शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

शिमला। दो दिन के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे पर आई कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार आधी रात को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया।  बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला के छराबड़ा स्थित घर का जायजा लेने आई सोनियां गांधी की तबीयत वीरवार देर रात को बिगड़ गई थी। इस दौरान उनकी ओर से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) से एक डॉक्टर और एंबुलेंस मांगी गई थी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सोनिया को सांस…

Read More

दलित कार्ड से कांग्रेस के लिंगायत दांव को रोकेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। चुनाव से पहले कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने भले ही सूबे के लिंगायत समुदाय को हिंदुओं से अलग धर्म का दर्जा देने की सिफारिश की हो, लेकिन केंद्र इसकी मंजूरी देने के मूड में नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट में मीटिंग में मंत्रियों के बीच कांग्रेस के इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में ज्यादातर मंत्रियों ने यह कहते हुए लिंगायतों को अलग धर्म का दर्जा देने का विरोध किया कि इससे वीरशैव-लिंगायत समुदाय के दलितों…

Read More

सोशल मीडिया कंपनियों के डेटा लीक मामले की केंद्र सरकार ने शुरू की जांच

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के डेटा लीक स्कैंडल मामले में माफी मांगी नई दिल्ली। फेसबुक और इंटरनेट से जुड़ी अन्य कंपनियों से यूजर्स का डेटा हासिल करने और उन्हें चुनावों को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल कनरे के मामले में सरकार ने जांच शुरू कर दी है। कैम्ब्रिज एनालिटिका के फेसबुक से डेटा चोरी करने के मामले में सरकार ने उच्च स्तरीय जांच शुरू की है। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि यूजर्स के डेटा की चोरी, उसके बेजा इस्तेमाल और चुनावों को प्रभावित करने जैसे कामों…

Read More

अगले 10 सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिजम इकॉनमी होगा भारत

नई दिल्ली। भारत 2028 में दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी टूरिजम इकॉनमी हो जाएगा। देश की कुल जीडीपी और टूरिजम से होने वाली आय के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर वर्ल्ड ट्रैवल ऐंड टूरिजम काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। गुरुवार को वैश्विक स्तर पर जारी की गई इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले 10 सालों में भारत में इस सेक्टर के जरिए रोजगार के 1 करोड़ नए अवसर पैदा होंगे। 2018 में टूरिजम में रोजगार के अवसरों का आंकड़ा 4.2…

Read More

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालेगी सरकार

नई दिल्ली। अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार अधिनियम के मामले में सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के खिलाफ सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। केंद्री सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि वह खुद भी व्यक्तिगत तौर पर यह मानते हैं कि इस मामले में अदालत की व्यवस्था दलित समाज के लिए उचित नहीं है।अठावले ने कहा है कि इस मामले में उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है। अब सरकार इस मामले में सक्रिय हो गई है…

Read More

भ्रष्टाचार के आरोपों में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बक गिरफ्तार

सिंगापुर। दक्षिण कोरिया में भ्रष्टाचार के आरोपों में आज पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी  के अनुसार बक ने गिरफ्तारी से तुरंत पहले फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं तथा पश्चाताप करता हूं। मिली जानकारी के अनुसार सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अभियोजक कार्यालय ने घूस, गबन, कर चोरी सहित कई मामलों को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे पहले गत वर्ष द. कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे को भ्रष्टाचार और सत्ता के…

Read More

मैक्रों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन, रेल व हवाई सेवाएं बाधित

पेरिस। फ्रांस में दस हजार नर्सों और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य कर्मचारियों ने आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सुधारों के विरोध में मार्च निकाला जिससे रेल व हवाई सेवाएं बाधित हो गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। फ्रांस के कुछ शहरों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पें भी हुई। फ्रांस में मैक्रों के आर्थिक सुधारों के विरोध में विभिन्न स्थानों पर करीब 180 प्रदर्शन हुए। पेरिस और पश्चिमी शहर नान्तेस में प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और पानी बरसाकर प्रदर्शनकारियों को…

Read More

रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ एकजुट, मास्को से एम्बेसडर को वापस बुलाने का फैसला

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता ब्रिटेन के उस मूल्यांकन से सहमत हैं, जिसमें रूस द्वारा ही अपने पूर्व जासूस पर नर्व एजेंट हमला कराने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस संभावना पर सहमति बनने के साथ ही शुक्रवार (23 मार्च) को ईयू नेताओं ने रूस से अपने दूत को वापस बुलाने का फैसला किया। ब्रसेल्स में आयोजित यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में 28 नेताओं ने सर्वसम्मति से इस बयान का समर्थन किया कि ब्रिटेन…

Read More

जॉन बोल्टन होंगे ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर जॉन आर बोल्टन को नियुक्त किया गया है। वह 9 अप्रैल से यह पद संभालेंगे। बोल्टन इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर मैकमास्टर की जगह ली है। मैकमास्टर को हटाए जाने की खबरें पिछले हफ्ते ही आईं थी लेकिन वाइट हाउस ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में किसी तरह के बदलाव नहीं किए गए हैं। बहरहाल, ट्रंप ने ट्विटर पर…

Read More

“आपने डीपी बदली क्या???”

आलोक सिंह ( न्यूज़ एडिटर-आई.सी.एन. ग्रुप )  आज शहीद दिवस है, आज ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी को शहादत मिली थी,और उस रोज उनके चेहरे पर रत्ती भर शिकन न थी अलबत्ता अफसोस ज़रूर था कि देश आजाद न देख सके, एक तरह से ठीक ही हुआ, अगर आज के हालात देख पाते तो द्रवित होते की किनके लिए वो सूली पर चढ़ गए। आज के समय में ये दिन दो तरीके से देखे जाते हैं आपने डीपी बदला की नही और देशभक्ति का आडंबर दोनो ही सूरतों…

Read More