब सर्विस देने की पहल शुरू की है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ओला के साथ साझेदारी की है। अब यात्रियों को टिकट बुक कराने…

Read More

मियांदाद से बेहतर था कार्तिक का सिक्स: चेतन शर्मा

नई दिल्ली। निदाहास ट्रोफी के फाइनल में भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सौम्य सरकार की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे लेकिन कार्तिक ने कवर्स के ऊपर से छक्का लगाकर टीम को अविश्वसनीय सी लगने वाली जीत दिला दी। कई लोगों को इसे देखकर शारजाह में खेले गए उस मैच की याद ताजा हो गई होगी जिसमें जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की गेंद पर लगाया था।ऐसा होना कोई हैरानी की बात भी नहीं है।…

Read More

39 भारतीयों के मारे जाने पर भी हंगामा करते रहे लोकसभा में सांसद

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को भी सदन में हंगामे के कारण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इराक में मारे गए भारतीयों के बारे में अपना बयान नहीं पढ़ सकीं। विपक्षी पार्टी के सदस्यों की नारेबाजी और प्रदर्शन से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा भी कि यह 39 देशवासियों की मौत की बात है, थोड़ी संवेदनशीलता बरतें। हालांकि, स्पीकर की अपील का असर विपक्ष पर नहीं पड़ा और शोर-शराबे के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। मंगलवार को राज्यसभा में सुषमा…

Read More

खाते में अचानक आ गए 10 करोड़, खाता ब्लॉक

नई दिल्ली। यदि 9,99,99,999 रुपये अचानक किसी के अकाउंट में जमा होने का मेसेज आ जाए तो कोई भी दंग रह जाएगा। ऐसा ही हुआ जब इस तरह का मेसेज एक मोबाइल शॉप चलाने वाले के फोन पर आया। युवक को यकीन ही नहीं हुआ कि वह सच में पल भर में करोड़पति बन गया है। अकाउंट में 9 करोड़, 99 लाख, 99 हजार, 999 रुपये देख उसके क्या परिवार तक के होश उड़ गए, लेकिन करोड़पति बनने की खुशी भी पल भर रही। युवक ने पैसे निकालने चाहे तो…

Read More

सुषमा ने बताई आईएस के चंगुल से भागे भारतीय हरजीत मसीह की सच्ची कहानी

नई दिल्ली। साल 2014 में इराक के मोसुल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने 40 भारतीयों को अगवा किया था। मंगलवार को सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में इनमें से 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि कर दी। इनमें से एक भारतीय हरजीत मसीह किसी तरह बचकर भारत लौट आया था लेकिन उसने जो कहानी सुनाई थी वह झूठी थी। सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में बताया कि हरजीत मसीह ने अपना नाम बदलकर अली कर लिया और वह बांग्लादेशियों के साथ इराक के इरबिल पहुंचा, जहां से उसने सुषमा स्वराज को…

Read More

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे कर रहे 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी

कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन को तैयार? मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दलों से 2019 के लिए एकजुट होने की अपील के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। पार्टी के अंदर मौजूद सूत्रों से यह जानकारी मिली है। राज ठाकरे ने रविवार को शिवाजी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने 2019 में मोदी-मुक्त भारत बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करना भारत…

Read More

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के मास्टरस्ट्रोक से लिंगायत पर दुविधा में बीजेपी

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने की मांग मान ली। राज्य सरकार के इस मास्टरस्ट्रोक से कर्नाटक में सियासी तूफान आ गया है। बीजेपी ने सिद्धारमैया पर वोटबैंक के लिए समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उधर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अलग धर्म की मांग को 147 साल पुराना बताया है। इस बीच राज्य में बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने एक…

Read More

मालदीव में अब और ज्यादा दिन आपातकाल बढऩे पर विचार नहीं: राजदूत

कोलंबो। देश में राजनीतिक भूचाल को लेकर सरकार की हो रही आलोचना के बीच मालदीव में 21 मार्च को समाप्त हो रहे आपातकाल की अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मालदीव में आपातकाल को खत्म करने की जानकारी देते हुए श्रीलंका में राजदूत मोहमद हुसैन शरीफ ने कहा, व्यापक हिंसा जैसे बहुत ही असामान्य परिस्थितियों को छोड़कर 30 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद देश में आपातकाल की अवधि को बढ़ाने पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं है। बता दें कि मालदीव ने जेल में बंद राष्ट्रपति के…

Read More

भारतीय मूल के कारोबारी के विमान के उड़ान पर कोर्ट ने लगाई पाबंदी

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से भ्रष्ट सौदा करने के आरोपी भारतीय मूल के एक कारोबारी परिवार द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे निजी विमान के परिचालन पर यहां की एक अदालत ने रोक लगा दी है। बॉबाडियर ग्लोबल 6000 अभी कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जोहानिसबर्ग के उच्च न्यायालय ने उसे उतारने और शहर के बाहरी इलाके में स्थित लानसेरिया हवाईअड्डे में रखने को कहा है। कोर्ट ने 15 दिन का दिया समय लोक प्रसारक एसएबीसी की खबर के मुताबिक गुप्ता…

Read More